13 February Hindi Current Affairs 2018
राष्ट्रीय
1.950 अरब डॉलर की कुल सम्पत्ति के साथ भारतीय की वित्तीय राजधानी मुम्बई (Mumbai) को न्यू वर्ल्ड वेल्थ द्वारा फरवरी 2018 में जारी नवीनतम रिपोर्ट में दुनिया के 15 सबसे धनी शहरों की सूची में 12वें स्थान पर शामिल किया गया ।
2.अस्मा जहाँगीर पाकिस्तान की सुप्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता तथा लोकतंत्र समर्थक थीं। उनका 66 वर्ष की आयु में 11 फरवरी 2018 को निधन हो गया ।
3.बिहार सरकार ने प्रदेश में सिगरेट की खुदरा बिक्री पर रोक लगा दी है। ऐसा करने वाला बिहार देश का 12वां राज्य बन गया है। इससे पहले उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मिजोरम, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली ने भी खुली सिगरेट की बिक्री पर रोक लगा रखी है ।
4.शीतकालीन खेलों में लंबे समय से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे शिवा केशवन ने प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक की पुरुष ल्यूज एकल स्पर्धा में 34वें स्थान पर रहने के बाद अपने दो दशक से अधिक लंबे इंटरनेशनल करियर से सन्यास ले लिया |
5.विद्या कांबले (29), जोकि लगभग 10 वर्षों से एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं, महाराष्ट्र राज्य में लोक अदालत के एक पैनल का सदस्य बनने वाली पहली ट्रांसजेंडर हैं ।
6.जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जेडएसआई) के वैज्ञानिकों ने बंगाल की खाड़ी के उत्तरी तट पर ईल मछली की तीन नई प्रजातियों की खोज की है। इनका नाम जिम्नोथोरैक्स स्यूडोटाइल, जिम्नोथोरैक्स विशाखाएंसिस और एन्शियलकोर प्रोपिन्कुआ है।
Read: प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे
राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
Read: IAS Preparation Tips For Beginners
अन्तराष्ट्रीय
1.भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फलस्तीन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ग्राण्ड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ द फलस्तीन” 10 फरवरी 2018 को फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने प्रदान किया।
2.हिंदू धर्म के स्वामीनारायण संप्रदाय से जुड़ी शीर्ष संस्था बोचासन्वासी अक्षर पुरुषोत्तम संस्था आबू धाबी में एक भव्य स्वामीनारयण मंदिर का निर्माण करेगी जोकि इस क्षेत्र का पहला हिंदू मंदिर होगा।
3.गगनचुंबी इमारतों के लिए मशहूर दुबई ने दुनिया का सबसे ऊंचा नया होटल खोल अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गेवोरा होटल नामक 75-मंजिला यह नया होटल 356 मीटर ऊंचा है, जो 12 फरवरी से मेहमानों के लिए खुल जाएगा।
Read: Last Minute Tips For प्रतियोगी परीक्षा
अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
बैंकिंग एवं वित्त
1.केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश को विभिन्न मदों में 1,269 करोड़ रुपये जारी किए हैं। केंद्र की ओर से दी गई अनुदान राशि में से 417.44 करोड़ रुपये पोलावरम बहुद्देशीय परियोजना के लिए दिए गए हैं।
बैंकिंग एवं वित्त करंट अफेयर्स क्विज
खेल
1.भारतीय तैराक रोहन मोरे ने 11 फरवरी 2018 को सबसे कम उम्र में 'ओशन सेवन चैलेंज' पूरा कर इतिहास रचा है। वह ऐसा करने वाले एशिया के पहले शख्स बन गए हैं।
2.रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) ने फाइनल में मध्य प्रदेश को 4-0 से हराकर 8वां सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप खिताब जीता। इस तरह टीम ने टूर्नामेंट में एक भी मैच गंवाए बिना खिताब जीता।
खेल करंट अफेयर्स क्विज
Read: PCS परीक्षा कैसे Qualify करे - PCS टॉपर की जुबानी
नियुक्ति
1.जम्मू और कश्मीर के कैडर के 2000 बैच की भारतीय पुलिस सेवा स्वयंम प्रकाश पानी ने 12 फरवरी, 2018 को नए पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर रेंज के रूप में कार्यभार संभाला है।
नियुक्ति करंट अफेयर्स क्विज
Read: कैसेकरे बिना कोचिंग के Competition Exam की तैयारी - जानिये

