-->

Jan 25, 2019

Quick Current Affairs 25 January 2019 in Hindi

25 January Current Affairs 2019

1.राष्ट्रीय इस्पात नीति (एनएसपी) के अंतर्गत  वर्ष 2017 से  2030-31 तक कितने मिलियन टन इस्पात उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया ?
उत्तर- 300 मिलियन टन |

2.भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2019 में 7.5 प्रतिशत तथा 2020 में कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया ?
उत्तर- 7.7 प्रतिशत |

3.हाल ही में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने किस देश के साथ राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध समाप्त करने की घोषणा की ?
उत्तर- अमेरिका |


4.आतंकवाद छोड़ वर्ष 2004 में सेना में शामिल हुए शहीद लांस नायक नज़ीर वानी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मरणोपरांत किस वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ?
उत्तर- अशोक चक्र |

5.दिल्ली वक्फ बोर्ड ने उसके अंतर्गत आने वाली मस्जिदों के सभी इमामों का मासिक वेतन 10,000 रुपये से बढ़ाकर कितने हजार रुपये कर दिया ?
उत्तर- 18,000 रुपये |

6.हाल ही में कैबिनेट ने जीएसटी अपीलीय अधिकरण की राष्ट्रीय पीठ के गठन को स्वीकृति के पश्चात इसमें एक अध्यक्ष के अतिरिक्त कितने सदस्य होंगे ?
उत्तर- दो |


7.हाल ही में गुजरात के किस प्रसिद्ध साहित्यकार एवं पदमश्री से सम्मानित साहित्यकार को सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया ?
उत्तर- सितांशु यशश्चंद्र |

8.भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है ?
उत्तर- राष्ट्रीय बालिका दिवस |

9.भारतीय छात्रों द्वारा बनाए गये विश्व के सबसे छोटे और हल्के सैटेलाईट का क्या नाम है, जिसे इसरो द्वारा प्रक्षेपित किया 
गया ?
उत्तर- कलाम सेट |


10. 24 जनवरी 2019 को नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लाम्बा ने किस स्थान पर आईएनएस कोहासा के नए नौसैनिक एयर बेस का उदघाटन किया ?
उत्तर- अंडमान-निकोबार |

11.16 जनवरी 2019 को दिवंगत होने वाले सुप्रसिद्ध अमेरिकी निवेशक तथा व्यवसायी जॉन बॉगल किस विख्यात निवेश सलाहकार फर्म के संस्थापक थे
उत्तर- द वेनगार्ड समूह |

12.अरब आर्हिक व सामाजिक विकास शिखर परिषद् 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया
उत्तर- बेरूत, लेबनान |


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |


Read: साथ में कर सकेंगे अब IAS-PCS की तैयारी

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box