-->

Jan 16, 2018

वैज्ञानिक (Scientist ) कैसे बने - जाने पूरी जानकारी (हिंदी में )


वैज्ञानिक (Scientist ) कैसे बने - जाने पूरी जानकारी (हिंदी में )
मित्रों,आज हमारा देश निरंतर प्रगति की और अग्रसर है ,क्योंकि आज की दुनिया तकनीक और विज्ञान की दुनिया है | प्रत्येक दिन  नए-नए आविष्कार, नयी-नयी खोजें और अनुसंधान होते रहते हैं , जिसके परिणाम स्वरुप प्रतिदिन कुछ नयी और विशेष चीजों की उपलब्धि होती है ,जो अपने अपने क्षेत्र में एक्सपर्ट वैज्ञानिकों द्वारा किया जाता है | प्रत्येक व्यक्ति के मन में कुछ ना कुछ नया करनें जिज्ञासा होती है ,परन्तु कुछ समय पश्चात, इस प्रकार के उत्पन्न हुए प्रश्नों को विस्मरण कर देते है |
जो छात्र या लोग अपने मन में उत्पन्न हुए प्रश्नों के उत्तर खोजनें का निरंतर प्रयास करते रहते है ,वह अंत में निश्चित ही सफलता प्राप्त करते है , और एक वैज्ञानिक के रूप में सभी के समक्ष प्रस्तुत होते है ,तथा अपने जीवन में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते है | एक वैज्ञानिक बनने के लिए किन-किन बातों का होना आवश्यक है ,या आप एक वैज्ञानिक कैसे बने ? इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहें है |


वैज्ञानिक बननें हेतु योग्यता
जिस प्रकार किसी एक नौकरी के लिए अनेक लोगो द्वारा प्रतिभाग किया जाता है ,परन्तु सफलता उसी व्यक्ति को प्राप्त होती है ,जिसमें योग्यता होती है ,ठीक इसी प्रकार एक सफल वैज्ञानिक बनने के लिए योग्यता का होना आवश्यक है | वैज्ञानिक बनने के इच्छुक छात्र को प्रारंभ से विज्ञान विषय में अधिक रुचि रखनी चाहिए ,और 10+2 में साइंस विषय से पढ़ाई करनी चाहिए , जिसमें मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री, भूगोल, बायो आदि विषय पर फोकस करना होता है |


आयु सीमा
एक वैज्ञानिक बनने के लिए आयु सीमा में किसी प्रकार का कोई निर्धारण नहीं किया गया है ,किसी भी उम्र में आप वैज्ञानिक बनने हेतु आवेदन कर सकते हैं ,परन्तु आप निरंतर नए-नए अविष्कारों के बारे में प्रयास करते रहें ,सफलता एक दिन अवश्य प्राप्त होगी |


परिश्रम एवं लगन
किसी कार्य को पूर्ण रूप से सम्पादित करनें हेतु कार्य के प्रति लगन के साथ-साथ परिश्रम की आवश्यकता होती है | एक सफल वैज्ञानिक बननें के लिए छात्र में लगन और परिश्रम की भावना होना आवश्यक है ,और किसी भी स्थिति में अपने कार्य को अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए ,चाहे परिस्थिति कैसी क्यों ना हो |


अनेक भाषाओं का ज्ञान
एक सफल वैज्ञानिक बननें हेतु आपको अपनी मातृभाषा और अंग्रेजी के अतिरिक्त कुछ अन्य भाषाओं का भी ज्ञान होना आवश्यक है ,ताकि आप कुछ पुराने वैज्ञानिको के रिसर्च को समझऔर पढ़ सके | रिसर्च के लिए इंटरनेट या किसी संस्था द्वारा  सहायता प्राप्त कर सकते हैं |

वैज्ञानिक की सैलरी
विज्ञान और अनुसंधान श्रेणी में नौकरियों की एक विस्तृत श्रृंखला है ,और उनके वेतन भिन्न-भिन्न होता है | एक विज्ञानी की जॉब को A ग्रेड की श्रेणी में रखा गया है | इस जॉब में प्रारंभ से वेतन के साथ –साथ अन्य भत्ते मिलते है ,जो अनुभव और समय के अनुसार बढ़ते रहते है |


मित्रों, यहाँ हमनें आपको वैज्ञानिक बननें के बारें में बताया | यदि इससे सम्बंधित आपके मन में कोई प्रश्न आ रहा है , तो कमेंट बाक्स के माध्यम से व्यक्त कर सकते है | हमें आपके द्वारा की गई प्रतिक्रिया का इंतजार है |


ऐसे ही रोचक न्यूज़ को जानने के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |


Employment Newspaper Section


Uttarakhand Rojgar Darshan 

Hindi Employment Newspaper

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box