1.हाल ही में भारत और किस देश ने सीबीसी रिपोर्टों के आदान-प्रदान के लिए नई दिल्ली में एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए ?
उत्तर- अमेरिका |
2.पेंटागन ने अमेरिकी कांग्रेस को सूचित करते हुए बताया, कि अमेरिका और किस देश की सीमा दीवार के लिए 1 अरब डॉलर राशि को मंज़ूरी दे दी गयी ?
उत्तर- मेक्सिको |
3.मारुति सुजुकी इंडिया ने केनिची आयुकावा को एक अप्रैल 2019 से कितने वर्ष की अवधि के लिए फिर से प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया ?
उत्तर- तीन वर्ष |
4.12वीं एशियन एयरगन चैंपियनशिप का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है ?
उत्तर- ताईवान की राजधानी ताइपेई में |
5.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से निपटने हेतु किस देश के साथ किये गये समझौते को स्वीकृति दी ?
उत्तर- इंडोनेशिया |
6.भारत ने 2018 में अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा जारी वैश्विक ऊर्जा और कार्बन डाइऑक्साइड स्थिति रिपोर्ट के अनुसार कितना कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जित किया ?
उत्तर- 2,299 मिलियन टन |
7.हाल ही में नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने लोनावला स्थित आईएनएस शिवाजी में भारतीय नौसेना की परमाणु, जैविक और रासायनिक प्रशिक्षण सुविधा का उदघाटन कर इसे क्या नाम दिया गया ?
उत्तर- अभेदय |
8.हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच नदी मार्ग परिवहन को बढ़ावा देने के लिये किस नदी को प्रोटोकॉल मार्ग के रूप में शामिल किया गया ?
उत्तर- रूपनारायण नदी (राष्ट्रीय जल मार्ग- 86) |
9.देश का कौन सा प्रमुख कॉरपोरेट समूह एक अंतर्राष्ट्रीय समूह के साथ मिलकर जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीद कर देश के हवाई-अड्डा व्यवसाय में प्रवेश करने जा रहा है ?
उत्तर- टाटा समूह |
10.हाल ही में अमेरिका की किस सुप्रसिद्ध जीन्स उत्पादन कम्पनी के शेयरों की खरीद-फरोख्त 34 वर्षों के अंतराल के बाद एक बार फिर शुरू हुई ?
उत्तर- लीवाई स्ट्रॉस |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |
Advertisement
No comments:
Post a Comment
If you have any query, Write in Comment Box