-->

Apr 9, 2018

Daily Current Affairs – 9 April 2018 (Hindi)


9 April Hindi Current Affairs 2018

राष्ट्रीय
1.भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने पूर्वानुमान, निगरानी और शीघ्र-चेतावनी का पता लगाने की योग्यताएं जोकि नीति तैयार करने में सहायता करेंगी, को बेहतर बनाने के लिए डाटा साइंस लैब स्थापित करने का निर्णय लिया है ।

2.भारत ने 5 अप्रैल 2017 को 110 लड़ाकू विमानों के बेड़े की खरीद प्रक्रिया शुरू की, वायु सेना ने अरबों डॉलर के लड़ाकू विमानों के खरीद सौदे के लिए सूचना हेतु अनुरोध (आरएफआई) अथवा शुरुआती निविदा जारी की है |

3.सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन खबरों के लिए नियम बनाने हेतु समिति का गठन किया गया है। गौरतलब है कि इस समिति का गठन फेक न्यूज़ संबंधी आदेश वापस लेने के एक दिन बाद हुआ है। इसमें 10 सदस्य होंगे।

4.ग्लोबल लोजिस्टिक समिट-2018 का आयोजन 5-6 अप्रैल 2018 को नई दिल्ली में हुआ। वाणिज्य विभाग ने फिक्की और विश्व बैंक समूह के साथ इस शिखर सम्मेलन का आयोजन किया।

5.चार अप्रैल 2018 को बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के मैक्स का नया मैडम तुसाद संग्रहालय में अनावरण किया गया।

Read: प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).भारतीय अर्थव्यवस्था के बेहतर पूर्वानुमान के लिए आरबीआई नें  किस लैब की स्थापना की घोषणा की ?
उत्तर- डाटा साइंस लैब |

ii).केंद्र सरकार ने भारतीय वायुसेना के लिए कितने लड़ाकू विमानों की खरीद प्रक्रिया आरंभ कर दी ?
उत्तर- 110 |

iii).ऑनलाइन खबरों के लिए नियम बनाने हेतु समिति का गठन किस मंत्रालय द्वारा किया गया ?
उत्तर- सूचना और प्रसारण मंत्रालय |

iv) ग्लोबल लॉजिस्टिक समिट-2018 का आयोजन किस भारतीय शहर में हुआ ?
उत्तर- दिल्ली |

v). हाल ही में मैडम तुसाद संग्रहालय दिल्ली में किस बॉलीवुड अभिनेता की मोम प्रतिमा का अनावरण हुआ ?
उत्तर- शाहरुख खान |

Read: कैंपस प्लेसमेंट की तैयारी कैसे करे

अन्तराष्ट्रीय
1.कोरियाई तटरक्षक जहाज 'बादरो' ने चेन्नई तट पर भारत-कोरियाई संयुक्त एंटी-पायरेसी खोज और बचाव अभ्यास 'सहयोग-ह्येब्ल्येओग 2018  में हिस्सा लिया है।

2.भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) और इलेक्ट्रिसिटी डी फ्रांस (ईडीएफ) ने 10 मार्च 2018 को महाराष्ट्र के जैतापुर में 10,000 मेगावाट की कुल क्षमता वाले छह परमाणु ऊर्जा रिएक्टर इकाइयों के कार्यान्वयन के लिए एक 'इंडस्ट्रीयल वे फॉर्वड एग्रीमेंट' पर हस्ताक्षर किए थे।

3.स्कॉटलैंड यार्ड के आतंकवाद विरोधी प्रमुख के रूप में भारतीय मूल के नील बसु को नियुक्त किया गया है |

4.तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 3 अप्रैल 2018 को तुर्की के पहले परमाणु संयंत्र के निर्माण कार्य को आरंभ किया |

5.हाल ही में अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) ‘सरमत’ का सफल परीक्षण किया है, उत्तर-पश्चिमी रूस के प्लेसेत्स्क कॉस्मोड्रोम (प्रक्षेपण केंद्र) से ‘सरमत’ मिसाइल का प्रक्षेपण किया गया |

Read: अगर करना हो Exam में Top तो कैसे पढ़े

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में, भारत नें  किस देश के साथ सहयोग-ह्येब्ल्येओग 2018 नामक एक तट रक्षक संयुक्त अभ्यास आयोजित किया ?
उत्तर- दक्षिण कोरिया |

ii). भारत और फ्रांस नें  हाल ही में किस भारतीय परमाणु ऊर्जा संयंत्र में छह परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों के कार्यान्वयन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए ?
उत्तर- जैतापुर, महाराष्ट्र |

iii).हाल ही में स्कॉटलैंड यार्ड के आतंकवाद विरोधी प्रमुख के रूप में किस भारतीय मूल के व्यक्ति को नियुक्त किया गया ?
उत्तर- नील बसु |

iv).हाल ही में किस देश नें  पहले परमाणु संयंत्र का निर्माण कार्य आरंभ किया ?
उत्तर- तुर्की |

v).रूसी सेना नें हाल ही में किस अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल  का सफल परीक्षण किया ?
उत्तर- ‘सरमत’ |

Read: सफलता के लिए ज़रूरी है - Focus

बैंकिंग एवं वित्त
1.महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र के 70 लाख से अधिक लघु एवं सीमांत किसानों को जलवायु के प्रति अनुकूल प्रशिक्षण के लिए शुरू की जाने वाली परियोजना के लिए विश्व बैंक 4.2 करोड़ डॉलर का ऋण देगा |

बैंकिंग एवं वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में महाराष्ट्र जलवायु के प्रति अनुकूल प्रशिक्षण के लिए शुरू की जाने वाली परियोजना के लिए किस बैंक नें  4.2 करोड़ डॉलर का ऋण देने की घोषणा की ?
उत्तर विश्व बैंक |

खेल
1.कॉमनवेल्थ गेम में भारत को तीसरा गोल्ड मिल गया. वेट लिफ्टिंग के 77 किलोग्राम भार वर्ग में सतीश कुमार शिवलिंगम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है |

खेल करंट अफेयर्स क्विज
i). कॉमनवेल्थ गेम में भारत को तीसरा गोल्ड मैडल किस खिलाडी के माध्यम से प्राप्त हुआ ?
उत्तर- सतीश कुमार शिवलिंगम |

Read: PCS परीक्षा कैसे Qualify करे - PCS टॉपर की जुबानी

Advertisement