-->

Jan 2, 2016

आप निराश हो !!! खुद को Motivate कैसे करे - जानिये ­ये बाते


आप निराश हो! खुद को Motivate कैसे करे - जानिये ­ये बाते

दोस्तों कभी - कभी ऐसा भी होता है कि हम कोई कार्य पूर्ण motivation के साथ आरम्भ करते है और किन्ही समस्याओ के चलते हम अपना motivation खोने लगते है , और अपना motivation फिर से लौटाने में सफल नहीं हो पाते है; फिर पूर्ण रूप से चाहने पर भी सही track पर आना कठिन हो जाता है | कभी - कभी तो इतना ज्यादा motivation low हो जाता है कि सम्भलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लगने लगता है |

दोस्तों हम इस आर्टिकल के माध्यम से यह बताने जा रहे हैं कि किन तरीको से खुद को motivate कर सकते है और सफलता के लिए अग्रसर हो सकते है | Motivation के कुछ तरीके नीचे प्रस्तुत किये जा रहे हैं -


One Goal:  एक लक्ष्य-
Motivation के लिए सर्वप्रथम अपने लक्ष्य का निर्धारण करना अति आवश्यक है | जब भी हमारे अंदर motivation की कमी आती है तो हम अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं और ऐसा लगता है कि दिमाग लक्ष्य से दूर जा रहा है | हम अपने लक्ष्य को न देखकर अन्य कार्यो में व्यस्त होने लगते हैं | जिस कारण से हमारे अंदर motivation की  कमी आ जाती है | इसीलिए motivation के लिए लक्ष्य निर्धारण बहुत आवश्यक है |

Find Inspiration (प्रेरणा खोजिये)-
खुद से प्रेरणा पाने के लिए हमे महापुरुषों के ब्लॉग और motivate करने वाली बुक्स की भी सहायता ली जा सकती है | किसी एक महापुरुष को अपना प्रेरणा दायक मान ले तो ज्यादा अच्छा होगा | जिस महापुरुष को अपना प्रेरणादायक मान ले उसके moral को जीवन में ग्रहण करे और उससे प्रेरित होते रहे |

Get Excited उत्साहित होइए-
अपनी लक्ष्य की ओर सदैव उत्साहित रहे | अपने आपको निराश ना होने दें , क्योकि निराशा ही व्यक्ति के मोटिवेशन को कम करती है | स्वयं में खुश रहने का प्रयास करते है | किसी भी बात को ज्यादा बड़ी समस्या न माने | जिससे आपको निराश होना पड़े |


Post your goal  अपना लक्ष्य प्रकाशित करें-
आपने जो अपना लक्ष्य बना रखा है उस पर फोकस बनाये रखने के लिए आप अपने लक्ष्य के बारे में कुछ lines चार्ट पर लिख ले या उसका प्रिंट निकाल कर दिवार पर चिपका दे | दिन में एक बार अवश्य पढ़े जिससे आपको मोटीवेट होने में मदद मिलती रहेगी , और आप मोटीवेट होते रहेंगे |

Commit Publicly सार्वजनिक रूप से प्रतिज्ञा लीजिये -
यदि आप किसी भी बात को publicly कहते है तो आपका उस बात पर विशेष फोकस रहता है क्योकि कोई भी व्यक्ति किसी बात को कहकर पीछे नहीं हटना चाहता क्योंकि अपनों आपको सभी की नजरो में ऊँचा उठने के लिए अधिक से अधिक परिश्रम करता है कि उसकी बात खराब न जाये और वह सफलता की प्राप्ति करें | इस तरह व्यक्ति अपने आपमे में motivate होता रहता है |

Get Support.  मदद लीजिये-
Motivate के लिए फैमिली या दोस्तों की मदद लेते रहना चाहिए | यदि आपके अंदर कोई बुरी आदत है तो उसको छोड़ने के लिए घरवालो या दोस्तों कि मदद से छोड़ने कि कोशिश  करते रहिये | और अपनी आदत पर discussion कीजिये कि किस तरह आप छोड़ सकते है |


Realize that there’s an ebb and flow इस बात को समझिये की उतार-चढ़ाव आते रहते हैं-
इस बात को भी समझना भी बहुत आवश्यक है कि सभी के जीवन में उतार - चढाव आते रहते है उनसे घबराना नहीं चाहिए और उनका डंटकर सामना कीजिये | इस तरह के उतार चढाव से भी motivate होने की कोशिश  करनी चाहिए | तथा अपने लक्ष्य से न भटके अपने लक्ष्य पर अडिग रहे |

Start small. Really small छोटे, बहुत छोटे से शुरुआत कीजिये-
यदि आपको छोटे चीज करने में समस्या आ रही है तो आप और भी छोटे से शुरुआत कीजिये | इतना छोटे से की वो आपके लिए शुरुआत की जगह खेल जैसा लगे | जैसे आप व्यायाम करना चाहते हो आपको समय नही मिल पा रहा है तो आप उसे 15 मिनट न करके 2 मिनट का कीजिये , फिर धीरे-धीरे करने का समय बढ़ाते जाइये | इस तरह आप शुरुआत कर लेंगे | इसी प्रकार आप और भी चीजो की शुरुआत इसी तरह कर सकते है |


Read about it daily. रोज़ इसके बारे में पढ़ें-
प्रत्येक दिन एक विचार अवश्य जीवन में ग्रहण करे जिससे आप अपने आप को motivate feel करें , या फिर motivational books का भी सहारा ले सकते है जिससे आप motivate हो |

Think about the benefits, not the difficulties. फायदों के बारे में सोचिये परेशानियों के बारे में नहीं-
परेशानियाँ सबके जीवन में होती है छोटी या बड़ी कोई इनको ज्यादा serious ले लेता है तो उसकी परेशानी और भी बड़ी लगने लगती है | अपने बारे में फयदा सोचिये की आपको और आपके शरीर को कैसे लाभ मिलेगा | जब हम खुद में motivate रहते है तो कोई भी समस्या बड़ी नही लगती है और हम उसका डंटकर सामना करते है |


Squash negative thoughts; replace them with positive ones. नकारात्मक विचारों को त्यागिये और उन्हें सकारात्मक विचारों से बदल दीजिये-
सदैव सकारात्मक  विचार रखे , नकारात्मक  विचारो को मन में जगह न बनाने दे | यदि मन में नकारात्मक  विचार आते है तो उनको सकारात्मक विचारो में परिवर्तित करने का प्रयास करना चाहिए जिससे नकारात्मक विचार हमारे मन में जगह न बना पाये | और हमारे अंदर motivation की कमी न हो पाये |

self confidence आत्मविश्वास -
स्वयं को motivate करने के लिए सर्वप्रथम हमारे अंदर आत्मविश्वास होना अति आवश्यक होता है | यदि हमारे अंदर आत्मविश्वास की कमी है तो हम स्वयं को motivate ही नही कर सकते है | मान लीजिये self confidence भी स्व motivate का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू है |


दोस्तों अब हमे विश्वास है कि आपको उपरोक्त बातो से खुद को motivate कैसे करना है सिखने में मदद मिलेगी | यदि आपके भी मन में कोई सवाल करियर सम्बंधित है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर पूछिये, आपकी प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें इंतज़ार रहेगा  | अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज को like करना न भूले |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box