-->

Jan 1, 2019

Quick Current Affairs 1 January 2019 in Hindi

1 January Current Affairs 2019


1.किस राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार राज्य के सिमलीपाल टाइगर रिज़र्व में वर्ष 2006 से 2016 के मध्य 73 बाघों की मृत्यु हो गई ?
उत्तर- ओडिशा सरकार |

2.हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर ने वर्ष 2018 में  कुल 2735 रन बनाकर लगातार तीसरे वर्ष एक कैलेंडर इयर में सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए ?
उत्तर- विराट कोहली |

3.बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आम चुनावों में लगातार कितनी बार बहुमत प्राप्त किया ?
उत्तर- तीसरी बार |

Read: मैं Indian Army कैसे ज्वाइन कर सकता हूँ - Tips जानिए अभी 

4.हाल ही में केंद्र सरकार ने महिला पुलिस स्वयंसेवक योजना को मंजूरी प्रदान की, इस योजना को किस राज्य में सबसे पहले लागू किया गया था ?
उत्तर- हरियाणा |

5.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंडमान निकोबार द्वीप समूह स्थित हैवलॉक द्वीप को क्या नाम दिया गया ?
उत्तर- स्वराज द्वीप |

6.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंडमान निकोबार द्वीप समूह स्थित रॉस द्वीप को क्या नाम दिया गया ?
उत्तर- सुभाष चन्द्र बोस द्वीप |

Read: PCS परीक्षा कैसे Qualify करे - PCS टॉपर की जुबानी

7.भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने किसकी अध्यक्षता में अपने आर्थिक पूँजी ढांचे की समीक्षा करने के लिए 26 दिसम्बर 2018 को एक समिति गठित की ? 
उत्तर- बिमल जालान |

8.वाणिज्य मंत्रालय ने मटर आयात पर लगे प्रतिबंधों को 31 मार्च 2019 तक कितने महीनों के लिए बढ़ा दिया ?
उत्तर- तीन महीनों |

9.हाल ही में किस राज्य के ‘एमएनजे इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी एंड रीजनल कैंसर सेंटर’ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया ?
उत्तर- तेलंगाना |

Read: Reasoning लगती है मुस्किल - जानिये तैयारी कैसे करें

10.अमेरिका आधारित कथक प्रतिनिधि अनिंदिता नियोगी अनाम को 2 जनवरी 2019 को 2019 के लिए किस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ?
उत्तर- ‘राष्ट्रीय नृत्य शिरोमणि’ |

11.हाल ही में भारत सरकार ने केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया ?
उत्तर- सुधीर भार्गव |


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |



Read: CSAT परीक्षा क्या है - कैसे करे तैयारी

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box