-->

Mar 25, 2019

Quick Current Affairs 25 March 2019 in Hindi

25 March Current Affairs 2019

1.एनजीटी ने मार्च 2019 में किस राज्य के मुख्य सचिव को राज्य के शैक्षिक पाठ्यक्रम में पर्यावरण विषय को शामिल करने का निर्देश दिया ?
उत्तर- बिहार |

2.हाल ही में किस बैंक के लगभग 2 अरब डालर कर्ज की धोखाधड़ी मामले में मुख्य अभियुक्त नीरव मोदी को ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया ?
उत्तर- पंजाब नेशनल बैंक |

3.टी-सीरीज़ अपने किस प्रतिद्वंद्वी को पछाड़कर सर्वाधिक सब्सक्राइबर वाला यूट्यूब चैनल बन गया ?
उत्तर- प्यूडिपाई |


4.हाल ही में भारत ने किस देश में जारी स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स में कुल 233 पदक जीत लिए जिनमें 60 स्वर्ण, 83 रजत और 90 कांस्य पदक शामिल हैं?
उत्तर- संयुक्त अरब अमीरात |

5.किस देश की प्रधानमंत्री ने क्राइस्टचर्च में मस्जिदों पर हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में असॉल्ट राइफलों और सेमी-ऑटोमैटिक बंदूकों की बिक्री पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध की घोषणा की ?
उत्तर- न्यूज़ीलैंड |

6.किस देश के ऊर्जा विभाग ने बताया कि देश का पहला 'एक्सास्केल सुपरकंप्यूटर' 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगा जो प्रति सेकेंड अरबों गणनाएं करने में सक्षम होगा ?
उत्तर- अमेरिका |

7.यूएन की 'विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2019' के अनुसार भारत खुशहाल देशों की सूची में पिछले साल के मुकाबले 7 स्थान नीचे गिरकर कितने पायदान पर पहुंच गया ?
उत्तर- 140वें |


8.हाल ही में किस देश ने शिक्षा उपरांत दिये जाने वाले वीज़ा व्यवस्था में सुधार करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा रणनीति’ की घोषणा की ?
उत्तर- ब्रिटेन |

9.हाल ही में भारत का पहला लोकपाल किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष |

10.राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में वर्ष 2017-18 के दौरान कुपोषण का दर क्या है ?
उत्तर-  34.70 प्रतिशत |


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |

Read: Comparision Between SBI & IBPS Clerk Career


Read: Last Minute Tips For प्रतियोगी परीक्षा


Read: Apply for Latest More Bank Jobs

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box