-->

Nov 23, 2018

Quick Current Affairs 23 November 2018 in Hindi

23 November Current Affairs 2018

1.हाल ही में किस देश ने संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद 'संयुक्त राष्ट्र प्रवासन संधि' को खारिज कर दिया ?
उत्तर- ऑस्ट्रेलिया |

2.हाल ही में जलवायु परिवर्तन पर 27वीं बेसिक मंत्रिस्तरीय बैठक किस शहर में आयोजित हुई ?
उत्तर- नई दिल्ली |

3.किस राज्य के इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन ने हाल ही में ‘कूल’ नामक ऑनलाइन ओपन लर्निंग प्लेटफार्म का शुभारम्भ किया ?
उत्तर- केरल |


4.अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र ने अंतरिक्ष में 20 नवम्बर 2018 को कितने वर्ष पूरे किए ?
उत्तर- 20  वर्ष |

5. 21 नवम्बर 2018 को दो अलग-अलग राजनीतिक गठबंधनों द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बीच किस राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने विधानसभा भंग कर दी ?
उत्तर- जम्मू कश्मीर |

                         Table of Quiz
Verbal & Non-Verbal Reasoning - Play Quiz
Quantitative Aptitude Quiz Play Quiz
Basic Computer Knowledge - Play Quiz
General English Quiz - Play Quiz
General Knowledge (GK) Quiz - Play Quiz

6.भारत के किस राज्य में मौजूद प्रतिबंधित आदिवासी क्षेत्र में एक अमेरिकी नागरिक के जाने पर वहां की जनजाति ने उनकी तीर मारकर हत्या कर दी ?
उत्तर- अंडमान-निकोबार |

7.हाल ही में किस राज्य में 7वां अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट आयोजित किया गया ?
उत्तर- त्रिपुरा |


8.हाल ही में किस देश ने 59वां सुब्रत कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट (जूनियर) में विजय प्राप्त की ?
उत्तर- बांग्ला देश |

9.हाल ही में किस खिलाड़ी ने रणजी क्रिकेट में 11,000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया ?
उत्तर- वसीम जाफर |

10.मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हाल ही में उच्च शिक्षण संस्थानों में नवाचार की संस्कृति को व्यवस्थित ढंग से प्रोत्साहित करने के लिए किस पहल की शुरुआत की ?
उत्तर- नवोन्मेष परिषद |


11.सार्वजनिक क्षेत्र का कौन सा बैंक नवम्बर 2018 के दौरान अपनी स्थापना के 100वें वर्ष में प्रवेश कर गया ?
उत्तर- यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया |

12.हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए कार्लोस घोश्न किस जापानी ऑटोमोबाइल कम्पनी के प्रमुख हैं
उत्तर- निसान मोटर कम्पनी लिमिटेड |      


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box