1.हाल ही में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामण ने देश के दूसरे रक्षा औद्योगिक गलियारे को किस स्थान पर लॉन्च किया ?
उत्तर- तमिलनाडु |
2.नासा के किस मिशन नें रिपोर्ट के आधार पर नासा ने शनि ग्रह के छल्लों की आयु 1 से 10 करोड़ वर्ष के मध्य बताई ?
उत्तर- कैसिनी मिशन |
3.हाल ही में इसरो द्वारा किस विभाग की सहायता हेतु विशेष सैटेलाईट लॉन्च करने की घोषणा की गई ?
उत्तर- रक्षा विभाग |
4.हाल ही में लिंगायत समुदाय से संबंध रखने वाले किस मठ के प्रमुख 111 वर्षीय शिवकुमार स्वामीजी का निधन हो गया ?
उत्तर- सिद्धगंगा मठ |
5.हाल ही में यूनेस्को द्वारा किस शहर को वर्ष 2020 के लिए विश्व की पहली आर्किटेक्चर राजधानी घोषित किया गया ?
उत्तर- रियो डी जेनेरियो |
6.हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिलिट्री पुलिस में कितने फीसदी महिलाओं को भर्ती करने की घोषणा की ?
उत्तर- 20 फीसदी |
7.भारतीय उद्योग परिसंघ की रिपोर्ट के अनुसार प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले से उत्तर प्रदेश को 1.2 लाख करोड़ रुपये की कमाई और कितने लाख लोगों को रोज़गार मिलने की संभावना है ?
उत्तर- 6 लाख |
8.गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा पिछले वर्ष घोषित किए गए सबसे उम्रदराज़ पुरुष मसाज़ो नोनाका का कितने वर्ष की आयु में जापान के अशोरो में निधन हो गया ?
उत्तर- 113 वर्ष |
9.गृह मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 15 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीय पर्यटक अब नेपाल और किस देश के यात्रा के दौरान आधार कार्ड का इस्तेमाल वैध यात्रा दस्तावेज़ के रूप में कर सकेंगे ?
उत्तर- भूटान |
10.हाल ही में तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से किस बीजेपी सांसद को ज्यूरी कमिटी स्पेशल अवॉर्ड 'सांसद रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया ?
उत्तर- अनुराग ठाकुर |
11.भारत सरकार ने हाल ही में किस राज्य में तीन नौसैनिक हवाई स्क्वाड्रन की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- गुजरात और तमिलनाडु |
12.7वीं आसियान-भारत पर्यटन मंत्री बैठक का आयोजन किस स्थान पर किया गया ?
उत्तर- हा लॉन्ग (वियतनाम) |
13.हाल ही किस IIT संस्थान ने देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पहला बी.टेक कोर्स लांच किया?
उत्तर- IIT हैदराबाद |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |
Read: Online Test Series
Advertisement
No comments:
Post a Comment
If you have any query, write in comment box