-->

Jan 5, 2018

वो 5 चीजे जो आपको कभी भूलकर भी नहीं करनी चाहिए - ऐसे क्यों, कारण आप भी जाने

वो 5 चीजे जो आपको कभी भूलकर भी नहीं करनी चाहिए - ऐसे क्यों, कारण आप भी जाने
दोस्तों,प्रत्येक दिन हम कुछ ना कुछ नया सीखते है  ,और इस सम्पूर्ण दिन में कुछ कार्य अच्छे होते है ,और कुछ गलत | सही और गलत का अंदाजा हमें तब लगता है ,जब हम उसके बारें में सोंचते है | गलतियों को जानने के बाद कुछ लोग उन्हें सुधारने का प्रयास करते है ,परन्तु हमारा मानना है कि, यदि हम इन बातों को ध्यान में रखते हुए, उनका अभ्यास करें, जिनके कारण हमसे वह गलतियाँ ना हो | ऐसी ही कुछ बातों के बारे में आपको इस पेज पर बता रहे है ,जिनका पालन करके अपने जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है |




1.दूसरों की बुराई से सम्बंधित बातें करना
अक्सर देखा जाता है कि, कुछ लोग मिलकर किसी तीसरे व्यक्ति की निंदा कर रहे होते है ,अधिकांश लोग उन्ही लोगो में सम्मिलित होकर वह भी उन्ही लोगो का हिस्सा बन जाते है | जबकि एक अच्छे व्यक्ति के लिए यह शोभा नहीं देता | ऐसे लोगो से हमेशा सावधान और दूर रहना चाहिए ,यदि अकस्मात् आप के समक्ष इस प्रकार की घटना होती है ,तो उसमे किसी प्रकार की रूचि ना दिखाए | आप के रूचि ना दिखाने पर निंदा करने वाले व्यक्ति स्वयं ही आपके समक्ष निंदनीय बातें नहीं करेंगे |


2.अपने अन्दर को दूसरे के बाहर से compare करना
दोस्तों काफी व्यक्तियों में एक समस्या देखने को मिलती है , हम हमेशा अपने दुख से दुखी नहीं होते ,बल्कि दूसरों के सुख से दुखी होते हैं | जो हमारी सफलता के लिए बिल्कुल गलत है ,इसलिए ऐसे व्यक्ति हमेशा दूसरों से पीछे रहते हैं | अक्सर आपने देखा होगा अधिकांश लोग दूसरों की कामयाबी से संतुष्ट नहीं होते है |

वह अपने नजदीकी व्यक्ति हैं यदि वह आप से आगे निकल जाते हैं ,तो आप यही सोचते हैं कि, हम उनसे आगे क्यों नहीं निकल पाए ? वह हमसे आगे कैसे निकले ? और हमेशा इसी बात को सोंचते रहते हैं, स्वयं आगे नहीं बढ़ पाते , कभी किसी की खुशी से ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए , तभी आप सही मायने में खुश रह पाएंगे और सफलता प्राप्त कर सकेंगे |


3.किसी काम के लिए दूसरों पर depend करना
हम अपने आस पास अक्सर देखते है ,की लोग अपने आवश्यक कार्यो के पूर्ण नहीं कर पाते ,क्योंकि वह दूसरो पर निर्भर रहते है | एक जिम्मेदार व्यक्ति कभी अपने कार्यो के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं होते | आपका अपने लक्ष्य को  समय सीमा के अन्दर पूर्ण करना चाहिए | 

यदि आपको किसी करणवश आपका मित्र अर्थात बुलाये गये व्यक्ति द्वारा मदद नहीं मिल पा रही है ,तो आप किसी और की मदद ले सकते हैं, या संभव हो तो आप अकेले ही उस कार्य को करने का प्रयास करें | स्वयं की मदद करने से आपका आत्म विश्वास बढेगा और आप प्रत्येक कठिन कार्य को करने में सक्षम बनेंगे |


4.जो हो चुका है ,उस पर बार बार अफ़सोस करना
यदि आपके साथ कोई ऐसी घटना हुई है ,जिसे यद् करके अनेक बार अफ़सोस व्यक्त करते है | ऐसी घटनाओ के बारे में बार-बार यद् करने से कोई हाल नहीं निकलने वाला ,क्योंकि व्यतीत हुआ समय वापस नहीं आता ,व्यर्थ ही उस पर समय नष्ट करते है | किसी बात पर एक बार अफ़सोस करिएदो बार करिए….पर तीसरी बार मत करिए | उस घटना  से सीख ले सकते हैं और आगे बढ़ जाए | जो लोग अपनी लाचारी दूसरों के सामने बार-बार रखते है ,लोग सहानभूति दिखाने के स्थान पर उनसे बचने का प्रयास करते है |


5.जो भी आप चाहते हैं उस पर आप पूरा Focus कीजिए
दोस्तों ,हम अच्छी प्रकार से जानते है कि यदि किसी लक्ष्य पर अपना सम्पूर्ण ध्यान केंद्रित करते हैं वह लक्ष्य अवश्य ही पूर्ण हो जाता है | आप जो कुछ होते हुए देखना चाहते हैं उस पर अपना ध्यान केंद्रित कीजिए उस पर फोकस कीजिए | अपनी उर्जा को हमेशा उसी चीज पर लगा कर रखिए जो आप प्राप्त करना चाहते हैं |


उदाहरण के लिए यदि आप चाहते हैं कि आप की कमाई बढे तो आप कमाई के साथ साथ जो इस समय महंगाई बढ़ रही है ,इस पर ध्यान कभी मत केंद्रित कीजिए ,आपको अपना ध्यान सिर्फ और सिर्फ कमाई पर ही लगाना है ,तभी आप उस कमाई को प्राप्त कर पाएंगे अर्थात  आपको वह चीज सोचनी चाहिए जिसे आप प्राप्त करना चाहते है | उस चीज के बारे में ना सोचें जिसे आप प्राप्त करना ही नहीं चाहते |


मित्रों,यहाँ हमने आपको होने वाली अधिकांश होने वाली गल्तियों के बारे में बताया ,जिन्हें सुधार करके आप सफलता के मार्ग में श्रेष्ठ बन  सकते है | यदि इससे सम्बंधित आपके मन में कोई प्रश्न आ रहा है तो कमेंट बाक्स के माध्यम से व्यक्त कर सकते है | हमें आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया का इंतजार है |

ऐसे ही रोचक न्यूज़ को जानने के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box