-->

Apr 22, 2017

Current Affairs 22 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 22 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1. 2017 ब्रिक्स फिल्म फेस्टिवल 23 से 27 जून तक कहाँ पर आयोजित किया जाएगा ?
उत्तर - दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के चेंगदू में |

2.किसने कहा कि भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मई को कोलंबो में संयुक्त राष्ट्र वैशाख दिवस का उद्घाटन करेंगे ?
उत्तर - श्रीलंका के न्याय मंत्री और बुद्धसाना विजयदास राजपक्षे ने |

3.भारत ने चुनाव कराने और चुनावी व्यवस्था विकसित करने में मदद करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में कितने डॉलर का योगदान दिया है ?
उत्तर - 250,000 डॉलर का |

4.भारत सरकार ने हर साल 21 अप्रैल को कौन-सा दिवस मनाने का निर्णय लिया है ?
उत्तर - “सिविल सेवा दिवस” |

5.टाइम मैगजीन की ‘सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची’ में किन दो भारतीयों को स्थान मिला ?
उत्तर - नरेंद्र मोदी, पेटीम के विजय शेखर शर्मा को |

6.प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 30 जून को गांधीनगर में कौन-सा उद्घाटन करेंगे, जो देश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में दिखाता है ?
उत्तर - टेक्सटाइल इंडिया का |


7.किस कम्पनी की शाखा ने पहला मेड इन इंडिया औद्योगिक रोबोट लॉन्च किया ?
उत्तर - टाटा मोटर्स की शाखा ने |

8.अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का अनुमान है कि 2016 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में 3.1 फीसदी की दर से वृद्धि के मुकाबले इस साल कितने फीसदी की दर से वृद्धि होगी ?
उत्तर - 3.5 फीसदी |

9.यूनेस्को ने प्रवासियों और शरणार्थियों के जीवन को बचाने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए, इतालवी द्वीप लैंपेदुसा के महापौर, गियसेपिना (गियसी) निकोलिनी को किस पुरस्कार से सम्मानित किया है ?
उत्तर - शांति पुरस्कार से |

10.बैंगलोर स्थित किस व्यक्ति ने ऐतिहासिक बोस्टन मैराथन, दुनिया के सबसे पुरानी, सबसे प्रतिस्पर्धी और सबसे कठिन मैराथन को पूरा करने वाले पहले दृष्टिहीन भारतीय धावक बन गए हैं ?
उत्तर - सागर बहेती |

11.किस वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार, लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया ?
उत्तर - नोरा चोपड़ा का |

12.चीनी सरकार ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के बारे में किस दूरगामी परिणाम वाली घोषणा अप्रैल 2017 के दौरान की जिसका दोनों देशों के सम्बन्धों पर प्रभाव पड़ सकता है?
उत्तर - चीन ने अरुणाचल प्रदेश के छह स्थानों के लिए पहली बार “मानकीकृत” आधिकारिक नामों की घोषणा की |


13.केन्द्रीय कैबिनेट ने देश में वीआईपी संस्कृति को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी घोषणा करते हुए आधिकारिक वाहनों पर लाल बत्ती लगाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया। इस निर्णय के तहत सभी सरकारी वाहनों पर लाल बत्ती लगाना अवैध होगा। यह निर्णय किस तिथि से लागू किया जा रहा है?
उत्तर - 1 मई 2017 |

14.कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन के लाभार्थियों को वर्ष 2016-17 के दौरान कितनी ब्याज दर उनके भविष्यनिधि खातों में प्रदान करने पर अंतिम सहमति बन गई है?
उत्तर - 8.65% |

15.केन्द्र सरकार ने दो नगा चरमपंथी गुटों के साथ हुए युद्धविराम को अप्रैल 2017 के दौरान कितनी समयावधि के लिए और बढ़ा दिया?
उत्तर - एक वर्ष |

16.एशियाई ऑलम्पिक परिषद द्वारा 19 अप्रैल 2017 को की गई घोषणा के अनुसार वर्ष 2022 में होने वाले एशियाई खेलों में किस खेल को पहली बार शामिल किया जायेगा?
उत्तर - वीडियो गेमिंग |

17.रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट की क्षमता कितने मेगावाट है ?
उत्तर - 750 मेगावाट |


18.मॉउंट अबू पर आग को नियंत्रण करने हेतु आईएएफ ने कौन-सा अभियान चलाया ?
उत्तर - बाम्बी बाल्टी |

19.रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने किस स्थान पर जीवन रेखा (लाइफ लाइन) एक्सप्रेस का उद्द्घाटन किया है ?
उत्तर - सिंधुदुर्ग |

20.टाटा कॉउंसलटेन्सी सर्विसेज (TCS) शेयर धारकों ने कितने करोड़ रूपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दी ?
उत्तर - 16000 |

21.किस प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चन्द्रहिया से मोतिहारी तक गाँधी स्मृति पदयात्रा शुरू की ?
उत्तर - बिहार |

22.भारत के राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री और मंत्रियों हेतु किस भाषा में भाषण देना अनिवार्य हुआ है ?
उत्तर - हिंदी |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box