-->

Jan 12, 2019

Quick Current Affairs 12 January 2019 in Hindi

12 January Current Affairs 2019

1.बीजेपी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया ?
उत्तर- छत्तीसगढ़ |

2.हाल ही में निकोलस मादुरो ने लगातार दूसरी बार किस देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की ?
उत्तर- वेनेज़ुएला |

3.हाल ही में किस बैंक ने महानगरों व शहरों के बचत खाते के लिए तिमाही औसत न्यूनतम रकम की सीमा एक  हाजर रुपये से बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दी ?
उत्तर- बैंक ऑफ बड़ौदा |


4.ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने सत्ताधारी 'डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी' के किस पूर्व अध्यक्ष को हाल ही में नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया ?
उत्तर- सु सेंग-चांग |

5.केंद्र सरकार ने किस योजना के अंतर्गत  4,684 करोड़ रुपये की लागत से जम्मू-कश्मीर के सांबा, पुलवामा व गुजरात के राजकोट में एम्स के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना |

6.हाल ही में किस महिला ऑफिसर ने सेना दिवस परेड कार्यक्रम में पहली बार सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व किया ?
उत्तर- भावना कस्तूरी |


7.आलोक वर्मा के स्थान पर सीबीआई का अंतरिम निदेशक किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- एम नागेश्वर राव |

8.कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा लांच की गयी एलिजा किट का उपयोग किस पशु रोग से निपटने के लिए किया जाएगा ?
उत्तर- संक्रामक अनीमिया |

9.हाल ही में किस शिक्षा संस्थान ने प्रयोगशाला में स्पेस फ्यूल तैयार किये जाने में सफलता प्राप्त की ?
उत्तर- आईआईटी मद्रास |


10.हाल ही में किस राज्य सरकार ने अपने पशुपालन विभाग को पशु स्वास्थ्य और कल्याण विभाग में बदलने की घोषणा की ?
उत्तर- दिल्ली |

11.हाल ही में किस भारतीय स्पिनर ने रणजी ट्रॉफी में एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने का श्रेय प्राप्त किया ?
उत्तर- आशुतोष रमन |


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |

Read: Current Affairs by Month

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box