i). न्यू वर्ल्ड वेल्थ द्वारा फरवरी 2018 में जारी विश्व के 15 सबसे धनी शहरों की नवीनतम रिपोर्ट में एकमात्र किस भारतीय शहर का नाम सम्मिलित हुआ ? उत्तर- मुम्बई | ii). 11 फरवरी 2018 को दिवंगत हुई अस्मा जहाँगीर किस क्षेत्र से जुड़ी पाकिस्तान की सुप्रसिद्ध हस्ती थी ? उत्तर- मानवाधिकार | iii).बिहार सरकार ने प्रदेश में सिगरेट की खुदरा बिक्री पर रोक लगाने पर यह देश का कौन सा राज्य बन गया ? उत्तर-12वां | iv).प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक की पुरुष ल्यूज एकल स्पर्धा में 34वें स्थान पर रहने के बाद अपने दो दशक से अधिक लंबे इंटरनेशनल करियर से सन्यास लेनें वाले खिलाडी कौन है ? उत्तर- शिवा केशवन | v). महाराष्ट्र लोक अदालत की सदस्य बनने वाली पहली ट्रांसजेंडर का क्या नाम है ? उत्तर- विद्या कांबले | vi).बंगाल की खाड़ी में किस मछली की तीन नयी प्रजातियां पायीं गयीं ? उत्तर- ईल मछली | |
Read: IAS Preparation Tips For Beginners
अन्तराष्ट्रीय
1.भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फलस्तीन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ग्राण्ड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ द फलस्तीन” 10 फरवरी 2018 को फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने प्रदान किया।
2.हिंदू धर्म के स्वामीनारायण संप्रदाय से जुड़ी शीर्ष संस्था बोचासन्वासी अक्षर पुरुषोत्तम संस्था आबू धाबी में एक भव्य स्वामीनारयण मंदिर का निर्माण करेगी जोकि इस क्षेत्र का पहला हिंदू मंदिर होगा।
3.गगनचुंबी इमारतों के लिए मशहूर दुबई ने दुनिया का सबसे ऊंचा नया होटल खोल अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गेवोरा होटल नामक 75-मंजिला यह नया होटल 356 मीटर ऊंचा है, जो 12 फरवरी से मेहमानों के लिए खुल जाएगा।
Read: Last Minute Tips For प्रतियोगी परीक्षा
अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फलस्तीन का कौन सा सर्वोच्च पुरस्कार 10 फरवरी 2018 को प्रदान किया ? उत्तर- “ग्राण्ड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ द फलस्तीन” | ii). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 फरवरी 2018 को आबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर के निर्माण के कार्य का उदघाटन किया, इस मंदिर का निर्माण किस संस्था द्वारा किया जायेगा ? उत्तर- बोचासन्वासी अक्षर पुरुषोत्तम संस्था | iii).हाल ही में किस देश में विश्व का सबसे ऊंचा होटल खोला गया ? उत्तर- दुबई | |
बैंकिंग एवं वित्त
1.केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश को विभिन्न मदों में 1,269 करोड़ रुपये जारी किए हैं। केंद्र की ओर से दी गई अनुदान राशि में से 417.44 करोड़ रुपये पोलावरम बहुद्देशीय परियोजना के लिए दिए गए हैं।
बैंकिंग एवं वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i).फरवरी 2018 में केंद्र सरकार ने किस राज्य में विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 1,269 करोड़ रुँपये दिए ? उत्तर- आंध्र प्रदेश | |
खेल
1.भारतीय तैराक रोहन मोरे ने 11 फरवरी 2018 को सबसे कम उम्र में 'ओशन सेवन चैलेंज' पूरा कर इतिहास रचा है। वह ऐसा करने वाले एशिया के पहले शख्स बन गए हैं।
2.रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) ने फाइनल में मध्य प्रदेश को 4-0 से हराकर 8वां सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप खिताब जीता। इस तरह टीम ने टूर्नामेंट में एक भी मैच गंवाए बिना खिताब जीता।
खेल करंट अफेयर्स क्विज
i). 'ओशन सेवन चैलेंज' पूरा करने वाले पहले एशियाई खिलाडी किसे घोषित किया गया ? उत्तर- रोहन मोरे | ii). रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड ने फाइनल में किस टीम को 4-0 से हराकर 8वां सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप खिताब जीता ? उत्तर- मध्य प्रदेश | |
Read: PCS परीक्षा कैसे Qualify करे - PCS टॉपर की जुबानी
नियुक्ति
1.जम्मू और कश्मीर के कैडर के 2000 बैच की भारतीय पुलिस सेवा स्वयंम प्रकाश पानी ने 12 फरवरी, 2018 को नए पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर रेंज के रूप में कार्यभार संभाला है।
नियुक्ति करंट अफेयर्स क्विज
i).कश्मीर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक के रूप में किसके पद का कार्यभार ग्रहण किया ? उत्तर- स्वयंम प्रकाश पानी | |
Read: कैसेकरे बिना कोचिंग के Competition Exam की तैयारी - जानिये
Advertisement
No comments:
Post a Comment
If you have any query, write in comment box