1.कोलंबिया यूनिवर्सिटी द्वारा किये गये शोध में पाया गया कि इस सदी में हिमालय के ग्लेशियर के पिघलने की गति पहले से कितनी है?
उत्तर- दोगुनी |
2.हाल ही में जामनगर कोर्ट द्वारा एक कस्टोडियल डेथ मामले में उम्र कैद की सज़ा किसे सुनाई गई ?
उत्तर- संजीव भट्ट|
3.विदेश व्यापार महानिदेशालय के महानिदेशक आलोक वर्धन चतुर्वेदी का कार्यकाल केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अगले कितने महीने तक बढ़ा दिया ?
उत्तर- तीन महीना |
4.यूपी के मुख्यमंत्री ने अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर केतन शर्मा के परिवार को कितने राशि की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की ?
उत्तर- 25 लाख रुपये |
5.फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने किस देश के नागरिक शेख मोहम्मद मुनीर अंसारी को स्टार ऑफ यरुशलम से सम्मानित किया ?
उत्तर- भारत |
6.किस क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत में वित्त वर्ष 2020 में पवन ऊर्जा के क्षेत्र में सुधार की संभावना व्यक्त की ?
उत्तर- इक्रा |
7.हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदा से फसलों को नुकसान पहुंचने पर किसानों के लिए 5,000 रुपये न्यूनतम मुआवज़ा तय किया ?
उत्तर- मध्य प्रदेश |
8.वर्ल्ड फ़ूड इंडिया का आयोजन 1 से 4 नवम्बर 2019 के मध्य किस शहर में किया जाएगा ?
उत्तर- दिल्ली |
9.हाल ही में किस देश की महिला टीम ने सबसे कम स्कोर अर्जित करने का रिकॉर्ड बनाया ?
उत्तर- माली |
10.हाल ही में किस राज्य सरकार ने बेरोजगार स्नातकों को 3500 रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता देने का निर्णय लिया ?
उत्तर- राजस्थान सरकार |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |
Advertisement
No comments:
Post a Comment
If you have any query, write in comment box