-->

Jan 16, 2019

Quick Current Affairs 16 January 2019 in Hindi

16 January Current Affairs 2019

1.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में बलांगिर-बिचुपाली रेल लाइन का उदघाटन किया तथा सोनपुर केंद्रीय विद्यालय की आधारशिला रखी ?
उत्तर- ओड़िशा |

2.हाल ही में ताईवान के प्रधानमंत्री के रूप में किसने शपथ ग्रहण की ?
उत्तर- सु त्सेंग-चांग |

3.चुनाव आयोग ने शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) को कौन सा चुनाव चिन्ह दिया ?
उत्तर- चाबी |


4.हाल ही में एक्सेंचर के सीईओ व चेयरमैन का क्या नाम है, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफ़ा दे दिया?
उत्तर- पियरे नान्तमी |

5.हाल ही में किस राज्य सरकार ने 1 मार्च 2019 से प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाये जाने की घोषणा की ?
उत्तर- पुडुचेरी |

6.पहली भारत-मध्य एशिया वार्ता का आयोजन 12 से 13 जनवरी के मध्य किस देश में किया गया ?
उत्तर- उज्बेकिस्तान |


7.हाल ही में इसरो ने मिशन गगनयान के लिए कब तक की डेडलाइन निर्धारित की ?
उत्तर- दिसम्बर, 2021तक |

8.किन दो भारतीय खिलाड़ियों को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की मानद सदस्यता प्रदान की गयी?
उत्तर- विराट कोहली और रवि शास्त्री |

9.हाल ही में किस पत्रकार को अलायन्स फॉर मीडिया फ्रीडम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया ?
उत्तर- नरसिम्हन राम |


10.हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं तुलसी गब्बार्ड किस देश से सम्बंधित हैं?
उत्तर- अमेरिका |

11.भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा देश की डिज़िटल भुगतान प्रणाली को मजबूत करने के लिए उपाय सुझाने के लिए नवगठित उच्च-स्तरीय समिति की अध्यक्षता किसे दी गई ?
उत्तर- नंदन नीलेकणि |

12.किस भारतीय पर्यटक स्थल को न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा प्रकाशित "वर्ष 2019 में देखने योग्य 52 स्थान" की सूची में दूसरे स्थान पर रखा गया ?
उत्तर- हम्पी |


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |


Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box