आईआईटी का पूरा नाम ,भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान है | हमारे देश में इस समय कुल 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान है । आई आई टी की परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिये लिए ली जाती है , इस परीक्षा में गणित ,भौतिकी और रसायन विषयों के प्रश्नपत्र होते हैं । आईआईटी प्रवेश परीक्षा दो हिस्सों में आयोजित की जाती है । जिसमें पहला ,मेन और दूसरा एडवांस कहा जाता है ।
आईआईटी के लिए आवेदन करने वाले छात्र पहले मेन परीक्षा हेतु आवेदन देते हैं और इसमें सफल के पश्चात जेईई एडवांस परीक्षा में सम्मिलित होते हैं । हमारे देश में कुल कितनें आई आई टी संसथान है ,इसके बारें में आपको इस पगर विस्तार से बता रहें है |
भारत में आई आई टी संस्थान
छात्रों को इजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करना आईआईटी का मुख्य उद्देश्य है ,आईआईटी इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी की विभिन्न इंजीनियरिंग और विज्ञान विषयों, अंतर विषयक क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ स्नातकोत्तर कार्यक्रम और पीएचडी कार्यक्रम प्रदान करता है |
वर्तमान में, आईआईटी बी.टेक, बी.आर्क. एमएससी, एम. डिजाइन, एम.फि, एम.टेक, एमबीए और पीएचडी डिग्री प्रदान करता है । आईआईटी में शिक्षण और अनुसंधान की गुणवत्ता विश्वस्तरीय है। ये संस्थान उद्योगों में उभरते हुए रूझानों के अनुसार पाठ्यक्रम का निरंतर मूल्यांकन और संशोधन कर रहे हैं ।
भारत में आई आई टी संस्थानों की सूची
क्रम स०
|
नाम
|
प्रचलित नाम
|
स्थापित
|
संस्थापित
|
1.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर
|
IITKGP
|
1951
|
1951
|
2.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई
|
IITB
|
1958
|
1958
|
3.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
|
IITK
|
1959
|
1959
|
4.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
|
IITM
|
1959
|
1959
|
5.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
|
IITD
|
1961
|
1963
|
6.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी
|
IITG
|
1994
|
1994
|
7.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की
|
IITR
|
1847
|
2001
|
8.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़
|
IITRPR
|
2008
|
2008
|
9.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर
|
IITBBS
|
2008
|
2008
|
10.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर
|
IITGN
|
2008
|
2008
|
11.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद
|
IITH
|
2008
|
2008
|
12.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर
|
IITJ
|
2008
|
2008
|
13.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना
|
IITP
|
2008
|
2008
|
14.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर
|
IITI
|
2009
|
2009
|
15.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी
|
IITMandi
|
2009
|
2009
|
16.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान वाराणसी
|
IIT(BHU)
|
1919
|
2012
|
17.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पलक्कड़
|
IITPKD
|
2015
|
2015
|
18.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुपति
|
IITTP
|
2015
|
2015
|
19.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानधनबाद
|
IIT(ISM)
|
1926
|
2016
|
20.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई
|
IITBh
|
2016
|
2016
|
21.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोवा
|
IITGoa
|
2016
|
2016
|
22.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जम्मू
|
IITJM
|
2016
|
2016
|
23.
|
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान धारवाड़
|
IITD
|
2016
|
2016
|
मित्रों,यहाँ आपको हमनें भारत में कुल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की संख्या के बारें में बताया | यदि इससे सम्बंधित आपके मन में कोई प्रश्न आ रहा है ,तो कमेंट बाक्स के माध्यम से व्यक्त कर सकते है | हमें आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया का इंतजार है |
ऐसे ही रोचक न्यूज़ को जानने के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |
Advertisement
No comments:
Post a Comment
If you have any query, write in comment box