-->

Nov 16, 2017

Current Affairs 16 November 2017- Read in Hindi PDF Download


Current Affairs 16 November 2017- Read in Hindi PDF Download

1.हाल ही में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा आनंद कुमार को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
उत्तर- राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार |

2.स्पेस किंगडम ऑफ असगर्डिया समूह द्वारा हाल ही में शुरू किए गए उपग्रह को क्या नाम दिया ?
उत्तर- एगोगार्डिया 1 |

3.हाल ही में 36 वीं अंतर्राष्ट्रीय भूगर्भीय कांग्रेस का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर-  विजय प्रसाद दीम्री |

4.हाल ही में केंद्र सरकार ने किस राज्य को सिंचाई के प्रयोजन हेतु 10,000 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान किया ?
उत्तर- महाराष्ट्र |

5.बैंक ऑफ अमेरिका - मेरिल लिंच की रिपोर्ट के अनुसार विश्व का कौन सा देश तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बन सकता है ?
उत्तर- भारत |


6.हाल ही में भारत और किस देश के मध्य अंतरास्ट्रीय अदालत (आईसीजे) की एक सीट के चुनाव का परिणाम अनिर्णायक रहा ?
उत्तर- ब्रिटेन |

7.हाल ही में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किस हिंदी कवि का निधन हुआ ?
उत्तर- कुवर नारायण |

8.केंद्र सरकार ने हाल ही में त्यौहारो और पंचांग हेतु किस ऐप का शुभारम्भ किया ?
उत्तर- इंडिक कैलेन्डर ऐप |

9.हाल ही में किस राज्य ने हॉट एयर बैलून महोत्सव त्योहार के पहले संस्करण का आयोजन किया ?
उत्तर- आंध्र प्रदेश |

10.हाल ही में एशिया के सबसे अमीर परिवारों की फोर्ब्स की सूची में किस भारतीय कारोबारी का नाम  शीर्ष पर रहा ?
उत्तर- मुकेश अंबानी |


11.टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल अवॉर्ड को हाल ही में किसने जीता ?
उत्तर- केविन लिलियाना |

12.हाल ही में बोरुत पहाह को किस देश के राष्ट्रपति के रूप में पुनरावृत्त वोटों में दूसरे कार्यकाल के लिए पुनः निर्वाचित किया गया ?
उत्तर- स्लोवेनिया |

13.पर्यावरण संगठन जर्मन वॉच के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन को कम करने के लिए जलवायु परिवर्तन परफॉर्मेंस इंडेक्स - 2018 में भारत को किस रैंक में रखा गया ?
उत्तर- 14वें  |

14.सऊदी अरब में योग को मान्यता देने के लिए किस महिला को इसका श्रेय दिया गया ?
उत्तर- नउफ मरवई |

15.केंद्र सरकार ने हाल ही में भारत की राजधानी नई दिल्ली में किस वर्ष तक बीएस -6 ग्रेड ऑटो ईंधन को पेश करने की योजना बनायी ?
उत्तर- वर्ष 2018 |


16.हाल ही में किस देश ने भारतीयों के लिए वीजा के आवेदन प्रपत्र में छूट देने की घोषणा की ?
उत्तर- जापान |

17. हाल ही में राष्ट्रीय प्रेस दिवस कब  मनाया गया ?
उत्तर-  16 नवंबर |

18.हाल ही में किन भारतीय खिलाडियों ने निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता ?
उत्तर- अखिल शेरान और यशस्वनी सिंह देशवाल |

19.भारतीय उधोग परिसंघ की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में कितने रोजगार अवसरों का सृजन किया ?
उत्तर- 1,13,000 |

20.हाल ही में केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षण संस्थाओ के विकास हेतु किस पोर्टल का शुभारम्भ किया ?
उत्तर- "डिजिटल कार्य योजना निगरानी पोर्टल " |

Read Alsoप्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे


Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box