-->

Apr 2, 2019

Quick Current Affairs 2 April 2019 in Hindi

2 April Current Affairs 2019

1.हवाई अड्डों के लिए स्काईट्रैक्स द्वारा जारी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में किस हवाई अड्डे को लगातार सातवीं बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का ख़िताब मिला ?
उत्तर- सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे को |

2.हाल ही में इसरो ने PSLV C-45 से डीआरडीओ के किस सैटेलाईट सहित 28 विदेशी नैनो सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक लॉन्च किया ?
उत्तर- 'EMISAT'|


3.देना बैंक और विजया बैंक का हाल ही में किस बैंक में विलय कर दिया गया ?
उत्तर- बैंक ऑफ बड़ौदा |

4.हाल ही में पाकिस्तान ने नया विदेश सचिव किसे नियुक्त किया ?
उत्तर- सोहैल महमूद |

5.हाल ही में दिल्ली सरकार की किस अध्यापिका को डेढ़ लाख की पुरस्कार राशि के साथ मार्था फेलर पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
उत्तर- मनु गुलाटी |


6.दक्षिण कोरिया की हॉकी टीम ने सुल्तान अज़लान शाह कप के फाइनल में पेनल्टी शूट-आउट में किस देश को 4-2 से पराजित किया ?
उत्तर- भारत |

7.मियामी ओपन के फाइनल मुकाबले में जॉन इसनर को पराजित कर किसने खिताब जीता ?
उत्तर- रॉजर फेडरर |


8.हाल ही में स्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति पद पर किसे चयनित किया गया ?
उत्तर- ज़ुज़ाना कैपुतोवा |

9.‘हादसे और आपहुदरी’ नामक आत्मकथा की लेखिका का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया ?
उत्तर- रमणिका गुप्ता |

10.किस अंतरराष्ट्रीय संगठन ने हाल ही में माइंड द गैप – स्टेट ऑफ़ एम्प्लॉयमेंट नामक रिपोर्ट  जारी की ?
उत्तर- ऑक्सफैम इंडिया |


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box