-->

Oct 25, 2018

Quick Current Affairs 25 October 2018 in Hindi


25 October Current Affairs 2018
1. 24 अक्टूबर 2018 को उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया कि, किस वर्ष से देश में भारत स्टेज-4 श्रेणी के वाहनों की बिक्री नहीं होगी ?
उत्तर- एक अप्रैल 2020 |

2.हाल ही में भारत और किस देश ने सित्तवे बंदरगाह के ऑपरेशनलाइजेशन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये ?
उत्तर- म्यांमार |

3. 23 अक्टूबर 2018 को भारत, अफगानिस्तान और किस देश ने चाबहार बंदरगाह परियोजना पर अपनी पहली त्रिपक्षीय वार्ता की ?
उत्तर- ईरान |



4.हाल ही में भारत और किस देश ने आन्तरिक सुरक्षा सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये ?
उत्तर- चीन |

5.अमेरिका ने हाल ही में किस देश के साथ परमाणु हथियार संधि समाप्त करने की घोषणा की ?
उत्तर- रूस |

6.किस देश ने पाकिस्तान को 300 करोड़ डॉलर की सहायता करने पर हाल ही में सहमति व्यक्त की ?
उत्तर- सऊदी अरब |


7.भारत सरकार नें किस देश के मध्य फिनटेक पर संयुक्त कार्य समूह गठित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- सिंगापुर |

8.केंद्र सरकार ने लोक स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत को प्रोत्साहन देने हेतु आशा कार्यकर्ता का यात्रा भत्ता 5000 रुपए से बढ़ाकर कितना करने का निर्णय लिया ?
उत्तर- छ: हजार रुपये |

9.भारत में 3000 महिलाओं ने किस अवसर पर नारी गरिमा का संदेश देने के लिए पारंपरिक परिधानों में एक साथ लोक नृत्य किया ?
उत्तर- कुल्लू दशहरा |


10.हाल ही में किस नेता को वर्ष 2018 के सियोल शांति पुरस्कार हेतु चयनित किया गया ?
उत्तर- नरेंद्र मोदी |

11.किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, निजीकरण मानवाधिकारों के लिए हितकर नहीं है ?
उत्तर- संयुक्त राष्ट्र |

12.किस भारतीय शहर में मातृ एवं बाल स्वास्थ्य 2018 पर वैश्विक बैठक आयोजित किये जानें की घोषणा हुई ?
उत्तर- दिल्ली |


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |






Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box