-->

Jan 6, 2016

Study को कैसे बनाये आसान - जानिए Tips



Study को कैसे बनाये आसान - जानिए Tips
दोस्तों बहुत से स्टूडेंट्स जानना चाहते है कि हम अपनी स्टडी को कैसे आसान बनाये जिससे उन्हें पढाई करने में मदद मिल सकें | यह प्रश्न अधिकतर स्टूडेंट्स के दिमाग में चलता है | यह स्टूडेंट्स के लिए काफी बड़ी समस्या है | 


इस समस्या के समाधान के लिए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ तरीके बताएंगे जिससे स्टडी को बेहद ही आसान बनाया जा सकेगा | स्टडी करने की कुछ टिप्स दी जा रही जिन पर स्टूडेंट्स को फोकस करना होगा|

पॉजिटिव थिंकिंग-
यदि आपके अंदर पॉजिटिव थिंकिंग है तो आप किसी भी कार्य को करने में सफल रहेंगे | स्टूडेंट्स के अंदर पॉजिटिव थिंकिंग का होना अत्यंत ही आवश्यक होता है | पॉजिटिव थिंकिंग हमें  सिर्फ सफलता ही नहीं दिलाती बल्कि हमें  सही दिशा के ओर effort भी कराती है| 

Read Also: कोर्स और कॉलेज का चयन कैसे करें- जानिए Tips

सही जगह का चुनाव करें-
सर्वप्रथम आपको स्टडी के लिए सही चुनाव करना होगा | वह चाहे सेल्फ स्टडी हो या ग्रुप स्टडी | आपका स्टडी रूम शांत होना चाहिए | स्टडी के समय घर के सदस्यों का बार-बार आना जाना नहीं  होना चाहिए | आपको खुद निश्चित करना होगा कि आप सुबह स्टडी कहा करेंगे और रात में स्टडी कहां करेंगे |

Subject planing -
स्टडी के लिए अपने विषयों का प्लान करना अत्यंत आवश्यक होता है | प्लान करते समय यह ध्यान में रखना होता है कि कौन सा विषय कितने समय स्टडी के लिए ठीक रहेगा | उसके लिए हमें  स्टडी का टाइम टेबल बनाकर रखना होगा | उसमे सभी विषयों को ध्यान में रखकर बनाना होगा | सभी विषयों को जरूरत के अनुसार उसमें study hours होने चाहिए | तब हम सही ढंग से स्टडी कर पाएंगे |


Goal सेट करें-
स्टडी करने के लिए अपना goal भी सेट करना आवश्यक होता है क्योंकि हमारा goal हमें  स्टडी के लिए मोटिवेट करते रहता है | हम अपने goal को देखकर हम अपनी स्टडी के लिए और भी अधिक लगनशील हो जाते है |

रेगुलर रहें-
अपनी स्टडी के लिए हमे रेगुलर रहना बहुत महत्वपूर्ण होता है | यदि हम किसी कार्य को रेगुलरिटी बनाकर करते है तो उसमे सफलता अवश्य मिलती है | अपनी समय सरणी के साथ स्टडी के लिए निरंतर रहें |

Revision जरूरी है-
अपने बनाये हुए नोट्स से समय-समय पर revision अवश्य करते रहें | लगातार  revision करने से सभी टॉपिक हमारी रनिंग में रहेंगे | यदि हम नोट्स बनाकर छोड़ देते है सिर्फ एग्जाम के समय revision करते है तो हमारे ही नोट्स हमें नए से लगते है इस लिए निरंतर revision बनायें रखें|

प्रॉब्लम सॉल्व करें और प्रैक्टिस करें-
जितना हो सकें अपने विषयों की प्रॉब्लम को सॉल्व करने की कोशिश करें , यदि फिर भी सॉल्व न हो तो क्लास में डिस्कस जरूर करें | गणित , भौतिक विज्ञान जो प्रैक्टिस वाले विषय हैं उन पर विशेष फोकस बनाकर रखें | प्रॉब्लम सॉल्व हो जाने पर उस टॉपिक पर प्रैक्टिस बनाये रखें |

रीडिंग एंड लिस्टिंग-
रीडिंग स्टडी का ऐसा टूल है जिससे आप अपने दिमाग में कुछ भी याद रख सकते हैं या सिख सकते हैं  | जिस प्रकार छोटे-छोटे बच्चे बोलकर सीखते है यदि हम रीडिंग उसी तरह करें तो हमे याद करने में आसानी होगी | हमारी लिस्टिंग हमारी सिखने की क्षमता को बढ़ा देती है , आपके अंदर सुनने की आदत होनी चाहिए जिससे आपको स्टडी में मदद मिलेगी और आपको कुछ भी याद रखने में मदद मिलेगी|


Watching -
हमे रीडिंग और लिस्टिंग के साथ-साथ watching पर भी फोकस करना जरूरी होता है | यदि पढ़ते समय हमें  किसी विषय में प्रॉब्लम आ रही हो तो हम इंटरनेट या उस टॉपिक की C D के द्वारा देखकर प्रॉब्लम सॉल्व कर सकते हैं | इसलिए हमारे लिए watching भी स्टडी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है |

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने बताया कि किस प्रकार से हमें स्टडी करनी चाहिए | अब हम विश्वास के साथ कह सकते है कि दी हुई tips से आपको अवश्य मदद मिलेगी और आप अपनी स्टडी पर फोकस कर पाएंगे |
यदि अभी आपके मन भी में करियर संबंधी कोई प्रश्न आ रहा हो तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपने सवालो को पूछ सकते हैं, आपके सवालो, प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें हमेशा इंतज़ार रहेगा | अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज को like करना न भूलें |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box