-->

Dec 30, 2017

Current Affairs 30 December 2017- Read in Hindi PDF Download



Current Affairs 30 December 2017- Read in Hindi PDF Download

1.किस देश के पूर्व कप्तान ऐलिस्टर कुक ने एक टेस्ट में नाबाद सर्वाधिक रनों की पारी खेलकर 45 साल पुराना रिकॉर्ड  तोड़ा ?
उत्तर- इंग्लैंड |

2.ताइवान द्वारा पासपोर्ट पर गलती से ताइपेई के ताओयुआन इंटरनैशनल एयरपोर्ट के स्थान पर वॉशिंगटन डलेस इंटरनैशनल एयरपोर्ट की फोटो छपने के कारण  कितने पासपोर्ट रद्द किये गये  ?
उत्तर- दो लाख |

3.हाल ही में किस देश में समुद्री कचरे को लेकर 'गार्बेज आपातकाल' घोषित किया गया, जिसके अन्तर्गत कई लोकप्रिय बीच समेत छह किलोमीटर के समुद्र तट पर आपातकाल लग गया ?
उत्तर- इंडोनेशिया |

4.मिसाइल से मिसाइल नष्ट करने की स्वदेशी क्षमता हासिल करने वाला भारत विश्व का कौन सा देश बना ?
उत्तर- चौथा |

5.हाल ही में किसने रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसकी सहयोगी कंपनियों की संपत्तियों को अधिग्रहण की घोषणा की ?
उत्तर- रिलायंस जियो |


6. 'फसल अवशेष प्रबंधन के माध्यम से किसानों के मध्य जलवायु रेजिलेंस बिल्डिंग' पर एक क्षेत्रीय परियोजना का शुभारम्भ किसने किया?
उत्तर- सीके मिश्रा |

7.हाल ही में भारत के किस शहर में भारतीय इतिहास कांग्रेस के 78 वें सत्र के आयोजन की घोषणा हुई ?
उत्तर-  कोलकाता |

8.किस भारतीय बैंक ने हाल ही में पीओटीटी एग्री सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ?
उत्तर- बैंक ऑफ बड़ौदा |

9.भारत ने यूपी पर्यटन परियोजना के लिए विश्व बैंक के साथ कितनी राशि के  ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए ?
उत्तर-  40 मिलियन डालर |

10.हाल ही में केंद्रीय मंत्रालय ने किस खेल से सम्बंधित खिलाडी नीतीश नेगी के परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता प्रदान की ?
उत्तर-  फुटबॉल |


11.लाइबेरिया के नए राष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया ?
उत्तर- जॉर्ज वेह |

12.रियाद में आयोजित वर्ष 2017 की विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप किस भारतीय खिलाड़ी ने जीती ?
उत्तर-  विश्वनाथन आनंद |

13.भारत ने स्वदेशी रुप से विकसित अडवांस्ड एयर डिफेंस  सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किस राज्य में किया ?
उत्तर- ओडिशा |

14.हाल ही में किस मंत्रालय ने पराली जलाने की समस्या से निपटने हेतु एक क्षेत्रीय परियोजना का शुभारम्भ किया ?
उत्तर- पर्यावरण मंत्रालय |

15.भारत ने "यू.पी. प्रो-पुअर टूरिज्म डेवलपमेंट प्रोजेक्ट" हेतु किस संस्था के साथ 40 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये ?
उत्तर- विश्व बैंक |


16.किस राज्य सरकार ने फसलों के अवशेषों से इथेनॉल बनाने हेतु भारतीय तेल निगम लिमिटेड को एक प्लांट लगाने की स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- हरियाणा |

17.राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अतिक्रमण एवं अनाधिकृत निर्माण के संबंध में दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण प्रदान करने के प्रावधानों को किस वर्ष तक जारी रखने का प्रस्ताव किया गया ?
उत्तर- 2020 |

18.सेबी ने क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के लिये पात्रता आवश्यकता को बढ़ाने के साथ ही न्यूनतम नेटवर्थ की सीमा को मौजूदा 5 करोड़ से बढ़ाकर कितने करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव दिया ?
उत्तर- 25 करोड़ रुपये |

19.हाल ही में किस राज्य के मनमाड-चंदवाल खंड को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में घोषित किया गया ?
उत्तर- महाराष्ट्र |

20.संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के अनुसार किस वर्ष तक विश्व में 1.8 अरब पर्यटक हो सकते हैं ?
उत्तर- 2030  |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box