-->

Apr 14, 2017

Current Affairs 14 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 14 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.मौत की सजा देने में कौन-सा देश सबसे आगे, इसके बाद ईरान और सऊदी अरब को रखा गया है ?
उत्तर - चीन |

2.उड़ान की निगरानी के लिए सरकार ने क्या स्थापित किया ?
उत्तर - अंतर-मंत्रिस्तरीय पैनल |

3.खेल के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से भारत और किस देश ने मुंबई में खेल साझेदारी की शुरुआत की ?
उत्तर - ऑस्ट्रेलिया ने  |

4.भारत का पहला सूक्ष्म-नाटक महोत्सव कहाँ पर आयोजित किया गया ?
उत्तर - दिल्ली में |

5.कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए हरियाणा ने किस ऐप को शुरू किया ?
उत्तर - ई-सेवा ऐप |

6.कर्नाटक के मुख्य मंत्री सिद्धारमैया ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए किस मोबाइल ऐप का अनावरण किया है ?
उत्तर - ‘सुरक्षा’ |


7.डाक विभाग ने डाकघरों में स्पीड पोस्ट और पार्सल के जरिये सामान भेजने के लिये काउंटरों पर नकदरहित लेनदेन को लेकर एसबीआई बड्डी ई-वालेट तथा पीओएस मशीनों के लिये किस बैंक के साथ हाथ मिलाया है ?
उत्तर - भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ |

8.लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा लिखी गई मराठा रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित किस किताब को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की ?
उत्तर - ‘मातोश्री’ |

9.बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री का नाम क्या है जिनका दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया ?
उत्तर - अखिलेश दास गुप्ता का |

10.किसने हाल ही में 26 भू वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2016 प्रदान किया ?
उत्तर - राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने |

11.निजी क्षेत्र के किस बैंक ने 10 अप्रैल 2017 को देश के सबसे मूल्यवान 10 बैंकों की सूची में अपना स्थान पहली बार बनाने में सफलता हासिल की?
उत्तर - आरबीएल बैंक |

 12.भारतीय नौसेना के उस पूर्व अधिकारी का क्या नाम है जिसको पाकिस्तान के खिलाफ कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में पाकिस्तान द्वारा सुनाई गई मौत की सजा पर 10 अप्रैल 2017 को पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने अपनी मुहर लगा दी?
उत्तर - कुलभूषण जाधव |

13.चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की किस विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव को मतदाताओं के बीच नकदी बांटने की खबरों के संज्ञान में आने के बाद 10 अप्रैल 2017 को निरस्त करने की घोषणा कर दी?
उत्तर - आर.के. नगर |

14.ब्रिटेन से माल लेकर चीन जा रही पहली मालगाड़ी को 10 अप्रैल 2017 को एसेक्स से रवाना किया गया। 7 विभिन्न देशों से गुजरते हुए लगभग 7,500 मील की यात्रा पर निकली इस मलागाड़ी को चीन द्वारा शुरू की गई किस महात्वाकांक्षी परियोजना के तहत चलाया जा रहा है?
उत्तर - “वन बेल्ट, वन रोड” |

15.राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने डिज़िटल भुगतान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित ईनामी योजना के विजेताओं के लिए 100वाँ लकी ड्रॉ 9 अप्रैल 2017 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में निकाला। इसमें 1 करोड़ रुपए का प्रथम पुरस्कार जीतने वाला विजेता सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक का ग्राहक है?
उत्तर - सेण्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया |

16.टेस्ला इंक. जब 10 अप्रैल 2017 को अमेरिका की सबसे मूल्यवान कार कम्पनी बनी तब अमेरिकी ऑटोमोबाइल उद्योग में क्या नया इतिहास बना?
उत्तर - यह पहला मौका था जब देश की सबसे मूल्यवान कार कम्पनी डेट्रॉयट की नहीं है |


17.केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के शहीद जवानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से नागरिकों को दान देने के लिए प्रेरित करने के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए IT आधारित एप्लीकेशन तथा वेब पोर्टल का उद्घाटन 9 अप्रैल 2017 को किया गया। इस महात्वाकांक्षी पोर्टल का क्या नाम है?
उत्तर - “भारतकेवीर” |

18.भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से सम्बन्धित किस प्रसिद्ध घटना की 100वीं वर्षगाँठ से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन 10 अप्रैल 2017 से शुरू हुआ?
उत्तर - चम्पारण आंदोलन |

19. 12 अप्रैल 2017 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सार्वजनिक तेल विपणन कम्पनियों ने 1 मई 2017 से तेल के मूल्य को प्रतिदिन निर्धारित करने की पायलट परियोजना के लिए 6 शहरों का चयन किया है। ये 5 शहर कौन से हैं?
उत्तर - पुड्डुचेरी, विशाखापट्टनम, उदयपुर, जमशेदपुर और चण्डीगढ़ |

20.केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पियुष गोयल द्वारा 12 अप्रैल 2017 को लाँच किए गए देश के उस अपनी तरह के पहले एप्लीकेशन (पोर्टल) का क्या नाम है जिसके माध्यम से नागरिक रियल टाइम आधार पर विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित तमाम जानकारी हासिल कर सकेंगे?
उत्तर - “ऊर्जा मित्र” |

21.देश में पूर्णतया विकसित पहले औद्यौगिक रोबोट को टाटा समूह की कम्पनी ताल मैन्यूफैक्चरिंग सॉल्यूशन्स ने 11 अप्रैल 2017 को लांच किया। इस रोबोट को क्या नाम दिया गया है?
उत्तर - “ब्राबो”  |

22.पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा लखनऊ के पूर्व मेयर अखिलेश दास गुप्ता जिनका 12 अप्रैल 2017 को एकाएक निधन हो गया, खेलों से जुड़े किस संघ के अध्यक्ष थे?
उत्तर - भारतीय बैडमिण्टन संघ |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box