-->

Jan 23, 2019

बोर्ड परीक्षा में लिखने का तरीका, लिखित परीक्षा में ज्यादा नंबर कैसे लाये

बोर्ड परीक्षा में लिखने का तरीका

सभी छात्रों के जीवन में परीक्षा का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है, छात्र जो भी अध्ययन करते है, उसी के अनुरूप लिखित परीक्षा में प्रदर्शन करते है | इस परीक्षा में किसी छात्र को अधिक अंक प्राप्त होते है और किसी छात्र को कम अंक प्राप्त होते है, इसका कारण छात्र की प्रतिभा, नॉलेज, आत्मविश्वास और हैंड राइटिंग होती है | लिखित परीक्षा में अच्छा स्कोर करना कठिन नहीं है, बस इसके लिए प्लानिंग और कुछ टेक्निक की आवश्यकता है | यदि आपको इसके विषय में जानकारी नहीं है, तो इस पेज पर लिखित परीक्षा की तैयारी तथा ज्यादा नंबर प्राप्त करने के विषय में बताया जा रहा है |




भोजन पर ध्यान
परीक्षा के समय आपको पौष्टिक भोजन ग्रहण करना होगा | यह आपके मानसिक दबाव को कम करने में सहायता प्रदान करेगा |

मोबाइल का कम प्रयोग करना
पेपर के समय आपको अपने मोबाइल को दूर रखना होगा होगा, जिससे पेपर की तैयारी करते समय आपका ध्यान कहीं पर न जाये, यदि आप मोबाइल को अपने पास रखते है, तो आपको उसे साइलेंट मोड में रखना चाहिए, आप सोशल मिडिया से बिलकुल दूर रहे |

गलतियों से सीखें
लिखित परीक्षा की तैयारी करते समय आपको अपनी गलतियों को इग्नोर नहीं करना चाहिए, आपको प्रत्येक गलती से सीखना होगा | आपको किसी भी प्रकार से गलती की पुनरावृति नहीं करना होगा |


महत्वपूर्ण प्रश्न
लिखित परीक्षा की तैयारी में आपको महत्वपूर्ण प्रश्नों की एक लिस्ट बनानी चाहिए जो लगभग सभी परीक्षा में पूछे जाते है, यदि आप इन सभी प्रश्न को तैयार कर लेते है, तो आपके अधिकांश प्रश्न उसी से पूछ लिए जाते है |

शार्ट ट्रिक
आपको प्रश्नों के उत्तर याद करने के लिए शार्ट ट्रिक का प्रयोग करना होगा | यह आपको पेपर हल करने में बहुत ही सहायता करती है | जो भी प्रश्न आपको न याद हो रहे हो उसके लिए आप अपने अनुसार शार्ट ट्रिक बना सकते है |



