-->

Nov 19, 2016

Current Affairs 19 Nov 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 19 Nov 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) को कानूनी संस्था के रूप में अस्तित्व में लाने हेतु कितने और देशों के हस्ताक्षर की आवश्यकता है?
उत्तर - 15  |

2.हाल ही में किस क्रिकेटर का निधन हो गया जिसने द्वितीय विश्व युद्ध के पहले अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर शुरू किया?
उत्तर - लियो हैरिसन |

3.अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम के उस सदस्य क्या नाम है जिनका हाल ही में 102 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया? 
उत्तर - गार्डनर मुलॉय |

4.नई व्यवस्था के तहत केंद्र सरकार ने एटीएम के अलावा किसको दो हजार रुपए निकालने हेतु अधिकृत किया?
उत्तर - कुछ पेट्रोल पंप |

5.उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से निष्कासित किस नेता को पुन: पार्टी में शामिल कर लिया गया?
उत्तर - रामगोपाल यादव |

6.विश्व व्यापार मेला में कैशलेस लेनदेन हेतु निम्न मे से किस संस्था ने पहल की?
उत्तर - आईटीपीओ |


7.भारत और चीन के बीच हैण्ड-इन-हैण्ड के नाम से संचालित संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का छठवाँ संस्करण नवम्बर 2016 से भारत के किस स्थान पर शुरू हुआ?
उत्तर - पुणे |

8.विमुद्रीकरण के निर्णय पर किस राज्य ने पहला प्रस्ताव पारित किया?
उत्तर - छत्तीसगढ़ |

9.देश के किस शहर में मेट्रो ट्रेन पहली बार कैशलैस मेट्रो बनी?
उत्तर - मुंबई |

10.किस देश ने नियंत्रण रेखा के पास लगातार किए जा रहे संघषर्विराम उल्लंघन पर पाकिस्तान को एक ‘डेमार्श’ जारी किया?
उत्तर - भारत |

11.सबसे तेज सुपरकंप्यूटरों की सूची में निम्न में से कौन सा देश लगातार 8वीं बार भी अव्वल रहा?
उत्तर - चीन |

12.जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक में भारत कितने स्थान पर रहा?
उत्तर - 20वें |


13.हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने हर घर बिजली लगातार योजना का उद्घाटन किया?
उत्तर - बिहार |

14.केंद्र सरकार ने किस विवादित इस्लामी उपदेशक के एनजीओ पर प्रतिबंध लगाया?
उत्तर - जाकिर नाइक |

15.हरियाणा के फर्राटा धावक धरमबीर सिंह पर राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी ने कितने साल का प्रतिबंध लगाया है?
उत्तर - आठ साल |

16.भारतीय थलसेना के दिग्गज अफसरों में से एक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एस.के. सिन्हा का 17 नवम्बर 2016 को नई दिल्ली में निधन हो गया। सेना के सुप्रसिद्ध अधिकारी होने के अलावा उन्होंने देश के किन दो राज्यों के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी निभाई थी?
उत्तर - जम्मू व कश्मीर और असम |

17.किस प्रमुख देश ने नवम्बर 2016 के दौरान घोषणा की कि वह अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय  से अपनी सदस्यता वापस ले लेगा क्योंकि यह न्यायालय अपने तय उद्देश्यों को हासिल करने में असफल रहा है?
उत्तर - रूस |


18.भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महात्वाकांक्षी योजना अंतर्राष्ट्रीय सौर एलायंस को फ्रांस तथा ब्राज़ील समेत दुनिया भर के 20 से अधिक देशों का समर्थन हासिल हुआ जब 15-16 नवम्बर 2016 को इस योजना से सम्बन्धित संधि पर इन देशों ने अपने हस्ताक्षर कर दिए। यह समझौता हस्ताक्षर के लिए कहाँ रखा गया था?
उत्तर - माराकेश |

19.भारतीय अर्द्ध-सैनिक बलों के इतिहास में एक अहम पड़ाव नवम्बर 2016 में तब आया जब पहली बार CRPF के महिला बल की एक कम्पनी को वामपंथी चरमपंथ (नक्सलवाद) का सामना करने के लिए तैनात किया गया। महिला बल की यह तैनाती किस राज्य में की गई?
उत्तर - झारखण्ड |

20. 1947 भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा कब जारी किया गया नया टोल फ्री नम्बर है। इसके माध्यम से देश भर के करोड़ों आधार-धारकों को आधार से जुड़ी तमाम सुविधाओं तथा सेवाएं अपेक्षाकृत आसानी से मिलने की संभावना है ?
उत्तर - 16 नवम्बर 2016 को |

21. 16 नवम्बर 2016 को आए नवीनतम ऑइल शिपिंग आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2016 माह के दौरान कौन सा देश सऊदी अरब को पछाड़कर भारत को तेल आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश बन गया?
उत्तर - ईरान |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box