1.हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तानी नागरिकों को मिलने वाली वीजा अवधि को 5 साल से घटाकर कितने माह कर दिया ?
उत्तर- तीन माह |
2.संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में प्रदूषित हवा में सांस लेने के कारण हर घंटे में लगभग कितने लोगों की मौत हो रही है ?
उत्तर- 800 लोगों की |
3.फोर्ब्स के अनुसार फेसबुक को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग को पछाड़कर किस देश की 21 वर्षीय टीवी स्टार काइली जेनर सबसे कम उम्र में सेल्फ मेड अरबपति बन गई ?
उत्तर- अमेरिका |
4.हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने थलसेना की कितनी शाखाओं में महिला अफसरों को स्थाई कमीशन देने की घोषणा की ?
उत्तर- दस |
5.उत्तराखंड आपदा रिकवरी परियोजना के लिए 96 मिलियन अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त वित्तीय सहायता के लिए केंद्र सरकार, उत्तराखंड सरकार और किसके मध्य एक त्रिपक्षीय ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये गए ?
उत्तर- विश्व बैंक |
6.किस राज्य सरकार ने हाल ही में विश्व बैंक के साथ व्यय प्रबंधन में सुधार लाने में सहायता प्रदान करने हेतु 25.2 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये ?
उत्तर- छत्तीसगढ़ |
7.हाल ही में केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली कंपनियों की गैर-प्राथमिक परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण में तेज़ी लाने हेतु किस विभाग के अंतर्गत एक विशेष सेल स्थापित करने की योजना बनाई गई ?
उत्तर- सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) |
8.केंद्र सरकार ने हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा का गैर-कार्यकारी चेयरमैन किसे नियुक्त किया ?
उत्तर- हसमुख अधिया |
9.हाल ही में कृषि वेब पोर्टल राइस नॉलेज बैंक की शुरुआत किस राज्य में आरंभ की गयी ?
उत्तर- असम |
10.जम्मू और कश्मीर में भारत सरकार ने किस संगठन को पांच वर्षों के लिए बंद कर दिया ?
उत्तर- जमात-ए-इस्लामी जम्मू और कश्मीर |
11.हाल ही में किस देश ने फिलिस्तीनी मिशन का विलय इजराइल दूतवास में किया ?
उत्तर- अमेरिका |
12.भारत सरकार ने किस अवधि को अंतर्राष्ट्रीय निर्माण तकनीक वर्ष घोषित किया ?
उत्तर- अप्रैल 2019- मार्च 2020 |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |
Read: Computer Basic Knowledge
Read : जानिए सरकारी नौकरी की जानकरी अब हिंदी में भी
Read: कोर्स और कॉलेज का चयन कैसे करें- जानिए Tips
Read:क्या है प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना - कैसे पाये रोजगार
Advertisement
No comments:
Post a Comment
If you have any query, Write in Comment Box