-->

Jan 24, 2019

Quick Current Affairs 24 January 2019 in Hindi

24 January Current Affairs 2019

1.आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के अनुसार, सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को दिए गए 10 प्रतिशत के आरक्षण में कितने प्रतिशत राज्य के कापू जाति के लोगों को दिया जाएगा ?
उत्तर- पांच प्रतिशत |

2.रिसर्च व कंसल्टेंसी फर्म वुड मैकेंज़ी की रिपोर्ट के अनुसार कच्चे तेल की मांग के मामले में भारत वर्ष 2019 में किस देश को पछाड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश बन सकता है ?
उत्तर- चीन  |

3.जर्मनी और किस देश ने एक नई मैत्री संधि 'आहेन' पर हस्ताक्षर किये, जिसका उद्देश्य एक-दूसरे का बचाव, दोनों देशों में मित्रता बढ़ाना और दोनों देशों के नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार करना है?
उत्तर- फ्रांस |


4.हाल ही में किस भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ को आईसीसी के पुरुष इमर्जिंग प्लेयर ऑफ इयर 2018 चुना गया ?
उत्तर- ऋषभ पंत |

5.किस देश के राष्ट्रीय बैंक ने देश में 100 रुपये से अधिक मूल्य के भारतीय नोटों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया ?
उत्तर- नेपाल |

6.हाल ही में भारत रत्न से सम्मानित किस वैज्ञानिक को प्रथम शेख सौद अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया ?
उत्तर- सीएनआर राव |


7.सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गये निर्णय के अनुसार न्यायिक अधिकारी पद के लिए सुनाई और देखने में अयोग्यता की वैध सीमा कितनें प्रतिशत निर्धारित की गयी ?
उत्तर- पचास प्रतिशत |

8.यूएनसीसीडी कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज के 14वें सत्र का आयोजन किस देश में किया जायेगा ?
उत्तर- भारत |


9.हाल ही में जारी रेटिंग्स एजेंसी क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार कौन सा राज्य 11.3% की दर के साथ वित्त वर्ष 2017-18 में राज्यों के विकास दर के मामले में टॉप पर रहा ?
उत्तर- बिहार |

10.हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राष्ट्रीय स्मारक स्थल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की याद में बनाये गये संग्रहालय का उदघाटन किया ?
उत्तर- लाल किला |

11.कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों के मामले में दुनिया में भारत किस  रैंकिंग पर है?
उत्तर- तीसरा स्थान |


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box