1.कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कर्मचारियों के इलाज के लिए न्यूनतम योगदान की समय सीमा 2 वर्ष से घटाकर कितने महीने कर दी ?
उत्तर- 6 माह |
2.केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिससे उनका डीए बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया ?
उत्तर- 3 प्रतिशत |
3.हाल ही में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत सरकार की तरफ से किस देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ ऑर्डर ऑफ सिविल मेरिट' स्वीकार किया ?
उत्तर- स्पेन |
4.हाल ही में हिंदी के किस विख्यात आलोचक और साहित्यकार का दिल्ली में निधन हो गया ?
उत्तर- नामवर सिंह |
5.हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इलेक्ट्रॉनिक्स नीति के अंतर्गत 2025 तक कितने अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पारिस्थतिकी तंत्र विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया ?
उत्तर- 400 अरब डॉलर |
6.जलवायु परिवर्तन की शुरुआती चेतावनियां देने व 'ग्लोबल वॉर्मिंग' शब्द को प्रचलित बनाने वाले किस वैज्ञानिक का 87 साल की उम्र में निधन हो गया ?
उत्तर- वालेस स्मिथ ब्रेकर |
7.आईसीसी ने 20 फरवरी 2019 को यूएई में रहने वाले कोच इरफान अंसारी को कितने वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया ?
उत्तर- 10 वर्ष |
8.आरबीआई ने ओपन मार्केट ऑपरेशन के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां खरीदकर 21 फरवरी 2019 को बाज़ार में कितनी राशि डालने की घोषणा की ?
उत्तर- 12,500 करोड़ |
9.हाल ही में 40वां अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक मरुस्थल उत्सव 2019 राजस्थान के किस जिले में आरंभ हुआ ?
उत्तर- जैसलमेर |
10.हाल ही में किस राज्य ने संस्कृत को दूसरी आधिकारिक भाषा बनाने के लिए बिल पारित किया ?
उत्तर- हिमाचल प्रदेश |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |
Read: Current Affairs by Month
Read: Online Test Series
Read: समीक्षा अधिकारी कैसे बने - जाने पूरी जानकारी
Read: ये है बिटकॉइन ट्रेडिंग का पहला ऐप प्लूटो एक्सचेंज
Read: कैसे करे बिना कोचिंग के Competition Exam की तैयारी - जानिये
Advertisement
No comments:
Post a Comment
If you have any query, write in comment box