-->

Jan 28, 2017

Current Affairs 28th Jan 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)



Current Affairs 28 Jan 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)



1.किस देश को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल उपभोक्ता बन गया है। बीपी के वैश्विक उर्जा पर सांख्यिकी समीक्षा में कहा गया है कि 2035 तक तेल खपत की वृद्धि के मामले में भारत दुनिया की सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे आगे होगा ?
उत्तर - जापान को |

2.किसने गणतंत्र दिवस समारोह में एक मई से राज्य में पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है ?
उत्तर - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने |

3.यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे राज्यपाल वी षण्मुगनाथन ने इस्तीफा दे दिया वह किस प्रदेश के राज्यपाल थे ?
उत्तर - मेघालय के |

4.कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने में किस प्रदेश को पहला स्थान प्राप्त हुआ है ?
उत्तर - गुजरात को |

5.नीदरलैंड के किस व्यक्ति को नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र सूचना केंद्र (यूएनआईसी) का निदेशक नियुक्त किया गया है ?
उत्तर - डर्क सीगार को |

6.किस मशहूर अमेरिकी टेलीविजन अदाकारा का 80 साल की आयु में निधन हो गया। उन्होनें अपनी ऊर्जावान हास्य भूमिकाओं से अमेरिकी दर्शकों का मनोरंजन किया था ?
उत्तर - मैरी टायलर मूर का |


7.केन्द्रीय कैबिनेट ने 24 जनवरी 2017 को भारतीय प्रबन्धन संस्थान विधेयक, 2017 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी जिससे देश के आईआईएम संस्थानों को अधिक स्वयतत्ता प्रदान करने का खाका तैयार किया जा रहा है। इस विधेयक के प्रभावी हो जाने के बाद एक बड़ा अंतर क्या आ जायेगा?

उत्तर - आईआईएम संस्थान अपने छात्रों को डिप्लोमा के बजाय डिग्री प्रदान कर सकेंगे |
8.उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के किस अधिकारी ने 26 जनवरी 2017 को आधिकारिक तौर पर अपने पद से त्याग-पत्र दे दिया ?
उत्तर - राजीव शुक्ला |

9.अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी टीम में भारतीय मूल के किस व्यक्ति को संघीय संचार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया ?
उत्तर - अजित वर्द्धराज पई |

10.भारत में सार्वजानिक परिवहन में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने हेतु किस कम्पनी ने पूरी तरह इलेक्ट्रिक बस और एक हाईब्रीड बस पेश की ?
उत्तर - टाटा मोटर्स |

11.भाजपा के किस दिग्गज नेता और अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष का हाल ही में निधन हो गया ?
उत्तर - रामदास अग्रवाल |

12.अमेरिका की विदेश नीति से जुडी मैगज़ीन ने साल 2017 के लिए आठ शक्तिशाली राष्ट्रों की सूची में भारत को किस स्थान पर रखा है ?
उत्तर - छठें |


13.भारत में पद पर नियुक्त किस रुसी राजदूत की संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया ?
उत्तर - अलेक्जेंडर कदाकिन |

14.देश में किस राज्य की सरकार ने शराब दुकानों के संचालन की जिम्मेदारी राज्य सरकार के पूर्ण स्वामित्व निगम के हवाले करने का निर्णय लिया ?
उत्तर - छत्तीस गढ़ |

15.म्यूजिकल फिल्म ' ला ला लैंड ' को सबसे ज्यादा कितने श्रेणियों में नामांकित किया गया ?
उत्तर - 14  |

16.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शहीद हवलदार हंगपन दादा को मरणोपरांत किस पुरस्कार से सम्मानित किया ?
उत्तर - अशोक चक्र |


17.मुख्यमंत्रियों की एक समिति ने कितनी राशि के नकद आहरण पर कर लगाने की सिफारिस की है ?
उत्तर - 50 हजार से अधिक पर |

18.केंद्रीय कैबिनेट ने वरिष्ठ पेंसन बीमा योजना 2017 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है , इस योजना के तहत प्रस्तावित न्यूनतम देय ब्याज दर कितनी रखी गई है ?
उत्तर - 8% |

19.किस देश की सेना की टुकड़ी ने 68वें गणतंत्र दिवस की परेड में प्रथम बार भाग लिया ?
उत्तर - संयुक्त अरब अमीरात ने |

20.राष्ट्रपति ने जीवन रक्षा पदक श्रंखला-2016 प्रदान करने की अनुमति दी , यह पुरस्कार कितने लोगो को प्रदान किया जायेगा ?
उत्तर - 36 |

21.किसानों को ऋण प्रदान कराने हेतु क्वालिटी लिमिटेड ने किस बैंक के साथ समझौता किया ?
उत्तर - बैंक ऑफ़ बड़ौदा |

22.इरडा ने स्विस रे को किस शहर में शाखा खोलने की मंजूरी प्रदान की ?
उत्तर - मुम्बई |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box