-->

Sep 29, 2018

Daily Current Affairs - 29 September 2018 (Hindi)



29 September Hindi Current Affairs 2018
राष्ट्रीय
1.भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मेजबानी में हुई जी4 की बैठक में सुधार प्रक्रिया की समीक्षा की गई |
2.दिल्ली से बाहर पहली बार जोधपुर में कमांडर कांफ्रेस आयोजित हो रही है. जोधपुर को एशिया का सबसे बड़ा एयरबेस भी माना जाता है |

3.इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डे और अहमदाबाद के सरदार बल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2016-17 से सम्मानित किया गया है |

4.नई दूरसंचार नीति के तहत वर्ष 2020 तक देश के हर एक नागरिक को 50 एमबीपीएस की तथा हर एक ग्राम पंचायत को एक जीबीपीएस की ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है |

5.विश्व पर्यटन दिवस प्रतिवर्ष 27 सितम्बर को मनाया जाता है | समारोह संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा 1980 में शुरु किया गया था |

6.भारतीय सेना द्वारा एलओसी पार आतंकी कैंपों पर सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर (राजस्थान) में 3 दिवसीय 'पराक्रम पर्व' की शुरुआत की |

Read: कैसे पाये देश के सबसे बड़े बैंक SBI में नौकरी !!!

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में आयोजित की गई जी-4 बैठक में भारत की ओर से किसने भाग लिया था ?
उत्तर- सुषमा स्वराज

ii).हाल ही में कमांडर कांफ्रेस का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है, जिसे एशिया का सबसे बड़ा एयरबेस माना जाता है ?
उत्तर- जोधपुर |

iii).राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कारों में किस शहर के एयरपोर्ट को सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट का पुरस्कार प्राप्त हुआ ?
उत्तर- इंदौर |

iv).हाल ही में स्वीकृत की गई नई दूरसंचार नीति के अनुसार किस वर्ष तक प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक जीबीपीएस की ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया ?
उत्तर- वर्ष 2020 तक |

v).हाल ही में विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया गया ?
उत्तर- 27 सितम्बर |

vi).भारतीय सेना द्वारा एलओसी पार आतंकी कैंपों पर सर्जिकल स्ट्राइक के कितने वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने जोधपुर में तीन दिवसीय 'पराक्रम पर्व' का शुभारम्भ किया ?
उत्तर- दो वर्ष |

अंतर्राष्ट्रीय 
1.भारत और मोरक्को ने रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सहमती प्रकट की | इस सम्बन्ध में मोरक्को के रक्षा मंत्री अब्देलतिफ लौदयी और भारतीय रक्षा मंत्री के बीच नई दिल्ली में हुई वैठक के बाद निर्णय लिया गया |

2.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार इज़रायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष सुलझाने के लिए दो देश सिद्धांत का समर्थन किया है |

3.भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को 26 सितंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान, ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

4.वोरोम्बे टाइटन (जिसका मतलब मालगासी और यूनानी में ‘बड़ा पक्षी’ है) का 800 किलोग्राम वजन था और यह तीन मीटर लंबा था ।

5.आर्म्ड कॉनफ्लिक्ट लोकेशन ऐंड इवेंट डेटा प्रोजेक्ट (ऐसीएलईडी) के आंकड़ों के अनुसार, यमन में जून 2018 से अब तक आम नागरिकों की मौत की संख्या में 164% बढ़ोतरी हुई |

Read: IBPS की तैयारी कैसे करे - Clerk, PO, SO और Office Assistant

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में मोरक्को और किस देश ने रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सहमति व्यक्त की ?
उत्तर- भारत |

ii).अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार इज़रायल और किस देश के मध्य संघर्ष सुलझाने के लिए दो देश सिद्धांत का समर्थन किया  ?
उत्तर- फिलिस्तीन |

iii).भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ किस देश के राष्ट्र प्रमुख को संयुक्त रूप से चैंपियंस ऑफ़ अर्थ अवार्ड से सम्मानित किया गया ?
उत्तर- फ्रांस |

iv).हाल ही में जियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ लंदन ने विश्व की सबसे बड़े पक्षी का खिताब किसे दिया ?
उत्तर- वोरोम्‍बे टाइटन |

v).आर्म्ड कॉनफ्लिक्ट लोकेशन ऐंड इवेंट डेटा प्रोजेक्ट के आंकड़ों के अनुसार, यमन में जून 2018 से अब तक आम नागरिकों की मौत की संख्या में कितने प्रतिशत बढ़ोतरी हुई?
उत्तर- 164 प्रतिशत |

वित्त
1.केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने 19 गैर-आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं के आयात में कमी करने हेतु आयात शुल्क में वृद्धि की. इस निर्णय को रुपये के अवमूल्यन को रोकने के लिए लिया गया है |

Read: सरकारी नौकरी मिलेगी जरूर अगर आपका करेंट अफेयर्स होगा मजबूत

वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i).केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने कितने गैर-आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं के आयात में कमी करने हेतु आयात शुल्क में वृद्धि की ?
उत्तर- उन्नीस |

खेल
1.केरल के 19 वर्षीय मुरली श्रीशंकर ने 58वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन 27 सितंबर 2018 को 8.20 मीटर की छलांग लगाकर अंकित शर्मा के 2016 में अलमाटी में बनाये 8.19 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया |

खेल करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में 58वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन 8.20 मीटर की छलांग लगाकर किसने एक नया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया ?
उत्तर- मुरली श्रीशंकर |

Read: Samanya Gyan Darpan 2018 - Month Wise (मासिक पत्रिका)

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box