-->

Aug 21, 2018

Daily Current Affairs - 21 August 2018 (Hindi)


21 August Hindi Current Affairs 2018
राष्ट्रीय
1.गुजरात में ‘अभयम-181’ नामक मोबाइल एप लांच किया गया है. यह मोबाइल एप महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से लांच किया गया है |

2.पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियाँ उनकी दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य द्वारा हर की पौड़ी से गंगा में प्रवाहित की गईं |

3.केंद्र सरकार नें 8 फरवरी 2019 से शहरी इलाकों में रात 9 बजे और ग्रामीण इलाकों में शाम 6 बजे तक एटीएम में पैसा भरने का निर्देश दिया है |

4.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 5-5 लाख रुपये के 3 पुरस्कार देने की घोषणा की है. ये पुरस्कार कविता, पत्रकारिता में असाधारण योगदान और प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेंगे |

5.व्यावसायिक बिल्डिंगों की तरह पार्किंग को व्यवसाय के तौर पर विकसित करने के लिए मुंबई में पहली पार्किंग अथॉरिटी बनाई जाएगी |

 Read: मौसम के रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट क्या होते हैं – जाने

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से किस राज्य में ‘अभयम-181’ नामक मोबाइल एप लॉन्च किया गया ?
उत्तर- गुजरात |

ii).पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियाँ उनकी दत्तक पुत्री द्वारा किस स्थान पर गंगा में प्रवाहित की गईं ?
उत्तर- हर की पौड़ी (हरिद्वार) |

iii).केंद्र सरकार नें 8 फरवरी 2019 से शहरी क्षेत्रो में रात 9 बजे और ग्रामीण इलाकों में शाम कितने बजे तक एटीएम में पैसा भरनें  का निर्देश जारी किया ?
उत्तर- शाम 6 बजे तक |

iv).मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नें दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कितनी राशी के तीन पुरस्कार देने की घोषणा की ?
उत्तर- 5 लाख रुपये |

v).हाल ही में देश की पहली पार्किंग अथॉरिटी किस स्थान पर बनाए जाने की घोषणा की गई ?
उत्तर- मुंबई |


Read: प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे

अन्तराष्ट्रीय
1.राष्ट्रीय अंटार्कटिक एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किये गये शोध के अनुसार आर्कटिक की बर्फ के तेज़ी से पिघलने का भारतीय मानसून पर बुरा असर हो सकता है |

2.संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के पूर्व महासचिव और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान का 80 साल की उम्र में निधन हो गया. अन्नान 1997 से 2006 तक लगातार दो बार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे और 2001 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था |

3.मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन में अपने देश के साइबर टावर का नाम 'अटल बिहारी वाजपेयी टावर' रखने की घोषणा की |

4.बहु-प्रयोजन बराक 8 मिसाइल रक्षा प्रणाली, संयुक्त रूप से भारत और इज़राइल द्वारा विकसित, इजरायली नौसेना द्वारा विविध आर्थिक खतरों से अपने आर्थिक क्षेत्र और सामरिक सुविधाओं की रक्षा के लिए खरीदी जाएगी।

5. 1950-53 कोरियाई युद्ध से अलग 180 परिवारों को अलग कर दिया गया था, 20 अगस्त, 2018 से उत्तरी कोरिया में अस्थायी रूप से फिर से मिल जाएगा, तीन साल में पहली बार पुनर्मिलन किया जाएगा ।

6.स्वदेशी विकसित हेलीकॉप्टर लॉन्च एंटी-टैंक मार्गदर्शित मिसाइल 'हेलीना' 1 9 अगस्त, 2018 को पोखरण की सीमा में सेना हेलीकॉप्टर से सफलतापूर्वक उड़ान की जांच की गई थी। परीक्षण डीआरडीओ और भारतीय सेना द्वारा आयोजित किया गया था।

Read: आयुष्मान मित्र के 1 लाख पदों पर भर्ती 

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में किये गये शोध के अनुसार किस क्षेत्र की बर्फ पिघलने से भारत में मॉनसून प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की गई ?
उत्तर- आर्कटिक |

ii).संयुक्त राष्ट्र के किस पूर्व महासचिव और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता का हाल ही में निधन हो गया ?
उत्तर- कोफी अन्नान |

iii).किस देश के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ नें 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन में अपने देश के साइबर टावर का नाम 'अटल बिहारी वाजपेयी टावर' रखने की घोषणा की ?
उत्तर- मॉरीशस |

iv).बराक 8 मिसाइल रक्षा प्रणाली भारत और किस देश का का संयुक्त उद्यम है ?
उत्तर- इज़राइल |

v).किस युद्ध के दौरान लगभग 20 परिवारों को अलग किया गया था, जो अस्थायी रूप से 20 अगस्त को फिर से मिल गए थे ?
उत्तर- कोरियाई युद्ध |

vi).हाल ही में किस देश नें एंटी-टैंक निर्देशित मिसाइल का सफल परीक्षण किया ?
उत्तर- भारत |

Read: रीजनिंग के सवाल जल्दी कैसे हल करे - रेलवे और एसएससी परीक्षा के लिए

वित्त
1.दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 16 अरब डॉलर में 77% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है |

वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i).विश्व की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट नें भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 16 अरब डॉलर में कितने प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया ?
उत्तर- 77 प्रतिशत |

Read: रेलवे सुरक्षा बल में 10,000 भर्ती का नया विज्ञापन
खेल
1.भारत के प्रसिद्ध कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पूनिया ने एशियाई खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है |

2.बल्लेबाज़ ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में छक्के के साथ अपने पहले रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, बीस वर्षीय पंत टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले कुल 12वें खिलाड़ी हैं |

3.भारत और इंग्लैंड के मध्य खेले जा रहे नॉटिंघम टेस्ट मैचों की श्रृंखला में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किए गए ऋषभ पंत ने अपने डेब्यू मैच में पांच कैच लेकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया |

खेल करंट अफेयर्स क्विज
1.किस खिलाड़ी नें एशियाई खेल 2018 के पहले दिन स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश का गौरव बढाया ?
उत्तर- बजरंग पूनिया (कुश्ती) |

2.हाल ही में किस बल्लेबाज़ ने टेस्ट क्रिकेट में छक्के के साथ अपने पहले रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बननें का श्रेय प्राप्त किया ?
उत्तर- ऋषभ पंत |

3.भारत और इंग्लैंड के मध्य खेले जा रहे मैच में किस भारतीय क्रिकेटर ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में पांच कैच लेकर रिकॉर्ड बनाया ?
उत्तर- ऋषभ पंत |

Read: ऐसे करे SSC CGL परीक्षा के लिए तैयारी

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box