-->

Mar 20, 2018

Daily Current Affairs - 20 March 2018 (Hindi)


20 March Hindi Current Affairs 2018

राष्ट्रीय

1.नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2015 से 2016 के बीच देश में बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में 11% का इज़ाफा हुआ है |

2.बाज़ार नियामक सेबी ने आयकर जानकारी देने में नियमों का उल्लंघन करने पर मीडिया कंपनी एनडीटीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है |

3.स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने एटीएम कार्डधारकों को एक खास सुविधा दे रहा है। इसकी मदद से ग्राहक अपने ATM कार्ड को ऑन-ऑफ कर सकेंगे |

4.कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने लिंगायत समुदाय के लोगों को अलग धर्म का दर्जा देने के सुझाव को मंजूरी दे दी है |

5.राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां रविवार को नवकलेवर महोत्सव के अवसर पर 1,000 रुपये और 10 रुपये के स्मारक सिक्के जारी किए। सरकार पहले ही इस महोत्सव की महत्ता को दर्शाने के लिए सिक्के जारी करने की घोषणा कर चुकी थी। इन सिक्कों पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के प्रतीक चित्र हैं।

6.राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को ओडिशा मे आनंद भवन संग्रहालय और अध्ययन केंद्र का लोकार्पण किया। यह पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का पैतृक आवास रहा है। राष्ट्रपति राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं ।

Read: प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज

i).नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो के अनुसार,वर्ष 2015 से 2016 के बीच देश में बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई ?
उत्तर- 11% प्रतिशत |

ii).बाज़ार नियामक सेबी ने आयकर जानकारी देने में नियमों का उल्लंघन करने पर मीडिया कंपनी एनडीटीवी पर कितने लाख का जुर्माना लगाया गया ?
उत्तर- 10 लाख |

iii).हाल ही में किस बैंक ने अपने एटीएम कार्डधारकों को कार्ड ऑन-ऑफ़ करने की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की?
उत्तर- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया |

iv).कर्नाटक सरकार ने किस समुदाय को अलग धर्म की मान्यता के सुझाव को स्वीकृति दी ?
उत्तर- लिंगायत |

v). राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किस महोत्सव के अवसर पर 1,000 रुपये और 10 रुपये के स्मारक सिक्के जारी किए ?
उत्तर- नवकलेवर महोत्सव |

vi).राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  किस राज्य में  आनंद भवन संग्रहालय और अध्ययन केंद्र का लोकार्पण किया ?
उत्तर- ओडिशा |


Read: IAS Preparation Tips For Beginners

अन्तराष्ट्रीय

1.ऑस्ट्रेलिया के अटॉर्नी जनरल ने रोहिंग्या मसले को लेकर म्यांमार की नेता आंग सान सू ची पर मानवता के खिलाफ अपराध का मुकदमा चलाए जाने की वकीलों की मांग खारिज कर दी है |

2.श्रीलंका ने सांप्रदायिक हिंसा के बाद देशभर में लगाए गए आपातकाल को रविवार को हटा लिया |

3.जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों की टीम ने नागालैंड में पानी पर रहने वाले कुछ नए कीटों की खोज की है. वैज्ञानिकों ने इन्तांकी नदी में टिलोमेरा नागालैंड जेहामालार एवं चंद्रा नामक कीटों की खोज की ?
4.एयर मार्शल मुजाहिद अनवर खान ने आज पाकिस्तान एयर फोर्स के नए प्रमुख के रुप में अपना कार्यभार संभाला।

Read: Last Minute Tips For प्रतियोगी परीक्षा

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज

i).किस देश के अटॉर्नी जनरल ने रोहिंग्या मसले को लेकर म्यांमार की नेता आंग सान सूची पर मानवता के खिलाफ अपराध का मुकदमा चलाए जाने की वकीलों की मांग खारिज कर दी ?
उत्तर- ऑस्ट्रेलिया |

ii).हाल ही में किस देश ने सांप्रदायिक हिंसा के बाद देशभर में लगाए गए आपातकाल को 18 मार्च 2018 को हटा लिया ?
उत्तर- श्रीलंका |

iii).किस देश नें पानी पर रहने वाले कीटों की नई प्रजाति की खोज की ?
उत्तर- नागालैंड |

iv).हाल ही में पाकिस्तान के एयर फोर्स के नए प्रमुख के रुप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- मुजाहिद अनवर खान |


खेल

1.रोहित शर्मा कोलंबो में रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में टी-20 क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए |

2.गैर-वरीय जापान की नाओमी ओसाका इंडियन वेल्स का फाइनल जीतने वाले पहले जापानी खिलाड़ी बन गयीं हैं। नाओमी ओसाका ने फाइनल में रूस की डारिया कसातकिना को 6-3, 6-2 से हराया।

3.गत चैम्पियन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पूर्वा बार्वे ने इजराइल जूनियर 2018 के महिला एकल (अंडर-19) फाइनल में रूस की अनास्ताशिया पुस्टिंस्काया (जूनियर विश्व रैंकिंग 18) को हराकर खिताब का बचाव किया।

4.पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली विदर्भ ने शेष भारत को हराकर ईरानी कप भी जीत लिया है। हालांकि मैच ड्रॉ रहा और पहली पारी के आधार पर विदर्भ ने कप को अपने नाम किया।

खेल करंट अफेयर्स क्विज

i). 18 मार्च 2018 को किस बल्लेबाज श्रीलंका में बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में टी-20 क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गये ?
उत्तर- रोहित शर्मा |

ii).इंडियन वेल्स फाइनल जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी के रूप में किसे चयनित किया गया ?
उत्तर- नाओमी ओसाका |

iii).इजराइल के रिशॉन लीजिओन में खेले गये इजराइल जूनियर 2018 टूर्नामेंट में महिला एकल यू -19 का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता ?
उत्तर- पूर्वा बार्वे |

iv).नागपुर में मैच के अंतिम दिन किस क्रिकेट टीम ने अपनी पहली ईरानी ट्रॉफी जीती ?
उत्तर- विदर्भ |


Read: PCS परीक्षा कैसे Qualify करे - PCS टॉपर की जुबानी

नियुक्ति

1.चीन ने हाल ही में पूर्व मिसाइल यूनिट कमांडर वेई फेंग को नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है |

नियुक्ति करंट अफेयर्स क्विज

i).हाल ही में चीन के नए रक्षा मंत्री के रूप में किसे नियुक्र किया गया ?
उत्तर- वेई फेंग |


Read: कैसे करे बिना कोचिंग के Competition Exam की तैयारी - जानिये

Advertisement