29 December Current Affairs 2018
1.ऑस्ट्रेलिया के जर्नल ऑफ बॉटनी में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार देश में अगले एक दशक में कितनी पौधों की प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा बताया ?
उत्तर- पचास |
2.हाल ही में केंद्र सरकार ने असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को अपडेट किए जाने की प्रक्रिया पूरी होने की समय सीमा 31 दिसंबर 2018 से बढ़ाकर कितनी कर दी ?
उत्तर- 30 जून 2019 |
3.किस राज्य सरकार ने हाल ही में टिहरी झील में सी-प्लेन चलाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- उत्तराखंड सरकार |
4.हाल ही में किस आईआईटी संस्था ने भूकंप आने से लगभग एक मिनट पहले लोगों को अलर्ट करने वाला वॉर्निंग सिस्टम निर्मित किया ?
उत्तर- आईआईटी रुड़की |
5.रेल मंत्रालय ने 1 जनवरी 2019 से 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के ट्रांसजेंडर को रेल किराए में कितने प्रतिशत का रियायत देने की घोषणा की ?
उत्तर- 50 प्रतिशत |
6.हाल ही में किस क्रिकेटर को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में आधिकारिक रूप से सम्मिलित किया गया ?
उत्तर- रिकी पोंटिंग |
7.हाल ही में पुरुष मुक्केबाजी के मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- सीए कटप्पा |
8.दिल्ली में आयोजित मिसेज इंडिया माई आईडेंटिटी ब्यूटी पेजेंट 2018 में मिसेज इंडिया 2018 का खिताब किसे प्राप्त हुआ ?
उत्तर- दिव्या पाटीदार जोशी |
9.किस राज्य सरकार ने सितारवादक मंजू मेहता को संगीत के क्षेत्र में योगदान हेतु ‘तानसेन पुरस्कार 2018’ से सम्मानित किया ?
उत्तर- मध्य प्रदेश |
10.हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा अटल भाषांतर योजना आरंभ की गई ?
उत्तर- विदेश मंत्रालय |
11.अमरावती में उच्च न्यायालय के निर्माण के साथ ही भारत में उच्च न्यायालयों की संख्या कितनी हो जाएगी ?
उत्तर- 25 |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |
Advertisement
No comments:
Post a Comment
If you have any query, write in comment box