अगर करना हो Exam में Top तो कैसे पढ़े - जानिए
दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे
की एग्जाम में टॉप कैसे करें ? एग्जाम में टॉप करने का सपना अधिकतर स्टूडेंट्स का होता
है , परन्तु कड़ी मेहनत के बावजूद भी टॉप करने में असमर्थ रहते है |
Read Also: Reasoning लगती है मुस्किल - जानिये Tips " तैयारी कैसे करें "
इसलिए हम ये आर्टिकल
जो स्टूडेंट्स टॉप करने के इच्छुक है उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है | इस आर्टिकल
के पढ़ने से आपको जरूर टॉप करने में मदद मिलेगी | इस आर्टिकल में आपको कुछ महत्वपूर्ण
बातें बताई जएंगी | जिन पर आप फोकस करके टॉप कर सकेंगे |
एग्जाम में टॉप करने की टिप्स-
हम आपको कुछ पॉइंट्स बताएंगे जिन पर आपको फोकस
करना होगा , और उन्ही पॉइंट्स के अनुसार मेहनत करनी होगी | टॉप करना कोई आसान नही होता
है न ही इतना कठिन होता है की टॉप किया न जा सकें | टॉप करने की जो टिप्स दी जा रही
उन्हें अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करें | फिर आपको उन टिप्स के माध्यम से जरूर ही
टॉप करने में मदद मिलेगी , और आप टॉप कर पाएंगे | प्रयोग हेतु कुछ टिप्स -
क्लास नियमित करें –
यदि आप कम स्टडी के साथ अच्छी तैयारी करना चाहते
है तो क्लास नियमित रूप से करें | नियमित क्लास करने से आपको बहुत से लाभ होंगे | जैसे-आपको
कोई टॉपिक नही समझ में आ रहा है तो आप दोस्तों के साथ या अपने टीचर से साथ डिस्कस कर
सकते है | टीचर का पढ़ाया हमारे दिमाग में जल्दी आता है और जिसे अगर हम महीने भर बाद
भी पढ़ते है तो हमे याद रहता है | इसलिए बहुत सी प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए हम
रेगुलर क्लास में रहे तो हमारे लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा , और हम स्टडी को आसान बना
सकेंगे |
Read Also: किसी काम पर Focus कैसे करे : Tips & Trick
समय सारणी का प्रयोग करें -
कभी भी स्टडी की जहाँ पर बात आ जाएँ वहां समय सारणी
का प्रयोग करना बहुत ही महत्वपूर्ण है | हम बिना समय सारणी के अच्छी स्टडी करने में
समर्थ नही हो सकते है | जब बात हो हमे टॉप करने की तो उसके लिए समय सारणी का होना बहुत
ही आवश्यक बन जाता है | यदि हम समय सारणी बनाकर
स्टडी करते है तो हमारे सभी विषय नियमबद्ध तरीके से चलते है |
समय सारणी के प्रयोग से हमारा कोई भी विषय पेंडिंग में नही
पड़ा रहता है | हम नियमबद्ध तरीके से सभी विषय पर जरूरत अनुसार फोकस कर पाते है | इसलिए
टॉप करने के लिए समय सारणी की विशेष उपयोगिता है |
परीक्षा के समय तनाव न रखें-
अधिकतर स्टूडेंट्स परीक्षा के समय तनाव में रहते
है | परीक्षा की बहुत बड़ी टेंशन ले लेते है जिससे उनका फोकस पढ़ाई से हटने लगता है
| कभी-कभी तो ऐसा होता है कि हमें सब कुछ आने पर भी परीक्षा में बैठने के समय सब कुछ
भूल जातें है तो ये टेंशन लेने का ही सबसे बड़ा कारण है | यदि आप टेंशन लेकर एग्जाम
देंगे तो आप टॉप करने में सफल नहीं हो पाएंगे | इसलिए एग्जाम के समय एकाग्रता बनाये
रखे और खुद पर आत्मविश्वास रखें | इस तरह आप सही से परीक्षा दे सकेंगे |
Read Also: कैसे पाये मनपसंद सरकारी नौकरी - जानिये
ग्रुप स्टडी करें-
ग्रुप स्टडी करने से हमें बहुत लाभ मिलता है |
ग्रुप स्टडी से हम अपने वो टॉपिक भी डिस्कस कर सकते है जिनमे हमें समस्या आती हो | ग्रुप स्टडी करने से माइंड फ्रेश
रहता है और स्टडी में भी मन लगता है | ग्रुप स्टडी में नए आइडियाज आते है जिनसे हमें
स्टडी में मदद मिलती है , और हम एक अच्छी स्टडी करते है |
सुबह अध्ययन करने -
बहुत से स्टूडेंट्स रात में स्टडी करते है और सुबह
होते ही सब कुछ भूल जातें है | इसलिए हमें रात में स्टडी न करके सुबह जल्दी 3 या 4 बजे करनी चाहिए जिससे स्टडी किया हुआ हमारे
दिमाग में रुका रहे | हमारे बुजुर्ग पहले से कहते चले आ रहें है कि हमें सुबह उठकर
स्टडी करनी चाहिए क्योंकि सुबह के समय हमारा दिमाग एकाग्र होता है और हम कम मेहनत में
अधिक ग्रहण कर सकते है | इसलिए टॉप करने के लिए सुबह उठना भी आवश्यक होता है |
कैसे बनाये कंसंट्रेशन -
जब भी स्टडी के लिए बैठे तो ऐसी वस्तुओं से तो
दूर ही रहे जो हमारे समय को बर्बाद करती है | जैसे मोबाइल या इंटरनेट प्रयोग करने वाली
दूसरे वस्तुएं जो मन को एकाग्र होने में समस्या बनती हो | स्टडी के समय सेलफोन को साइलेंट
पर लगाकर अपने से दूर रख दें | जहाँ आप उसे बार-बार देख न सकें | इस तरह से आप अपने
स्टडी पर कंसंट्रेशन आसानी से बना पाएंगे |
अब हम विश्वास के साथ कह सकते है कि ऊपर दी गई
टिप्स से आपको अवश्य ही मदद मिल सकेगी | आप अपने एग्जाम के लिए टॉप करने की तैयारी
कर सकेंगे | यदि अभी भी आपके मन में करियर से रिलेटेड कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स
के माध्यम से अपने सवालों को पूछ सकते हैं, आपके सवालों, प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें
हमेशा इंतज़ार रहेगा |
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज को
like करना न भूलें |
Read Also: कोर्स और कॉलेज का चयन कैसे करें- जानिए Tips
Advertisement
Vry nyc idea
ReplyDeletethnx..keep visit for next article on your intrest
Delete