UP Police PAC Recruitment
उत्तर प्रदेश में महिला पीएसी वाहिनी का गठन किया जा रहा है, उत्तर प्रदेश में यह पहली बार हो रहा है, इसके अंतर्गत तीन महिला पीएसी वाहिनी की स्वीकृति प्राप्त हुई है, इसमें 3786 पदों का सृजन किया गया है, योग्य महिलाएं इसके लिए जल्द ही आवेदन कर पाएंगी|
3786 महिला पीएसी भर्ती
महिला पीएसी वाहिनी में अभी तक तीन वाहनियों के लिए कैबिनेट ने स्वीकृति दी है, प्रत्येक वाहिनी में 1262 पदों का निर्धारण किया गया है | इसके लिए 312 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया है | इसमें सभी पद नागरिक पुलिस सेवा के द्वारा भरे जायेंगे | महिला पुलिस कर्मी को एक निर्धारित समय के लिये पीएसी में भेजा जायेगा | पीएसी से वापसी के समय महिला पुलिस कर्मियों का एक विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिसके बाद उन्हें मूल संवर्ग में तैनाती दे दी जाएगी |
समय सीमा
महिला पीएसी वाहिनी में महिला पुलिस कर्मियों को पांच वर्ष के लिए भेजा जायेगा | इस अवधि में वह पीएसी से संबंधित चुनौतियों का सामना करेगी | इस दौरान उन्हें पहले की तरह ही प्रमोशन मिलता रहेगा |
प्रशिक्षण का स्थान
महिला पीएसी वाहिनी के लिए कई जगहों पर स्थान का चयन कर लिया गया है, पहला स्थान गोरखपुर में फर्टिलाइजर कार्पोरेशन की 20 हेक्टेयर जमीन है, इसके अतिरिक्त बदायूं के दाता गंज में भी भूमि का चयन कर लिया गया | अभी तक लखनऊ में भूमि का चयन नहीं हो सका है |
एसडीआरएफ की तीन और कंपनियों का सृजन
राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) तीन और कंपनियों के सृजन की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है, इसके अंतर्गत 494 पदों का सर्जन किया जायेगा | भविष्य में रासायनिक और नाभकीय आपदाओं के लिए एसडीआरएफ टीम को प्रशिक्षित किया जायेगा | सहायक सेनानायक के तीन, शिविर पाल का एक, निरीक्षक के नौ, उपनिरीक्षक के 27 , मुख्य आरक्षी के 48 , आरक्षी के 255 , फार्मासिस्ट और स्ट्रक्चर इंजिनियर सहित कुल 494 पदों को सृजित करने का शासनादेश जारी किया गया है |
Online Form
जल्द ही पुलिस भर्ती बोर्ड के द्वारा विज्ञापन जारी किया जायेगा | इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन http://uppbpb.gov.in/ के द्वारा कर सकेंगे | आप जैसे ही इस वेबसाइट पर विजिट करेंगे आपको एक 3786 महिला पीएसी भर्ती का एक लिंक दिखाई देगा | आपको उस पर क्लिक करना है |
आप जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे आप के सामने नया पेज ओपन हो जायेगा आपको इसमें मांगी गयी सभी सूचना को भरना होगा, इसके बाद आपको फाइनल सबमिट पर क्लिक करना होगा | इस प्रकार से आप ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |
Advertisement
What is age limit for ESM exserviceman in OBC catagary in Up Police 2018
ReplyDeletecheck the notification for the age //
Delete