-->

Apr 15, 2016

क्या है Unified Payment Interface - जानिये


क्या है Unified Payment Interface - जानिये
दोस्तों, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को लॉन्च कर दिया है।
इसके द्वारा सबसे अधिक उन लोगों को लाभ मिलेगा, जिनके पास एक से अधिक बैंक में खाते हैं ।

इस सुविधा का लाभ आप भी प्राप्त कर सकते है आपका स्मार्टफोन आपका बैंक बन सकता है। RBI और देश के 10 बड़े बैंकों द्वारा यह Unified Payment Interface लॉन्च किया गया है। इस मेगा ऐप के माध्यम से आपका पेमेंट में लगने वाला समय और खर्च को कम किया जा सकता हैं।

आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बैंक द्वारा लांच की गई Unified Payment Interface के बारें में बताने जा रहे है | जिससे आपको इस सुविधा का लाभ उठाने में मदद प्राप्त होगी | आओ जानते है इस के द्वारा किस प्रकार से सुविधा प्राप्त कर सकते है | इसके द्वारा जानकारी कुछ इस प्रकार है |


Unified Payment Interface के बारें में मुख्य तथ्य-

क्या है Unified Payment Interface ?

यह एक ऐप है, जिसके माध्यम से प्रयोगकर्त्ता दूसरे बैंकों में आसानी से रूपये ट्रांसफर कर सकेंगे और पेमेंट करने की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे | NPCI ने दावा किया है कि इस ऐप के माध्यम से ट्रांजेक्शन करना टेक्सट मैसेज भेजने से भी आसान होगा |
"हम भविष्य में UPI जैसी तकनीक की संभावनाएं तलाश पा रहे हैं | इस बात से हम खुश हैं कि बैंक ग्राहकों को हम पेमेंट का एक सरल तरीका दे पाए |"
                                                                                    नवीन सूर्या, चेयरमैन, पेमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया |
ऐप को स्टार्ट कैसे करना है?-
यह एक मोबाइल ऐप है, जो केवल मोबाइल में सपोर्ट करेगा | 
UPI app प्ले स्टोर की सहायता से डाउनलोड करना होगा |
इस एप्प का प्रयोग करने हेतु आपको सर्वप्रथम आपके पास एक बैंक अकाउंट, एक स्मार्टफोन का होना जरूरी होगा |

अब आपको इस ऐप को बैंक अकाउंट से जोड़ना होगा, इसके पश्चात आपको एक यूनिक आईडी बनानी होगी |

आईडी बनने के पश्चात आपको एक मोबाइल पिन जेनरेट करना होता है | जिसको आपको आधार नंबर से जोड़ना होता है |


Unified Payment Interface एप्प के लाभ-

इस मेगा ऐप की मदद से आप पेमेन्ट्स के लिए खर्च और वक्त दोनों बचाने में सफल होंगे |

इस एप्प की सहायता से 50 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक पेमेंट किए जाने की सुविधा प्रदान की गई है |

इस ऐप का सबसे बड़ा लाभ थर्ड-पार्टी पेमेंट करने में सुविधा प्राप्त होगी |

इस एप्प के माध्यम से आप मल्टीपल बैंक अकाउंट एक साथ हैंडल करने में कामयाब हो सकेंगे |

मोबाइल वॉलेट मसलन, फ्रीचार्ज, पेटीएम और मोबीक्विक जैसी प्रसिद्ध कंपनियां भी UPI एप्प  से जोड़ी जाएँगी |

चौबीसों घंटें, सातों दिन सेवा उपलब्ध रहेगी |

अलग-अलग कार्यों के लिए पुश और पुल पेमेंट की सुविधा प्रदान की जाएगी |

एटीएम जाने और नगदी रखने की समस्या नहीं होगी |

सही पते पर भेजा जा सकता है पैसा, चोरी की दुविधा नहीं रहेगी |


दोस्तों, अब आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दी गई जानकारी के द्वारा आपको Unified Payment Interface के बारें में जानने में मदद प्राप्त होगी | अब आप इसका लाभ प्राप्त करने में अवश्य मदद प्राप्त होगी | यदि अभी भी आपके समक्ष कोई समस्या आ रही है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से साझा भी कर सकते है | आपके द्वारा की गई प्रतिक्रिया की हम प्रतीक्षा कर रहें |

इस तरह की यदि आप और भी ढेरों जानकरियाँ पाना चाहते है तो हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके भी प्राप्त कर सकते है | हमारें इस पोर्टल पर आपको डेली करंट अफेयर , आर्टिकल , नौकरी सम्बन्धी तथा करियर से संबंधित अन्य जानकारियाँ भी उपलब्ध है |



यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |





Advertisement


2 comments:

If you have any query, Write in Comment Box