-->

Jan 7, 2016

जब पढ़ने बैठे और दिमाग इधर -उधर जाए तो क्या करे - जाने Tips


जब पढ़ने  बैठे  और  दिमाग  इधर -उधर  जाए  तो क्या  करे  - जाने

दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि जब हम पढ़ने के लिए बैठे तो मन को कैसे एकाग्र रखें | अधिकतर हमारें साथ ऐसा होता है कि हम क्लास में या घर पर स्टडी के लिए बैठते है पर हमारा ध्यान कुछ समय बाद स्टडी में न लगकर इधर-उधर दौड़ने लगता है |


इस समस्या का समाधान करने के लिए इस आर्टिकल पर जरूर फोकस करें | आपको अवश्य ही सहायता मिलेगी, और आप स्टडी मन लगाकर कर पाएंगे |

नकारात्मक भावनाओं को स्वीकार करें-
आपके अंदर नकारात्मक विचार आतें है आप उन्हें स्वीकार करें | नकारत्मक विचार जैसे ही आना प्रारम्भ हो आप उनमे डूबे नहीं , उन विचारो को इग्नोर करें और स्टडी पर फोकस करें | यदि आप कुछ दिन अपने आने वालें विचारों को इग्नोर करते रहें तो नकारत्मक विचार अपने आप से आना बंद हो जायेंगे | इस तरह आप अपनी स्टडी में फोकस कर पाएंगे |


खड़े हो और बीच-बीच में चलें-
स्टडी करते समय बीच-बीच में चलना भी चाहिए क्योंकि जब हम बैठकर स्टडी करते है तो हमारा मन कुछ समय बाद इधर-उधर भागने लगता है | गलत टॉपिक पर जाने लगता है यदि हम बीच-बीच में थोड़ा टहलेंगे तो मन उस टॉपिक पर नही जायेगा | टहलने के लिए और कहीं न जाये अपने स्टडी रूम में ही टहलें , यदि टहलते समय बुक या अपने टॉपिक का ऑडिओ भी सुनते रहे तो फायदेमंद होगा |

खुद के लिए समय -
·        स्वयं के लिए कुछ समय निकालें और अपने आप को याद करें|
·        एक भाषा सीखने के बारे में सत्य जानें |
·        क्या आप सभी के लिए ऐसा कर रहे हैं।
·        प्रेरणात्मक उद्धरण.. का विचार करें |


अपने अध्ययन सामग्री में बदलाव-
यदि आपने अपनी स्टडी के शुरुआत के समय ऐसी स्टडी कि सामग्री चुने जिनसे आपको इंटरेस्ट आता हो | जैसे यदि आपको ऑडिओ से स्टडी करने में अच्छा लगता है तो कुछ विषयों पर ऑडिओ का भी प्रयोग कर सकते है | 

यदि आपको वीडियो के CD के द्वारा भी स्टडी कर सकते है | इनके अलावा आपका अगर इंटरेस्ट ,इंटरनेट में है तो उसके माध्यम से भी स्टडी में सहायता प्राप्त होगी | इस तरह से कुछ स्टडी की वस्तुओं के बदलाव से यदि आपका मन एकाग्र हो रहा है तो इनका प्रयोग करना गलत नहीं होगा |


सेल्फ मोटीवेट होऔर लक्ष्य को ध्यान में रखें -
यदि स्टडी के समय आप अपने आप को मोटिवेट करते है तो अच्छा होगा | अपने लक्ष्य पर भी फोकस बनाये रखें | लक्ष्य पर फोकस होने से स्टडी करने में मन स्थिर रहता है क्योंकि स्टडी के साथ-साथ हमारा माइंड लक्ष्य की ओर भी होता है जो हमें स्टडी के लिए प्रेरित करता रहता है | तब हम आसानी से एकाग्र मन से स्टडी में सफल रहते है |

परिणाम पर फोकस न दें-
स्टडी करते समय यदि हम परिणाम पर फोकस करते है तो हमारा मन इधर-उधर जाने लगता है | इसलिए हमें स्टडी करते समय परिणाम का न सोचे बस स्टडी पर ही फोकस बनाये रखें | यदि आप परिणाम की न सोचकर परिश्रम करतें है तो आपको सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी | तब आप अपनी स्टडी पर फोकस आसानी से कर पाएंगे |

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमनें जाना कि हम पढ़ें तो हमारा दिमाग इधर-उधर जानें से कैसे रोका जा सकता है | अब अवश्य ही आपको स्टडी के समय मन एकाग्र करने में सहायता मिलेगी |



यदि अभी भी आपके मन में करियर से रिलेटेड कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपने सवालों को पूछ सकते हैं, आपके सवालों, प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें हमेशा इंतज़ार रहेगा | अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज को like करना न भूलें |


Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box