1.हाल ही में किस देश ने संभावित बिजली कटौती से बचने के लिए चाय बागान वाले पर्वतीय क्षेत्रों में कृत्रिम वर्षा का सफलतापूर्वक परीक्षण किया ?
उत्तर- श्रीलंका |
2.डब्ल्यूएचओ के अनुसार दुनियाभर में किस रोग से प्रत्येक दिन लगभग 4,500 लोगों की मौत होती है ?
उत्तर- टीबी |
3.हाल ही में किस आयोग ने दक्षिण और पश्चिम भारत के लिए पेप्सिको इंडिया के फ्रेंचाइज़ी अधिकार खरीदने वाले सौदे को स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) |
4.पर्यावरण का स्वरूप बिगड़ने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य में पहाड़ियों, टीलों तथा सार्वजनिक स्थलों पर राजनीतिक नारों, नेताओं की तस्वीरें और विज्ञापनों पर बैन लगा दिया ?
उत्तर- तमिलनाडु |
5.हाल ही में किस देश के हुबेई प्रांत में नदी के किनारे जैव वैज्ञानिकों को लगभग 51.8 करोड़ वर्ष पुराने हज़ारों जीवाश्म प्राप्त हुए ?
उत्तर- चीन |
6.विश्व आर्थिक फोरम ग्लोबल एनर्जी ट्रांजीशन इंडेक्स 2019 में भारत किस स्थान पर है ?
उत्तर- 76वें |
7.हाल ही में किस स्वदेशी तोप को भारतीय सेना में शामिल किया गया ?
उत्तर- धनुष |
8.हाल ही में ग्लोबल टीचर प्राइज से किसे सम्मानित किया गया ?
उत्तर- पीटर ताबिची (केन्या ) |
9.भारत ने किस देश के साथ मिलकर श्रीलंका स्थित हंबनतोता बंदरगाह पर ऑयल रिफाइनरी का निर्माण का कार्य आरम्भ किया ?
उत्तर- ओमान |
10.हाल ही में पाकिस्तान ने हिंदू तीर्थ यात्रियों के लिए किस पीठ के दर्शन हेतु गलियारे को खोलने की स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- शारदा पीठ |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |
Read: ये है बिटकॉइन ट्रेडिंग का पहला ऐप प्लूटो एक्सचेंज
Advertisement
No comments:
Post a Comment
If you have any query, write in comment box