-->

Oct 31, 2017

Current Affairs 31 Oct 2017 - Read in Hindi PDF Download



Current Affairs 31 Oct 2017 - Read in Hindi PDF Download

1.हाल ही में केन्द्रीय मन्त्री श्री गिरिराज सिंह ने किस नए पोर्टल का शुभारम्भ किया है ?
उत्तर- एमएसएमई समाधान का |

2.हाल ही में विश्व बैंक और भारत के बीच असम के लिए कितने मिलियन डॉलर ऋण का समझौता हुआ है ?
उत्तर-200 कितने मिलियन डॉलर |

3.एसबीआई ने हाल ही में 43 सौर उर्जा परियोजनाओ के लिए कितनी राशि प्रदान करने की घोषणा की है ?
उत्तर-2317 करोड़ |

4.हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के साथ सर्च इंजन बनाने की सहमति हुई है ?
उत्तर-आईआईटी-खड़गपुर |

5.हाल ही में भारतीय नौसेना उपप्रमुख का पदभार किसने ग्रहण किया है ?
उत्तर-वाइस एडमिरल अजित कुमार पी


6. फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अनुपम खेर को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?
उत्तर- 'प्रमोद महाजन स्मृति पुरस्कार' |

7.हाल ही में किस तमिल लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता का निधन हुआ ?
उत्तर-मेलानमाई पोन्नुसामी |

8. भारत के प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में किस रेल मार्ग का उदघाटन किया है ?
उत्तर- बीदर-कलबुर्गी रेल मार्ग का |

9. किस देश के प्रधानमंत्री हाल ही में दो दिवसीय भारत यात्रा पर है ?
उत्तर-इटली के प्रधान मंत्री पाओलो जेन्टिलोनी |

10.हाल ही में किस संचार उपग्रह को हिमालयी सीमा पर गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए नियुक्त किया गया है ?
उत्तर-जीएसएटी-6 |


11.सयुक्त राष्ट्र प्रवासी प्रजाति वैश्विक वन्यजीव सम्मलेन की मेजबानी करने का अवसर किस देश को दिया गया है ?
उत्तर-भारत |

12.हाल ही मलेरिया से बचाव के लिए कितने नए टीके विकसित किये गये है ?
उत्तर-पांच |

13.हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने दिसंबर में कितने उपग्रहों का प्रक्षेपण एक साथ करने की घोषणा की है ?
उत्तर-30 उपग्रह |

14.भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गाँधीजी की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष कब मनाई जाती है ?
उत्तर-31 अक्टूबर |

15.किस देश की महिलाओ को स्टेडियम जाने की अनुमति हाल ही में प्रदान की गयी है ?
उत्तर-सऊदी अरब


16.देश को एकता सूत्र में बांधने वाले सरदार पटेल की जयंती प्रतिवर्ष कब मनाई जाती है ?
उत्तर-31 अक्टूबर |

17.भारत को हाल ही में किस दूसरे देश के पोर्ट से  पहली बार व्यापार करने अवसर प्राप्त हुआ है ?
उत्तर-ईरान के चाबहार पोर्ट से |

18.तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत की जांच के लिए हाल ही में किस कमेटी का गठन किया गया है ?
उत्तर-डीएरूमुघस्वामी समिति  |

19. लघु उद्योग विकास बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) पोर्टल में किस प्रबंधन का कार्य सम्पादित किया जाता है ?
उत्तर-उदयमीमित्रा |

20.माल एवं सेवाकर के बाद केंद्र सरकार ने राजस्व हानियों के लिए राज्यों को कितनी मुआवजा राशि देने की घोषणा की है ?
उत्तर-8698 करोड़ |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box