-->

Mar 18, 2017

Current Affairs 18 March 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 18 March 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.हाल ही में किसने अपनी पहली 800 मेगावाट इकाई सुपरक्रिटिकल थर्मल प्लांट का वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया है ?
उत्तर - विद्युत उपकरण निर्माता भेल ने |

2.टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई), जिसने 15 मार्च को अपनी एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग 2017 को रिलीज किया, शीर्ष 300 में कितने भारतीय विश्वविद्यालयों को सूचीबद्ध किया है ?
उत्तर - 33 भारतीय विश्वविद्यालयों को |

3.दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र के अन्य देशों साथ भारत, जिसमें वैश्विक तपेदिक के आधे मामले आते हैं, ने एक किस पहल पर हस्ताक्षर किए और 2030 तक इस रोग को समाप्त करने के लिए उपाय करने का वचन दिया है ?
उत्तर - ‘कॉल फॉर एक्शन’ |

4.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की केंद्रीय मंत्रिमंडल समिति ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शानदार नतीजों के चलते मांग को देखते हुए देश में सिविल/ रक्षा क्षेत्र के तहत कितने  नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है ?
उत्तर - 50 नए केंद्रीय विद्यालयों की |

5.सबसे बड़े इंटरनेशनल इंजीनियरिंग सोर्सिंग शो का कहाँ पर शुभारंभ किया ?
उत्तर - चेन्नई में |


6.गतिशीलता समुदाय की उन्नति के लिए समर्पित एक गैर लाभकारी इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक संस्था, SAE इंडिया, किस देश में पहली बार फिसिटा (एफआईएसआईटीए) वर्ल्ड ऑटोमोटिव कांग्रेस का आयोजन करेगी ?
उत्तर - भारत में  |

7.हाल ही में किस बैंक ने एवेन्यूज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एक पेमेंट सॉल्यूशन प्रदाता के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे व्यापारियों को पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) और पेमेंट गेटवे प्रॉडक्ट्स तक पहुंच प्रदान की जा सके ?
उत्तर - बंधन बैंक ने |

8.देश की दूसरी सबसे बड़ी निजी ऋणदाता किस बैंक ने सिर्फ 3 मिनट में एक त्वरित ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ देने के लिए सिक्योरिटीज उत्पाद पर (एलएएस) डिजिटल लोन शुरू किया है ?
उत्तर - एचडीएफसी बैंक ने |

9.सरकार ने अक्टूबर 2019 तक किस मुख्य आर्थिक सलाहकार का कार्यकाल दो साल तक बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है ?
उत्तर - अरविंद सुब्रमण्यम का |

10.कौन-से भाजपा नेता उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे ?
उत्तर - त्रिवेन्द्र सिंह रावत |

11.किस आयोग का नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मनहर वालजी भाई जाला के साथ-साथ दो सदस्यों श्रीमती मंजू दिलर और श्री दलीप कल्लू हैथिबैड ने भी पदभार संभाला?
उत्तर - राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के |


12.केंद्र सरकार ने आरबीआई के पश्चिमी क्षेत्रीय स्थानीय बोर्ड के सदस्य के रूप में किसे 11 मार्च से चार साल की अवधि के लिए नियुक्त किया है ?
उत्तर - दिलीप एस सांघवी को |

13.इंडियन-अमेरिकन, इंद्राणी दास ने मस्तिष्क की चोटों और बीमारियों के उपचार के लिए अपने शोध के लिए प्रतिष्ठित रीजनरॉन साइंस टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में कितने डॉलर का पुरस्कार जीता ?
उत्तर - 250,000 डॉलर का |

14. मार्च 2017 के दौरान पाकिस्तान सरकार ने अपने देश में किस क्षेत्र को नए प्रांत का दर्जा देने के प्रस्ताव की घोषणा की, जिसकी भारत सरकार ने तीव्र आलोचना की?
उत्तर - गिलगित-बाल्टिस्तान |

15. 15 मार्च 2017 को कौन मणिपुर का नया मुख्यमंत्री बना जिसकी सरकार के शपथ ग्रहण के साथ राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनी?
उत्तर - एन. बीरेन सिंह |

16.भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने 16 मार्च 2017 को गोवा (Goa) की 40-सदस्यीय विधानसभा में 22 मतों के साथ बहुमत हासिल कर लिया, जिसका निर्देश सर्वोच्च न्यायालय ने दिया था। गोवा की राज्य सरकार का नेतृत्व कौन कर रहा है?
उत्तर - मनोहर पार्रिकर |


17.हॉण्डा कार इण्डिया ने 16 मार्च 2017 को कौन सी नई कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी कार को भारत में लाँच किया जो भारत में लाँच किया गया ऐसा पहला उत्पाद है जो भारत के लिए ही बनाया गया है?
उत्तर - हॉण्डा डब्ल्यू आरवी |

18. 15 मार्च 2017 को किसने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष पद से एकाएक इस्तीफा दे दिया?
उत्तर - शशांक मनोहर |

19.हॉकी इंडिया ने कितने सलाहकार नियुक्त किये ?
उत्तर - चार |

20.भारत ने किस देश के साथ बॉर्डर हॉट स्थापित करने के लिए कार्य योजना आरम्भ की ?
उत्तर - बांग्लादेश |

21.किस राज्य सरकार ने गारंटी आवास विधेयक को मंजूरी प्रदान की ?
उत्तर - मध्य प्रदेश सरकार ने |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box