-->

Oct 23, 2017

Current Affairs 23th Oct 2017 - Read in Hindi PDF Download


Current Affairs 23th Oct 2017 - Read in Hindi PDF Download 

1.अंतर्राष्ट्रीय विमानपत्तन परिषद के एयरपोर्ट सेवा गुणवत्ता सर्वे में भारत के किस हवाई अड्डे को छोटे हवाई-अड्डों की श्रेणी में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डों में रखा गया है?
उत्तर - जयपुर |

2. 19 अक्टूबर 2017 को दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय सेना  और सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ अपना समय पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा से सटे किस स्थान पर बिताया?
उत्तर - गुरेज घाटी |

3.दुनिया का सबसे बड़ा दहन अनुसंधान केन्द्र अक्टूबर 2017 के दौरान भारत के किस संस्थान में शुरू किया गया?
उत्तर - आईआईटी मद्रास |

4. 14 अक्टूबर 2017 को दिवंगत हुए वयोवृद्ध फिल्मकार लेख टण्डन ने किस सीरियल के द्वारा आज के सुपरस्टार शाहरुख खान  की खोज की थी?
उत्तर - दिल दरिया” |

5.अंग्रेजी साहित्य के प्रतिष्ठित मैन बुकर पुरस्कार का 2017 का संस्करण 17 अक्टूबर 2017 को किस साहित्यकार को प्रदान किया गया?
उत्तर - जॉर्ज सॉन्डर्स |

6. 17 अक्टूबर 2017 से देश के किस कमोडिटी एक्सचेंज ने स्वर्ण में अपनी ऑप्शन ट्रेडिंग की शुरूआत की?
उत्तर - एमसीएक्स |


7.महिलाओं द्वारा महिलाओं के खिलाफ लैंगिक पक्षपात को समाप्त करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने किस नाम से एक नया ऑनलाइन हैशटैग अभियान 17 अक्टूबर 2017 से शुरू किया?
उत्तर - #IamThatWoman |

8. 14 अक्टूबर 2017 को की गई घोषणा के अनुसार वर्ष 2015-2016 का इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार किस शास्त्रीय गायक को प्रदान किया जायेगा?
उत्तर - टी.एम. कृष्णा |

9.यूनेस्को के अगले प्रमुख के पद के लिए संगठन के बोर्ड द्वारा 14 अक्टूबर 2017 को किसका चयन किया गया?
उत्तर - ऑउड्रे अज़ॉले |

10.विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस प्रति वर्ष कब मनाया जाता है ?
उत्तर - 10 अक्टूबर को |

11.नॉर्वे की नोबेल समिति ने इंटरनेशनल कैंपेन टू अबॉलिश न्यूक्लियर वेपन (आईसीएएन) संस्था को 2017 का कौन-सा पुरस्कार प्रदान किया है ?
उत्तर - शांति नोबेल पुरस्कार |


12.उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में योग पर तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस वर्ष के सम्मेलन का विषय क्या होगा ?
उत्तर - 'योगा फॉर वैलनेस' |

13.उत्तराखंड राज्य सरकार तथा स्वान सांस्कृतिक केंद्र नामक धर्मार्थ वित्तपोषण एजेंसी और फाउंडेशन ने केदारनाथ धाम में किस सुविधा का शुभारंभ किया ?
उत्तर -  'सौर ब्रीफ़केस' |

14.किस संस्था ने 300 करोड़ रुपये के ऋण के लिए मुंबई की भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीएए) के साथ समझौता किया है ?
उत्तर - रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड ने |

15.किस केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में चार दिवसीय प्रथम 'बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास- 2017' (बिम्सटेक डीएमईएक्स-2017) का उद्घाटन किया ?
उत्तर - गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने |

16.गुजरात सहकारी दूध वितरण संघ (जीसीएमएमएफ) लिमिटेड ब्रांड अमुल का प्रबंधन करती है, जिसे मुंबई में 5वें अंतर्राष्ट्रीय विज्ञापन संघ (आईएए) नेतृत्व पुरस्कार में खाद्य क्षेत्र में किससे सम्मानित किया गया है ?
उत्तर - सर्वश्रेष्ठ एफएमसीजी से |


17.ब्रांड फाइनेंस के नेशन ब्रैंड्स 2017 के अनुसार राष्ट्रों के लीग में भारत कौन-सा सबसे मूल्यवान राष्ट्र ब्रांड है ?
उत्तर - आठवां |

18.विश्व बैंक ने 2017-18 के लिए किस देश की सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर 7.2%  से घटाकर 7% कर दी है ?
उत्तर -  भारत की |

19.संस्थान के परिसर में एक डिजिटल अकादमी की स्थापना करने हेतु किस संस्था ने सैमसंग इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं ?
उत्तर - आईआईटी-खड़गपुर ने |

20.भारत के एमडी के रूप में फेसबुक से जुड़ने के एक वर्ष बाद किसने सोशल नेटवर्किंग जिआंट में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है ?
उत्तर - उमंग बेदी ने |

21.पेप्सिको इंडिया के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रहे किस व्यक्ति ने करीब चार साल की सेवा के बाद कंपनी से इस्तीफा दे दिया है ?
उत्तर - डी शिवकुमार ने |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box