-->

Apr 7, 2016

ये है भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज by Ranking India


ये है भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज by Ranking India
दोस्तों, आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको  भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज by Ranking India
के बारें में बताने जा रहे है जिससे आपको भारत की इन यूनिवर्सिटीज में प्रवेश पाने हेतु सहायता प्राप्त होगी | केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश के टॉप यूनिवर्सिटीज की वर्तमान सूची जारी कर दी है।

काफी समय से विवादों में चल रही बदनामी की सीमा तक पहुंच चुकी जेएनयू यूनिवर्सिटी के लिए एक खुशखबरी है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) तथा हैदराबाद विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालयों की सूची में प्रथम स्थान हासिल करने वाली यूनिवर्सिटी हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी जी ने 'इंडिया रैंकिंग्‍स 2016' की सूची को जारी कर दिया है और  भारत की सर्वप्रथम रैंकिंग राष्ट्र को समर्पित की। 'इंडिया रैंकिंग्‍स 2016' की लिस्ट जारी करते हुए उन्होंने बताया कि इतिहास बनाया गया है, क्‍योंकि राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क अपने किस्म की प्रथम सीढ़ी है।


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी जी ने यह भी बताया कि उच्च शिक्षा क्षेत्र में से सबसे बड़ी चुनौती यह रही है कि इन ससंथनो से जुड़े व्यक्तियों ने यह महसूस किया है कि पारदर्शिता के संदर्भ में मौकों की कोई समानता नहीं होती है तथा अधिकतर स्टूडेंट्स को अपनी पसंद के संदर्भ में इन संस्थानों द्वारा जो आंकड़ें चाहिए, उन्हें तैयार किये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय शिक्षा के क्षेत्र में बहुत से बदलावों का सूत्रपात करने में सफलता हासिल की है और मंत्रालय ने जो कदम नियमित रूप से अग्रसर किये हैं, उनका फल अब प्राप्त हो रहा हैं।

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी ने यह भी बताया कि यह रैंकिंग व्यकितयों को शक्ति प्रदान करेगी, क्योंकि वह उन्‍हें इस बात का पर्यवेक्षण करने हेतु सशक्त बनाएगी कि वे किस प्रकार के संस्थानों की कामना करते हैं। लगभग 60000 पर्यवेक्षकों ने हमारे वर्तमान समय में मौजूदा संस्थाओं के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किये है। ईरानी जी ने बताया कि इन जारी की गई रैंकिंग्स के द्वारा उत्कृष्टता के अंतर्राष्‍ट्रीय मानकों तक पहुंचने में मदद प्राप्त होगी।


भारत में छह श्रेणियों में विभाजित 3,600 से अधिक उच्च स्तरीय शिक्षा संस्थाओं के माध्यम से प्राप्त  किये गये आंकड़ों के अनुसार विस्तृत विश्लेषण और सत्यापन के पश्चात इस रैंकिंग को प्रस्तुत किया गया है। इस रैंकिंग के अनुसार भारतीय दृष्टिकोण का अनुकरण किया गया है, जहां पर संस्थाओं का आकलन शिक्षण, अनुसंधान, सामूहिक पद्धति और व्‍यावसायिक निष्‍पादन, क्रमिक निष्‍कर्षों, नौकरियों, पहुंच और समावेशी कार्रवाई तथा समकक्ष समूह की धारणा सहित मानक तैयार किये गए है |


भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज by Ranking India -

आओ  जानते है मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी की गई देश की टॉप यूनिवर्सिटी की सूची कुछ इस प्रकार है |

1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु |

2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेकनॉलजी (मुंबई) |

3. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (नई दिल्ली) |

4. यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद |

5. तेजपुर यूनिवर्सिटी (असम) |

6. यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली (दिल्ली) |

7. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (उत्तर प्रदेश) |

8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेकनॉलजी (तिरुवनंतपुरम, केरल) |

9. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनॉलजी एंड साइंस (पिलानी, राजस्थान) |

10. अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी (अलीगढ़, उत्तर प्रदेश) |


दोस्तों, अब दी गई जानकारी के माध्यम से अब आपको भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज by Ranking India की जानकारी बताई गई जिसके द्वारा आप अपनी शिक्षा के लिए देश की टॉप यूनिवर्सिटी को चुनने में जरूर मदद प्राप्त होगी | यदि अभी भी आपके मन में कोई करियर से सम्बन्धित सवाल या विचार मन में आ रहा है तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त करें | आपके द्वारा की गई प्रतिक्रिया का हमें इंतजार है |


यदि आप इस तरह की और भी अनेको जानकरियाँ पाना चाहते है तो हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन  करें | जहाँ पर आपको डेली करंट अफेयर , आर्टिकल , नौकरी सम्बन्धी तथा करियर के बारे में जानकारियाँ मिलेंगी | यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box