-->

Aug 11, 2017

Current Affairs 11th Aug 2017 - Read in Hindi PDF Download

Current Affairs 11th Aug 2017 - Read in Hindi PDF Download 

1.हाल ही में किस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय किया गया है ?
उत्तर -  मुग़ल सराय |

2.केंद्र सरकार ने किस राज्य को अशांत क्षेत्र मानते हुए राज्य में लागू सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम की अवधि को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है ?
उत्तर -  असम |

3.किस राज्य की विधानसभा में नारियल को पेड़ मानने संबंधित विधेयक पारित हुआ ?
उत्तर -  गोवा |

4.भारत छोड़ो आंदोलन की किस साल गिरह पर स्वतंत्रता सेनानियों को संसद में श्रंद्धांजलि अर्पित की गई ?
उत्तर -  75वे |
5.केंद्र सरकार ने किस फिल्म अभिनेता को भारत स्वच्छ अभियान का ब्रांड अम्बेस्डर नियुक्त किया ?
उत्तर -  अक्षय कुमार |

6.गुजरात राज्य में आयोजित राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता अहमद पटेल सहित तीन लोग चुने गए , राज्य सभा सांसदों को प्रतिमाह कितना वेतन दिया जाता है ?
उत्तर -  16000 रूपये |


7.लन्दन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किस खिलाडी ने पुरुषों की 400 मीटर की दौड़ में जीत दर्ज की ?
उत्तर -  वायडे वान नियेकेर्क |

8.दक्षिण अफ्रीका के किस राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति पद के खिलाफ संसद में 8 अगस्त 2017 को अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध जीत दर्ज की ?
उत्तर -  जैकब जुमा |

9.भारतीय इंटरनेट कम्पनियों में हुए अब तक के सबसे बड़े एकल निवेश के तहत दिग्गज ऑनलाइन रिटेल कम्पनी फ्लिपकार्ट में 2.5 अरब डॉलर का निवेश किया गया है, जिसके बारे में 10 अगस्त 2017 की मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी प्रदान की गई। यह निवेश किस कोष द्वारा किया गया है?
उत्तर -  सॉफ्टबैंक विज़न फण्ड |

10.देश के 12वें उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अपना दूसरा कार्यकाल 10 अगस्त 2017 को पूरा कर लिया। इस प्रकार वे दो उप-राष्ट्रपतित्व काल पूरा करने वाले दूसरे व्यक्ति बने हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला उप-राष्ट्रपति कौन था?
उत्तर -  सर्वपल्ली राधाकृष्णन |

11.निजी क्षेत्र के किस बैंक ने 9 अगस्त 2017 को अपनी तरह ही पहली इंस्टेंट क्रेडिट कार्ड सर्विस  लाँच करने की घोषणा की जिसके तहत बैंक के ग्राहक ऑनलाइन आवेदन कर तुरंत क्रेडिट कार्ड हासिल कर सकेंगे?
उत्तर -  आईसीआईसीआई बैंक |


12.अगस्त 2017 के दौरान केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो का किस उपक्रम में विलय कर दिया?
उत्तर -  पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो |
13.भारत द्वारा क्योटो प्रोटोकाल की कौन-सी प्रतिबद्धता अवधि की पुष्टि की गई ?
उत्तर -  दूसरी |

14.केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ सिटी के बाद किस सर्वेक्षण के लिए घोषणा की गई ?
उत्तर -  ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण |

15.एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति के लिए आरंभ किये गए पोर्टल का नाम क्या है ?
उत्तर -  www.ncertbooks.ncert.gov.in |

16.क़तर ने भारत सहित कितने देशों को वीजा रहित प्रवेश की अनुमति प्रदान की ?
उत्तर -  80 |

17.ग्लोबल रिटायरमेंट इंडेक्स में शामिल 43 देशों की सूची में भारत को किस स्थान पर रखा गया ?
उत्तर -  43 |


18.हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कितने राज्यों को नोटिस जारी किया ?
उत्तर -  पांच |

19.ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने 09 अगस्त 2017 को कितनी महिलाओं को उपराष्ट्रपति के रूप में चयनित किया ?
उत्तर -  दो |

20.' पीपली लाइव ' में काम कर चुके किस अभिनेता का हाल ही में निधन हो गया ?
उत्तर -  सीता राम पंचाल |

21.भारतीय मूल के किस ब्रिटिश अभिनेता को ' एशिया सोसाइटी गेम चेंजर्स अवार्ड ' से पुरस्कृत किया जायेगा ?
उत्तर -  देव पटेल |

22.ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला एथलीट और कितनी बार की ओलम्पिक चैंपियन का हाल ही में निधन हो गया ?
उत्तर -  चार |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box