-->

Apr 17, 2019

Quick Current Affairs 17 April 2019 in Hindi

17 April Current Affairs 2019

1.हाल ही में भारत ने विदेश मंत्रालय में किस नए विभाग की स्थापना की ?
उत्तर- इंडो-पैसिफिक |

2.हाल ही में किस विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों की एक टीम ने एंटीबायोटिक प्रतिरोध से निपटने के लिये एंटी बायोग्रामोस्कोप नामक एक उपकरण विकसित किया ?
उत्तर- अन्ना विश्वविद्यालय |


3.अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में किस देश को गेस्ट ऑफ़ ऑनर बनाया गया ?
उत्तर- भारत |

4.हाल ही में केनरा बैंक का एमडी एवं सीईओ किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- आर.ए. शंकरनारायणन |

5.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार से संबंधित जानकारियां सामने लाने के लिए किस समाचार पत्र को ‘पुलित्जर पुरस्कार-2019’ से सम्मानित किया गया ?
उत्तर- न्यूयॉर्क टाइम्स |


6.किस सरकारी विभाग द्वारा प्रत्येक राज्य में स्थानीय स्तर पर तीन माह के अन्दर जैव विविधता संबंध में समितियां गठित करने के बारे में पर्यावरण और वन मंत्रालय को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया ?
उत्तर- राष्ट्रीय हरित अधिकरण |

7.किस महासागर में लगभग 11 हज़ार मीटर की गहराई में वैज्ञानिकों की एक टीम ने ऐसे अनोखे बैक्टीरिया की खोज की है, जो तैलीय पदार्थों को अपना भोजन बनाता है ?
उत्तर- प्रशांत महासागर |

8.चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार के दौरान गलत बयानबाजी करनें के कारण किस केन्द्रीय मंत्री के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे के लिए प्रतिबन्ध लगा दिया गया ?
उत्तर- मेनका गांधी |


9.हाल ही में किस देश नें विश्व की पहली सशस्त्र उभयचर (पानी एवं जमीन पर चलने वाली) ड्रोन नौका का सफल परीक्षण किया ?
उत्तर- चीन |

10.हाल ही में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने किस लॉन्च व्हीकल के चौथे चरण को जारी रखने के लिए स्वीकृति  प्रदान की ?
उत्तर- जीएसएलवी |

ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |



Read: Latest Upcoming Sarkari Naukri

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box