-->

May 10, 2016

कैसे करे अपने दिन की सही शुरुआत !!!

कैसे करे अपने दिन की सही शुरुआत !!!
दोस्तों, अधिकतर सभी का मानना है कि यदि दिन की शुरुआत अच्छी हो तो आपका पूरा दिन
ऊर्जावान और उत्साह पूर्ण रहेगा। आपको अपने दिन की सही शुरुआत करने के लिए एक कोई नियम बनाकर उसका पालन करना होगा । जैसे, आपको समय से जल्दी उठना होगा, टहलना और व्यायाम आदि करना , आपकी दिनचर्या में जुड़ा होना आवश्यक होगा। जिसके द्वारा आपको शक्ति और ऊर्जा प्राप्त होगी और आप पूरा दिन अच्छी तरह से काम करने में सफल होंगे। इस तरह से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई देगा |


आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको अपने दिन की सही शुरुआत करने के बारें में बताने जा रहे है जिसके द्वारा आपको अपने दिन की सही शुरुआत करने में मदद प्राप्त होगी , और आप प्रतिदिन अपने दिन की अच्छी शुरआत करने में सफल होंगे | दिन की सही शुरआत करके आप किसी भी कार्य को एक नयी उमंग से करने में तत्पर रहेंगे और सफलता की ओर आसानी से अग्रसर होने में कामयाब होंगे | दिन की सही शुरुआत करने के कुछ तरीके इस प्रकार है |


अपने दिन की सही शुरुआत करने के तरीके-

जल्दी तथा समय पर उठना-

पर्याप्त नींद लेना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, परन्तु आलस्य की वजह से कुछ लोग ज्यादा अधिक सोते है । 16 वर्ष की बाद की आयु से हमे लगभग साढ़े सात से आठ घंटे ही सोना चाहिए । सुबह जल्दी और समय पर उठने से आपके पास कई महत्वपूर्ण काम निपटाने के लिए पर्याप्त समय होता है । सुबह जल्दी उठकर आप अखबार पढ़ सकते हैं, ध्यान और व्यायाम के लिए भी समय दे सकते है तथा इसके अलावा अच्छे से नाश्ता भी कर सकते हैं | 

आपका इस तरह से कोई कार्य छूटेगा नहीं , और आप अपनी दिन चर्या को समय से उठकर सभी कार्य करने में सफल रहेंगे | इस तरह से दिन की सही शुरुआत के लिए सुबह  जल्दी और समय पर उठना अति आवश्यक है |


उठते समय रिलैक्स रहें-

सुबह-सुबह धीमी गति का समय होता है | सुबह उठते समय स्वयं को थोड़ा समय दें और मांसपेशियों को धीरे धीरे चलाएं |सुबह नींद खुलते ही हड़बड़ाना नहीं चाहिए और आराम से उठकर पहले 2 -3 मिनट बिस्तर में बैठकर खुद को थोड़ा रिलैक्स करके तब उठना आपके दिन की शुरुआत के लिए लाभदायक हो सकता है | सुबह की गलतियों का असर हमारे पूरे दिन की गुणवत्ता पर पड़ता है तथा लंबे समय में इसका गंभीर प्रभाव हमारे स्वास्थ्य बहुत ही हानिकारक होता  है | कुछ समय शांति से बिताएं और लंबी सांसें लें और एक गिलास पानी पीना भी आपके लिए लाभदायक होगा |


व्यायाम है जरूरी-

यदि आप सुबह जल्दी उठकर व्यायाम, प्राणायाम और योग आदि करते है, तो इससे आपके अंदर किसी भी प्रकार का तनाव नहीं रहेगा। इसके साथ ही आप अपने आपको तरो-ताजा महसूस करेंगे और आपके विचार भी स्पष्ट रहेंगे। जब आप अपने मस्तिष्क केंद्रित रखेंगे तो आपके स्पष्ट विचारों की सहायता से काम में आगे बढ़ने में कामयाबी हासिल कर सकेंगे | नियमित व्यायाम से आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा | इसलिए दिन की सही शुरुआत के लिए व्यायाम भी महत्वपूर्ण तथ्य है |


आत्मविश्वास की कमी न होने दें-

ज्यादातर मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि जो लोग सुबह की शुरुआत नियमों के अनुसार चलकर करते है, उनके अंदर आत्मविश्वास की भावना अधिक मानी जाती है। इसके अलावा वे मानसिक रूप से अधिक मजबूत माने जाते हैं क्योंकि उन्हें ज्ञात होता है कि प्रतिदिन स्वयं का ध्यान रखना कितना महत्वपूर्ण होता है। इस लिए दिन की सही शुरुआत तथा हमारे पूरे दिन की सफलता के लिए आत्मविश्वास बहुत अहम होता है |


धैर्य है जरूरी-

यदि हम किसी कार्य को करने में असफता पाते है, तो उसके लिए कल उससे अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए। यदि हमसे ग‍लतियां होती हैं, तो उनसे चिढ़ने के बजाय उनमें सुधार करने का प्रयास होना चाहिए। इससे हम धैर्यवान और संयमित होते हैं। हमें परिणाम के लिए इंतजार करना सीखना चाहिए जो हमारे भविष्‍य में सहायता प्रदान करती है। इस तरह दिन की सही शुरुआत करने के लिए संयमित होना भी आवश्यक तथ्य है |


दोस्तों, उपरोक्त दी जानकारी के माध्यम से अब आपको अपने दिन की सही शुरुआत करने में जरूर मदद मिलेगी , और आप अपने दिन की सही शुरुआत करने में कामयाब हो सकेंगे | यदि अभी भी आपके मन में कोई सवाल या सुझाव आ रहा है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपने सुझावों को जरूर व्यक्त करें |


यदि आप इस तरह की और भी ढेरों जानकरियाँ प्राप्त करना चाहते है तो हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके प्राप्त करें | जहाँ पर आपको डेली करंट अफेयर , आर्टिकल , नौकरी सम्बन्धी तथा करियर से संबंधित अन्य जानकारियाँ भी उपलब्ध है | यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |






Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box