-->

Apr 12, 2017

Current Affairs 12 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 12 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने हरियाणा के किस पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया ?
उत्तर - भूपेंद्र सिंह हुड्डा |

2.केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने पीएमकेएसवाई परियोजनाओं की निगरानी हेतु क्या लांच किया ?
उत्तर - एमआईएस |

3.देश में पहली बार बड़े और पुराने कितने उच्च न्यायलयों में मुख्य न्यायधीश के पद पर महिलाये आसीन है ?
उत्तर - चार |

4. 64वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इस वर्ष किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म घोषित किया गया ?
उत्तर - नीरजा |

5.चीनी अकैडमी ऑफ़ साइंसेज (CAS) के शोधकर्त्ताओं ने प्लास्टिक की सामग्री को नष्ट करने वाले कवक की खोज की , इसका नाम क्या है ?
उत्तर - एस्परगिलस ट्युबेंसिस |

6.यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के किस ड्रीम प्रोजेक्ट की न्यायिक जाँच के आदेश दिए ?
उत्तर - गोमती रिवर फ़्रंट |


7.किस संस्था ने जिला अस्पतालों को रैंक करने हेतु सूचकांक की शुरुआत की ?
उत्तर - नीति आयोग |

8.भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन ने किस भारतीय खेल फडरेशन को संबद्धता प्रदान की है ?
उत्तर - बॉक्सिंग |

9.मुक्ता दत्ता तोमर किस देश में भारत की ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त की गई है ?
उत्तर - जर्मनी |

10. 64वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसे दिया गया ?
उत्तर - अक्षय कुमार |

11.मलाल यूसुफजई सबसे युवा 'शांति हेतु संयुक्त राष्ट्र की संदेशवाहक ' बनी है ये किस देश की निवासी है ?
उत्तर - पाकिस्तान |

12.भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य 10 अप्रैल को कितने समझौते किये गए ?
उत्तर - 6 |


13.किस देश से चीन के मध्य पहली मालगाड़ी हाल ही में एसेक्शन से रवाना हुई ?
उत्तर - ब्रिटेन |

14.किस देश के वित्त मंत्री ने वहां की जनता की कमाई को टैक्स मुक्त कर दिया ?
उत्तर - सऊदी अरब |

15.रेलिगेयर इंटरप्राइजेज ने रेलिगेयर हेल्थ इंसोरेंस में अपनी 80 फीसद हिस्सेदारी किस कम्पनी को बेचने की घोषणा की ?
उत्तर - डू नार्थ |

16.स्पेन की महिला रक्षा मंत्री का उनके आवास में निधन हो गया , उनका नाम क्या है ?
उत्तर - कार्मेन चाकोंन |


17.भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर - मालविका सिन्हा |

18.भारतीय मूल की किस महिला को लंदन की एक अदालत में पहली अश्वेत महिला जज बनने का अवसर प्राप्त हुआ ?
उत्तर - अनुजा धीर |

19.किस फार्मूला वन ड्राइवर ने चीनी ग्रां प्री ख़िताब जीता ?
उत्तर - लुईस हैमिलटन |

20.भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी पहली मौद्रिक नीति की समीक्षा में रेपो रेट कितना रखा गया ?
उत्तर - यथावत |

21.भारतीय रेलवे द्वारा तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर कितना रिफंड दिए जाने की घोषणा की गई ?
उत्तर - 50% |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box