-->

Aug 14, 2018

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 4000 पदों पर भर्ती - जाने कैसे करे आवेदन

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 4000 पदों पर भर्ती - जाने कैसे करे आवेदन
भारत में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के प्रयास में कुछ सहयोग टेक महिंद्रा के द्वारा किया जा रहा है, प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी अगली तीन तिमाहियों में लगभग 4,000 नए ग्रेजुएट या फ्रेशर्स को जॉब प्रदान करेगी, आईटी क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखनें  वाली इस कंपनी नें जानकारी उपलब्ध कराई है, कि कंपनी मांग के अनुसार नियुक्तियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिससे रिक्त पदों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है, इस पेज पर टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 4000 पदों पर भर्ती के विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है |


टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 4000 पदों पर भर्ती
हाल ही में प्राप्त जानकारी के अनुसार टेक महिंद्रा के मुख्य वित्त अधिकारी नें बताया कि, वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी नें  1,800 फ्रेशर्स की नियुक्ति पहले ही कर चुकी है और भविष्य में अगली तीन तिमाहियों में लगभग 4,000 लोगों की नियुक्ति करनें  कि संभावना है, उन्होंने बताया कि मुंबई की कंपनी के कर्मचारियों की संख्या जून, 2018 की तिमाही के अंत तक 1,13,552 थी, यह संख्या  पिछली तिमाही की तुलना में 745 अधिक है, कंपनी के सॉफ्टवेयर विभाग में 72462, बीपीओ में 34,700 और सेल्स और सपोर्ट कामकाज में 6,390 लोग कार्यरत है |

आवेदन की प्रक्रिया
यदि आप स्नातक है, तो इसके लिए आवेदन कर सकते है, इसकी जानकरी आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट https://careers.techmahindra.com/ पर प्राप्त कर सकते है, इसके लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और अपना रिज्यूम इनकी मेल आईडी पर सेंड करना होगा, आपको कंपनी की तरफ से कॉल और मेल आ सकती है, इसलिए समय- समय पर आप अपनी मेल आई डी चेक करते रहे |

आवेदन के लिए - यहाँ देखें 


यहाँ पर हमनें टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 4000 पदों पर भर्ती के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी हैं, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहें है |

हमारें पोर्टल sarkarinaukricareer.in के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |

Read: Google Freshers Recruitment 2018

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box