बोर्ड परीक्षा में लिखने का तरीका
  • किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उसकी तैयारी अच्छी होनी चाहिए | इसके लिए आपको पुराने प्रश्न पत्र को हल करना होगा | पुराने प्रश्न पत्र से आपको परीक्षा के स्तर के विषय में सही जानकारी हो जाएगी तथा पेपर में कितने बहुविकल्पी, अतिलघुत्तरी, लघु उत्तरीय और विस्तृत उत्तरीय प्रश्न आएंगे के बारे में सही जानकारी हो जाएगी |
  • अब आपको एक- एक नंबर वाले प्रश्नों पर विशेष ध्यान होगा क्योंकि इसमें पूरे-पूरे अंक प्राप्त होते है, यदि आपके सभी बहुविकल्पी प्रश्न सही हो जाते है, तो यह आपके कुल अंक में बहुत ही सहायता प्रदान करेंगे |
  • बहुविकल्पी हल करने के बाद आपको अतिलघुत्तरी प्रश्न को हल करना चाहिए | यहाँ पर आपको शब्दों की त्रुटि पर ध्यान देना होगा | यदि आपके सभी शब्द सही होंगे तो इसमें भी पूरे अंक प्रदान किये जाते है |
  • लघु उत्तरीय प्रश्नों को हल करते समय प्रश्न को ध्यान से दो बार पढ़े, यहाँ पर आपको यह देखना है, कि प्रश्न में पूछा क्या गया है, आपको शब्द सीमा के अंदर केवल पूछी गई बातों को ही लिखना होगा | इससे आपको पूरे अंक प्राप्त होने की आशा व्यक्त की जा सकती है, परन्तु यदि आपकी हैंड राइटिंग सुन्दर नहीं होगी, तो आपके अंकों की कटौती की जाएगी |
  • अब आपको विस्तृत उत्तरीय प्रश्न को करना चाहिए | इनकों करने से पहले आप को शेष समय के बारे में जानकारी कर लेनी चाहिए, उसी के अनुरूप आपको तेजी से सभी प्रश्न को हल करना चाहिए | यहां पर आपकी हैंड राइटिंग अच्छी रहती है, तो आप अन्य छात्रों से आगे निकल सकते है नहीं तो आप पीछे भी रह सकते है |
  • अब जितना समय शेष बचा है, आपको उसी समय में सभी प्रश्न को हल करना है, यह आपकी क्षमता के बारे में जानकारी देता है | यह आपको मॉडल पेपर को हल करते समय सीखना है, आप जितना अधिक अभ्यास कर लेंगे, आपको परीक्षा में उतने ही अच्छे अंक प्राप्त होंगे |
  • आपको प्रश्न पत्र हल करते समय टाइम मैनेजमेंट सीखना होगा |



Written Exam में ज्यादा नंबर कैसे लाये
  • लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए आपको पाठ्यक्रम को समझना होगा इसी के अनुरूप आपको अपनी तैयारी शुरू करनी चाहिए |
  • आपको प्रश्न के उत्तर लिख कर अभ्यास करना चाहिए | इससे आपके हाथों का फ्लो सही हो जायेगा जिससे आप तेजी के साथ प्रश्न हल कर सकते है |
  • उत्तर रटने के स्थान पर समझने का प्रयास करना होगा , इससे आपको उत्तर जल्दी याद हो जायेगा |
  • आपको एक समय सारणी बनानी होगी तथा प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित समय तय करना होगा और मॉडल प्रश्न पत्र को हल करते समय आपको उस समयसीमा का ध्यान रखना होगा |
  • आपकी राइटिंग अच्छी होनी चाहिए |
  • प्रश्न में पूछी गयी बात का ही उत्तर देना चाहिए |
  • उत्तर लिखते समय हैडिंग और पैराग्राफ का विशेष ध्यान देना होगा, जिससे बात जल्दी समझ में आ सके |
  • आपकी भाषा सरल होनी चाहिए |
  • लिखते समय पूर्ण विराम, अल्प विराम, प्रश्न चिन्ह इत्यादि का विशेष ध्यान दे, इससे आप परीक्षक को आकर्षित कर सकते है |
  • उत्तर लिखते समय आपको डायग्राम और सूत्र का स्पष्ट वर्णन करना होगा | इससे आपको अन्य की अपेक्षा अधिक अंक प्राप्त होंगे |


यहाँ पर हमनें आपको बोर्ड परीक्षा में लिखने का तरीका, Written Exam में ज्यादा नंबर लाने के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इसी प्रकार के ढेरो मोटिवेशनल आर्टिकल, करियर टिप्स एजुकेशनल न्यूज़ हमारे पोर्टल sarkarinaukricareer.in पर उपलब्ध हैं, आप अपने विचार हमसे साझा भी कर सकते हैं और आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर पूछिये, आपकी प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें इंतज़ार रहेगा  | अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज को जरूर like करे|

Read: बोर्ड एक्जाम्स की मत लीजिये टेंशन, बच्चों को बताइए ये बातें

Read: जल्दी अंग्रेजी बोलना कैसे सीखे - जानिये तरीके


Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box