-->

Jan 23, 2019

Quick Current Affairs 23 January 2019 in Hindi

23 January Current Affairs 2019

1.झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 22 जनवरी 2019 को विधानसभा में कितने करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया ?
उत्तर- 85,429 करोड़ रुपये |

2.एडलमैन की ट्रस्ट बैरोमीटर-2019 रिपोर्ट के अनुसार, सरकार, कारोबार, एनजीओ और मीडिया के लिहाज़ से से कौन सा देश विश्व के सबसे भरोसेमंद देशों में शामिल है?
उत्तर- भारत |

3.फ्रांस की डेटा निगरानी संस्था ने नए डेटा प्राइवेसी कानून 'जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेग्युलेशन' (जीडीपीआर) का पहली बार इस्तेमाल कर गूगल पर कितने करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया ?
उत्तर- 404 करोड़ रुपये |


4.जर्मनी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए किस देश की एयरलाइन कंपनी 'महान एयर' पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया ?
उत्तर- ईरान |

5.सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कितने वर्ष से अधिक उम्र के छात्रों को राहत देते हुए अंतरिम तौर पर आईआईटी जेईई मेन व एडवांस परीक्षा में बैठने की स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- 25 वर्ष से अधिक |

6.हाल ही में किस कम्पनी ने सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया ?
उत्तर- भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) |


7.हाल ही में किस संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत के 1% लोगों के पास 50% आबादी के बराबर संपत्ति है?
उत्तर- ऑक्सफैम |

8.हाल ही में किस लुप्तप्राय प्रजाति की डॉल्फिन को बांद्रा-वर्ली समुद्री लिंक के समीप देखा गया ?
उत्तर- हंपबैक डॉल्फिन |

9.हाल ही में आईसीसी द्वारा घोषित टीम ऑफ़ द इयर-2018 का कप्तान किसे बनाया गया ?
उत्तर- विराट कोहली |


10.क्रिकेट इतिहास में किस खिलाड़ी ने पहली बार तीनों आईसीसी अवॉर्ड्स एक साथ अपने नाम किए ?
उत्तर- विराट कोहली |

11.हाल ही में संपन्न खेलो इंडिया 2019 में किस राज्य ने सबसे अधिक पदक जीते ?
उत्तर- महाराष्ट्र |

12.कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों के मामले में दुनिया में भारत किस  रैंकिंग पर है?
उत्तर- तीसरा स्थान |


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box