-->

Nov 28, 2016

Current Affairs 26 Nov 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 26 Nov 2016 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.बठिंडा-डबवाली मार्ग पर 177 एकड़ में 925 करोड़ रूपए की लागत से 750 बिस्तर का एम्स चिकित्सालय बनया जाएगा, इसकी आधारशिला किसने रखी?
उत्तर - प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी |

2.किसको गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया है?
उत्तर - निर्देशक एस.एस. राजमौलि |

3.भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 47वां संस्करण में पहली बार किस तकनीक का प्रयोग किया गया?
उत्तर - बार्को लेजर प्रोजेक्शन तकनीक |

4. 24 नवंबर की मध्यरात्रि से अब बैंकों में 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बदले नहीं जाएंगे. सरकार ने यह सुविधा किस स्थान पर उपलब्ध करायी है?
उत्तर - आरबीआई |

5. 10वें ‘एशिया पेसिफिक स्क्रीन अवार्ड्स’ में निम्न में से किस भारतीय अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया?
उत्तर - मनोज बाजपेयी |


6.कोलम्बिया सरकार ने देश के सबसे बड़े विद्रोही गुट रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज़ आफ कोलम्बिया के साथ किस समझौते पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर - संशोधित शांति समझौता |

7.रिलायंस कैपिटल ने अपने रेडियो व्यवसाय में 49% हिस्सेदारी तथा अपना सम्पूर्ण टीवी व्यवसाय किस समूह को बेचने से सम्बन्धित समझौता किया है?
उत्तर - ज़ी समूह |

8.केंद्र सरकार ने हाल ही में कितने नए जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी?
उत्तर - 62 |

9.वर्षों तक अंग्रेज़ी अख़बार टाइम्स ऑफ़ इंडिया के संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार का 72 वर्ष की अवस्था में पुणे में निधन हो गया है. उनका क्या नाम है?
उत्तर - दिलीप पडगांवकर |

10.चीन ने भारत से किस कृषि उत्पाद के आयात करने की अनुमति नवम्बर 2016 के दौरान प्रदान कर दी ताकि भारतीय उत्पादों को उसके बाजार में उपयुक्त प्रतिनिधित्व मिल सके?
उत्तर - चावल |


11.केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से नकदी संकट से जूझ रहे किसानों को कितने करोड़ रुपये वितरित करने की अनुमति दी.
उत्तर - 21,000 करोड़ रुपए |

12.केंद्र सरकार ने किसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का नया चेयरमैन नियुक्त किया?
उत्तर - युद्धवीर सिंह मलिक |

13.हाल ही में किस आईआईटी संस्थान ने लगातार दूसरी बार भारतीय संस्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय सर्वे में शीर्ष पर रहा?
उत्तर - आईआईटी खड़गपुर |

14.क्रेडिट सुइस द्वारा नवम्बर 2016 के दौरान जारी किए गए वैश्विक सम्पत्ति से सम्बन्धित आंकड़ों के अनुसार भारत के सबसे धनी 1% लोगों के पास देश की कुल सम्पत्ति में कितनी हिस्सेदारी है?
उत्तर - 58.4% |

15.भारतीय रिज़र्व बैंक ने डिज़िटल लेने-देन पर जोर देने के उद्देश्य से प्रीपेड पेमेण्ट्स इंस्ट्रूमेण्ट्स में पैसे रखने की अधिकतम सीमा को नवम्बर 2016 को बढ़ाकर कितना कर दिया?
उत्तर - 20,000 रुपए |

16.भारतीय मूल की दक्षिण कैरोलाइना की गवर्नर निक्की हेली का किस महत्वपूर्ण पद के लिए चयन अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा किया गया, जिसकी घोषणा 22 नवम्बर 2016 को की गई?
उत्तर - संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत |


17.भारत की उस पहली महिला मर्चेन्ट नेवी कैप्टन का क्या नाम है जो 21 नवम्बर 2016 को अंतर्राष्ट्रीय मैरीटाइम संगठन का बहादुरी पुरस्कार जीतकर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाली दुनिया की पहली महिला बनी हैं?
उत्तर - कैप्टन राधिका मेनन |

18.सुप्रसिद्ध भौतिकविद तथा विज्ञान नीति निर्माता एम.जी.के. मेनन का 22 नवम्बर 2016 को निधन हो गया। उन्हें देश के किस प्रसिद्ध भौतिकी अनुसंधान संस्था के विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है?
उत्तर - टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फण्डामेण्टल रिसर्च |

19.नवम्बर 2016 के दौरान किसे प्रमुख औद्यौगिक संगठन फिक्की के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया?
उत्तर - पंकज पटेल |

20.भारतीय मुद्रा रुपए की कीमत 24 नवम्बर 2016 को डॉलर के परिप्रेक्ष्य में अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 68.86 रुपए प्रति डॉलर पर पहुँच गई। इससे पहले रुपए ने अपना निम्नतम स्तर कब प्राप्त किया था?
उत्तर - 28 अगस्त 2013 |

21.भारत को मिली एक बड़ी कामयाबी के तहत चीन ने भारत से किस कृषि उत्पाद के आयात (import) करने की अनुमति नवम्बर 2016 के दौरान प्रदान कर दी ताकि भारतीय उत्पादों को उसके बाजार में उपयुक्त प्रतिनिधित्व मिल सके?
उत्तर - चावल |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box