-->

May 12, 2018

Daily Current Affairs - 12 May 2018 (Hindi)


12 May Hindi Current Affairs 2018



राष्ट्रीय
1.लगभग आठ साल पहले ओडिशा के केंदुझर ज़िले के चंपुआ से बरामद एक चट्टान के नमूने भारत को भू-विज्ञान अध्ययनों के लिहाज़ से एक महत्वपूर्ण स्थल बना दिया है ।

2.केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित स्मार्ट सिटी मिशन को वास्तविक धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी प्राप्त करते हुए   मध्यप्रदेश के सात स्मार्ट सिटी शहरों के लिये देश के पहले एकीकृत केंद्र लांच किया |

3.तेलंगाना सरकार नें  एक नई योजना शुरू की है, जिसमें राज्य के किसानों को फसल निवेश समर्थन के रूप में हर साल 8,000 रुपये प्रति एकड़ मिलेगा।

4.टेक कंपनी आईबीएम नें  जानकारी लीक होने से रोकने के लिए अपने सभी कर्मचारियों के यूएसबी और एसडी कार्ड जैसे किसी भी पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है |

5.प्रधानमंत्री 11 मई को बस सेवा को नेपाल के जनकपुर से रवाना किया, अगले दिन बस उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या पहुंचेगी |

6.भारतीय आम की मांग वैश्विक बाजार में बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार अगले सप्ताह मुंबई में एक अतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगी |

7.भारत में 11 मई 2018 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया. इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1998 में हुए पोखरण परमाणु टेस्ट से हुई थी |

Read: Top 10 Highest Paying Jobs

राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में भारत के किस राज्य में विश्व की दूसरी सबसे पुरानी चट्टान की खोज हुई ?
उत्तर- ओडिशा |

ii). हाल ही में किस राज्य में पहले एकीकृत स्मार्ट सिटी नियंत्रण केंद्र लॉन्च हुआ ?
उत्तर- मध्यप्रदेश |

iii). किस राज्य सरकार नें एक नई योजना आरंभ की है, जिसके अंतर्गत राज्य के किसानों को फसल निवेश समर्थन के रूप में प्रति वर्ष  8,000 रुपये प्राप्त होंगे ?
उत्तर- तेलंगाना |

iv). हाल ही में किस आईटी कंपनी ने कर्मचारियों को यूएसबी प्रयोग करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया ?
उत्तर- आईबीएम |

v). हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें नेपाल के जनकपुर से भारत के किस स्थान के लिए बस यात्रा आरंभ की ?
उत्तर- अयोध्या |

vi).भारतीय आम की मांग वैश्विक बाजार में बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार अगले सप्ताह किस स्थान पर एक अतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करनें की घोषणा की ?
उत्तर- मुंबई |

vii).भारत में 11 मई 2018 को किस दिवस के रुप में मनाया गया ?
उत्तर- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस |

Read: आर्टिफिशल इंटेलिजेंस मे है सम्भावनाये और नौकरी अपार

अन्तराष्ट्रीय
1.भारत और पनामा नें आतंकवाद के खिलाफ साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है । विदेश मंत्रालय की सचिव प्रीती सरन नें कहा कि, आतंकवाद के खतरे से निपटने को लेकर जो बातचीत हुई वह चर्चा का महत्वपूर्ण हिस्सा था।

2.सऊदी अरब के यातायात महानिदेशक मोहम्मद अल-बज़मी नें बताया है, कि देश में महिलाओं के गाड़ी चलाना शुरू करनें  के लिए सभी आवश्यकताएं पूरी कर ली गई हैं, और वह 24 जून से गाड़ी चला सकेंगी |

3.सीरिया में मौजूद ईरानी सेना द्वारा गोलन हाइट्स स्थित इज़रायली सेना के ठिकानों पर 20 रॉकेट और मिसाइल हमले के जवाब में इज़रायल ने भी देर रात सीरिया स्थित ईरानी सैन्य ठिकानों पर कई हवाई हमले किए |

4.फ़ोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के ताकतवर लोगों की सूची में भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी का नाम 32वें नंबर पर शामिल है |

5.अमेरिकी राजकोषीय विभाग नें 10 मई 2018 को ईरान के छह लोगों को कथित रूप से इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के साथ जुड़े होने के कारण प्रतिबंधित कर दिया |

6.फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल ने वॉलमार्ट से डील के बाद पद से त्यागपत्र दे दिया |

Read: आईआईएम के दो साल के कोर्स को ही डिग्री की मान्यता 

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज
i).भारत और किस देश नें हाल ही में आतंकवाद के विरुद्ध एक साथ आगे बढ़नें का निर्णय लिया ?
उत्तर- पनामा |

ii).हाल ही में किस देश में  महिलाओं  को  24 जून 2018 से गाड़ी चलानें की अनुमति प्राप्त हुई ?
उत्तर- सऊदी अरब |

iii).हाल ही में किस देश नें सीरिया में ईरान के विरुद्ध हवाई हमले की शुरुआत की ?
उत्तर- इज़राइल |

iv).फ़ोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के ताकतवर लोगों की सूची में भारत के किस उद्योगपति का नाम 32वें नंबर पर है ?
उत्तर- मुकेश अंबानी |

v). हाल ही में अमेरिका नें  किस देश पर नये प्रतिबंध लगानें की घोषणा की ?
उत्तर- ईरान |

vi). फ्लिपकार्ट के किस सह-संस्थापक नें वॉलमार्ट से डील के बाद अपने पद से त्यागपत्र दे दिया ?
उत्तर- सचिन बंसल |

Raed: UPSEE 2018: UPTU में MBA का घटता क्रेज

बैंकिंग एवं वित्त
 
1.अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि 2018 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.4 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी और 2019 तक यह 7.8 फीसदी पर पहुंच जाएगी |

बैंकिंग एवं वित्त करंट अफेयर्स क्विज
i).अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था वर्ष  2018 में 7.4 फीसदी की रफ्तार से बढ़कर  2019 में कितनी फीसदी पहुंचनें की संभावना है ?
उत्तर- 7.8 प्रतिशत |

खेल
1.दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज़ ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक (128) व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए |

खेल करंट अफेयर्स क्विज
i).हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी नें आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक रन बनानें का रिकॉर्ड बनाया ?
उत्तर- ऋषभ पंत |

Read: भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की सूची

Advertisement