-->

Sep 28, 2018

Daily Current Affairs - 28 September 2018 (Hindi)



28 September Hindi Current Affairs 2018
राष्ट्रीय
1.वायु सेना द्वारा देश में बनी हवा से हवा में मार करने वाली "अस्त्र" मिसाइल बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (बीवीआरएएमएएम) का आज यानी 26 सितंबर, 2018 को सफल परीक्षण किया। भारतीय वायु सेना द्वारा इस मिसाइल का परीक्षण सुखोई-30 विमान से किया गया ।

2.सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में स्त्री और पुरुष के बीच विवाहेतर संबंध से जुड़ी IPC की धारा 497 को गैर-संवैधानिक करार दे दिया है |

3.सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह 29 अक्टूबर से अयोध्या मामले की सुनवाई विषय के गुण एवं दोष के आधार पर करेगा |

4.उपराष्ट्रपति एम. वैंकया नायडू ने हाल ही में जयपुर में स्मार्ट सिटी एक्सपो-2018 का उदघाटन किया | इसमें 20 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं |

5.मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल द्वारा राज्य कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि असम सरकार 2 अक्टूबर को राज्य में सार्वभौमिक पेंशन योजना शुरू करेगी |

Read: बायोमेडिकल इंजिनियरिंग में कैसे बनाये करियर

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में वायु सेना द्वारा हवा से हवा में मार करने वाली किस स्वदेश निर्मित मिसाइल का सुखोई विमान से सफल परीक्षण किया गया ?
उत्तर- "अस्त्र"

ii).सुप्रीम कोर्ट नें भारतीय दंड संहिता की किस धारा के अंतर्गत विवाहेतर संबंध को अपराध नहीं ठहराते हुए उसे रद्द कर दिया ?
उत्तर- धारा 497 |

iii).सुप्रीम कोर्ट नें अयोध्या में मस्जिद में नमाज पढ़ने के मामले से सम्बंधित अगली सुनवाई किस तिथि  को करने का निर्णय सुनाया ?
उत्तर- 29 अक्टूबर |

iv).हाल ही में उपराष्ट्रपति एम. वैंकया नायडू किस स्थान पर स्मार्ट सिटी एक्सपो-2018 का उद्घाटन किया ?
उत्तर- जयपुर |

v).हाल ही में किस राज्य सरकार ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पेंशन योजना आरम्भ करने की घोषणा की ?
उत्तर- असम |

अंतर्राष्ट्रीय 
1.द लांसेट पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार ह्यूमन कैपिटल रैंकिंग में फ़िनलैंड प्रथम स्थान पर है |

2.द लांसेट पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार ह्यूमन कैपिटल रैंकिंग में फ़िनलैंड प्रथम स्थान पर है जबकि भारत को 158वां स्थान हासिल हुआ है |

3.संयुक्त अरब अमीरात 19 व 20 नवंबर को राष्ट्र की राजधानी अबू धाबी में इंटरफेथ एलायंस फोरम की मेजबानी करेगा |

4.भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को 26 सितंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान, 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

5.पहले महिला विदेश मंत्री सम्मलेन का आयोजन कनाडा के मोंट्रियल में 21-22 सितम्बर, 2018 को किया गया। इस सम्मलेन का उद्देश्य राजनीती व नीति निर्माण में महिलाओ की भूमिका को उजागर करना था |

Read: मेडिकल-इंजीनियरिंग के अलावा कोर्स जो दे सकते है रोज़गार

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में जारी ह्यूमन कैपिटल रैंकिंग में किस देश नें पहला स्थान प्राप्त किया ?
उत्तर- फ़िनलैंड |

ii).हाल ही में जारी ह्यूमन कैपिटल रैंकिंग में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ ?
उत्तर- 158वां |

iii).हाल ही में किस देश ने नवंबर 2018 में इंटरफेथ एलायंस फोरम का आयोजन करने की घोषणा की ?
उत्तर- संयुक्त अरब अमीरात |

iv).भारत के प्रधानमंत्री के साथ हाल ही में किस देश के राष्ट्र प्रमुख को संयुक्त रूप से चैंपियंस ऑफ़ अर्थ अवार्ड से सम्मानित किया गया ?
उत्तर- इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस) |

v).हाल ही किस देश नें केवल महिला विदेश मंत्रियों के पहले सम्मेलन का आयोजन किया ?
उत्तर- कनाडा |

वित्त
1.वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि नया दिवालियापन कानून, अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था और राक्षस भारत की विकास दर को बढ़ाने में मदद करेगा और इसे 8% पर बनाए रखेगा ।

2.शिलांग में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की कि सरकार देश के पूर्वोत्तर राज्यों में राष्ट्रीय राजमार्गों में सुधार के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी ।

Read: नैनो टेक्नोलॉजी में करियर कैसे बनाये

वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i).वित्त मंत्री अरुण जेटली के अनुसार, भारत की विकास दर किस दर पर स्थिर रहेगी ?
उत्तर- आठ प्रतिशत |

ii).परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार केंद्र सरकार देश के पूर्वोत्तर राज्यों में राष्ट्रीय राजमार्गों में सुधार हेतु कितनी राशि व्यय करेगी ?
उत्तर- 1.5 लाख करोड़ रुपये |

खेल
1.स्पेन की बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने चाइना ओपन 2018 का महिला एकल वर्ग का खिताब जीता। उन्होंने फाइनल में चीन की चेन युफ़ी को हराया।

2.क्रोएशिया के मिडफील्डर लुका मोद्रिच को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने लगभग एक दशक तक चले लिओनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दबदबे को समाप्त किया। वर्ष 2008 से मेसी और रोनाल्डो ही इस पुरस्कार को जीतते आये हैं, उन दोनों नें इस पुरस्कार को 5-5 बार जीता ।

खेल करंट अफेयर्स क्विज
i).चाइना ओपन 2018 का महिला एकल वर्ग का ख़िताब किसने जीता ?
उत्तर- कैरोलिना मारिन |

ii).हाल ही में किस देश के फुटबाल खिलाडी लुका मोद्रिच को फीफा प्लेयर ऑफ़ द इयर चुना गया ?
उत्तर- क्रोएशिया |

Read: सरकारी नौकरीया हिंदी में भी पढ़ी जा सकती है

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box